LOADING...
ICC टूर्नामेंट के 16 सेमीफाइनल खेल चुकी है दक्षिण अफ्रीका, केवल 2 में मिली जीत 
दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल मुकाबले में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है (फाइल तस्वीर)

ICC टूर्नामेंट के 16 सेमीफाइनल खेल चुकी है दक्षिण अफ्रीका, केवल 2 में मिली जीत 

Mar 06, 2026
11:12 am

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही प्रोटियाज टीम का विश्व कप जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया। पूरे टूर्नामेंट में एडेन मार्करम की कप्तानी वाली टीम एक भी मुकाबला नहीं हारी थी, लेकिन सबसे अहम मैच में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। ICC टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।

हार

16 सेमीफाइनल खेल चुकी है दक्षिण अफ्रीका 

दक्षिण अफ्रीका ने अब तक ICC टूर्नामेंट में कुल 16 सेमीफाइनल मुकाबले खेले हैं। इनमें से टीम को सिर्फ 2 में जीत, 13 में हार और एक मैच टाई रहा है। 1998 की ICC नॉकआउट ट्रॉफी (अब चैंपियंस ट्रॉफी) में दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराया था और फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर खिताब जीता था। इसके अलावा टीम ने टी-20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराया था। हालांकि, फाइनल में हार झेलनी पड़ी थी।

टी-20

टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में ऐसे हारी दक्षिण अफ्रीका 

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। एक समय दक्षिण अफ्रीका के 5 बल्लेबाज सिर्फ 77 रन पर पवेलियन लौट गए थे। यहां से मार्को यानसन (55*) ने पारी संभाली और टीम का स्कोर 169/8 तक ले गए। जवाब में कीवी टीम के बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को कोई मौका ही नहीं दिया। टिम सेफर्ट (58) और फिन एलन (100*) की धमाकेदार पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली

Advertisement