यामी गौतम को किस बात पर आया गुस्सा? बोलीं- मैं घटिया PR हथकंडे नहीं अपनाती
क्या है खबर?
यामी गौतम का नाम उन सितारों में शामिल है, जो विवादों की दुनिया से कोसों दूर रहते हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर हालिया विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब उनके द्वारा एक पोस्ट को लाइक किया गया। बढ़ते विवाद को देखते हुए यामी को आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी। उन्होंने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए बताया कि वह पोस्ट उनके द्वारा जानबूझकर लाइक नहीं किया गया था, बल्कि हो सकता है कि गलती से क्लिक हो गया हो।
मामला
कृति सैनन की पोस्ट लाइक करने पर हुईं ट्रोल
हालिया जी सिने अवॉर्ड में, कृति सैनन को फिल्म 'तेरे इश्क में' के लिए 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' का पुरस्कार मिला। नेटिजन्स ने कृति को ट्रोल किया क्योंकि उनके हिसाब से पुरस्कार की हकदार यामी थीं, जिन्होंने 'हक' फिल्म से दुनियाभर की तारीफें बटोरीं। विवाद तब शुरू हुआ जब कृति के खिलाफ एक पोस्ट को यामी ने लाइक किया। इस पर अभिनेत्री ने सफाई देते हुए कहा कि वह घटिया PR हथकंडे नहीं अपनाती हैं। उन्होंने इससे बेहतर प्रतिष्ठा अर्जित की है।
पोस्ट
यामी गौतम ने पोस्ट में रखा अपना पक्ष
यामी ने लिखा, 'मुझे पता चला कि मैंने ऐसी रील को 'लाइक' किया है जो किसी दूसरे अभिनेता के प्रति अपमानजनक है। हमें रोजाना कई चीजों में टैग किया जाता है, यह भी एक अवॉर्ड समारोह के संदर्भ में किसी अन्य टैग जैसा दिखा। मैंने पुरस्कार समारोहों पर अपना रुख स्पष्ट रूप से बहुत पहले साफ कर दिया है, और मैं अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं।' यामी की पोस्ट पर लोग भी उनका समर्थन कर रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
It has come to my notice that I apparently ‘liked’ a reel that is condescending toward another actor. We get tagged in multiple things every day, and this appeared during an award-function reference like any other tag. It isn’t true and was definitely not done consciously, if…
— Yami Gautam Dhar (@yamigautam) March 5, 2026