NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / संदेशखाली मामला: भाजपा नेता का वीडियो वायरल, बोले- कोई बलात्कार नहीं हुआ, हमने झूठे आरोप लगवाए
    अगली खबर
    संदेशखाली मामला: भाजपा नेता का वीडियो वायरल, बोले- कोई बलात्कार नहीं हुआ, हमने झूठे आरोप लगवाए
    संदेशखाली मामले में भाजपा नेता के वायरल वीडियो से राजनीति गरमा गई है

    संदेशखाली मामला: भाजपा नेता का वीडियो वायरल, बोले- कोई बलात्कार नहीं हुआ, हमने झूठे आरोप लगवाए

    लेखन आबिद खान
    May 04, 2024
    05:35 pm

    क्या है खबर?

    पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले में नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगाधर कायल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि कोई बलात्कार नहीं हुआ, लेकिन हमने इसे बलात्कार जैसा बताया।

    कायल ने ये भी कहा कि सब सुवेंदु अधिकारी के निर्देशों पर किया गया। वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा है।

    वीडियो

    वायरल वीडियो में क्या है?

    वीडियो में गंगाधर के अलावा जबरानी सिंह और संदेशखाली नंबर 1 मंडल भाजपा अध्यक्ष शांति दलुई नजर आ रहे हैं।

    वीडियो में गंगाधर कह रहे हैं, "तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं पर महिलाओं को बहला-फुसलाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है, जबकि कोई बलात्कार नहीं हुआ। हमने सुवेंदु दा के निर्देश पर ऐसा किया। उन्होंने हमारी मदद की। सुवेंदु दा ने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो हम वहां वोट के लिए खड़े भी नहीं रह सकते।"

    भाजपा

    वीडियो में और क्या-क्या है?

    वीडियो में गंगाधर को शुभंकर गिरी नाम के शख्स का नाम लेते हुए सुना जा सकता है। उन्होंने कहा, "शुभांकर एक अच्छा लड़का था। उसने ही गांववालों का 'ब्रेनवॉश' किया था।"

    वीडियो में शख्स ने पूछा कि महिलाएं झूठी बलात्कार की शिकायत लिखाने के लिए कैसे सहमत हुईं, इस पर गंगाधर ने कहा, "हमने जो कहा, उन्होंने सुना। मैंने उनसे कहा अगर आप शिकायत दर्ज नहीं कराओगे तो आपका आंदोलन सफल नहीं होगा।"

    बयान

    ममता ने कहा- भाजपा ने रची राज्य को बदमान करने की साजिश

    मामले पर ममता बनर्जी ने लिखा, 'चौंकाने वाला संदेशखाली स्टिंग दिखाता है कि भाजपा के भीतर कितनी गहरी सड़ांध है। बंगाल की प्रगतिशील सोच और संस्कृति के प्रति अपनी नफरत में बांग्ला-विरोधियों ने हमारे राज्य को हरसंभव स्तर पर बदनाम करने की साजिश रची। इतिहास में पहले कभी भी दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी ने राज्य और उसके लोगों को बदनाम करने की कोशिश नहीं की। इतिहास गवाह बनेगा कि कैसे बंगाल दिल्ली के षड्यंत्रकारी शासन के खिलाफ क्रोध से उठेगा।'

    टिप्पणी

    वीडियो पर भाजपा ने क्या कहा?

    सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "मैंने वीडियो नहीं देखा है। मैं पता लगाऊंगा कि किसकी आवाज है, फिर इस बारे में बात करूंगा।"

    भाजपा के स्थानीय नेतृत्व का कहना है कि वीडियो में दिख रहा शख्स मंडल अध्यक्ष नहीं, बल्कि पार्टी समर्थक है।

    बशीरहाट के भाजपा उपाध्यक्ष विवेक रॉय ने दावा किया कि वीडियो में दिख रहा शख्स मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। उन्होंने कहा, "इससे ​​पहले भी उनके खिलाफ कई शिकायतें की जा चुकी हैं।"

    मामला

    क्या है संदेशखाली मामला?

    5 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम राशन वितरण घोटाले की जांच के संबंध में TMC नेता शाहजहां शेख के संदेशखाली स्थित आवास पर पहुंची थी। इस दौरान उनके समर्थकों ने टीम पर हमला कर दिया, जिसमें अधिकारी घायल हो गए थे। इस मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए थे।

    इसके बाद संदेशखाली की कई महिलाओं ने शाहजहां और उसके साथियों पर जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुवेंदु अधिकारी
    ममता बनर्जी
    पश्चिम बंगाल
    तृणमूल कांग्रेस

    ताज़ा खबरें

    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025

    सुवेंदु अधिकारी

    बंगाल: भाजपा यूथ विंग के नेता की गोली मारकर हत्या, पार्टी ने TMC पर लगाए आरोप पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल विधानसभा में BSF का अधिकार क्षेत्र बढ़ाए जाने के खिलाफ प्रस्ताव पारित पश्चिम बंगाल
    बीरभूम हिंसा पर पश्चिम बंगाल विधानसभा में झड़प, सुवेंदु अधिकारी सहित भाजपा के पांच विधायक निलंबित पश्चिम बंगाल
    मनीष सिसोदिया का एक और दावा, कहा- भाजपा ने दिया था मुख्यमंत्री पद का ऑफर आम आदमी पार्टी समाचार

    ममता बनर्जी

    INDIA गठबंधन: मल्लिकार्जुन खड़गे बने अध्यक्ष, नीतीश कुमार ने संयोजक बनने से किया इनकार मल्लिकार्जुन खड़गे
    राम मंदिर के उद्घाटन वाले दिन विपक्षी नेताओं की अलग योजना, जानें कौन कहां रहेगा राम मंदिर
    पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने निकाली सद्भावना रैली, हाथ पकड़कर साथ चले सभी धर्मों के नेता पश्चिम बंगाल
    ममता बनर्जी पर अधीर की टिप्पणी पर राहुल गांधी बोले- सीट बंटवारे पर असर नहीं पड़ेगा राहुल गांधी

    पश्चिम बंगाल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में अंडरवाटर मेट्रो को हरी झंडी दिखाई, बच्चों संग यात्रा की नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की, ममता बनर्जी को घेरा नरेंद्र मोदी
    ममता बनर्जी का प्रधानमंत्री मोदी को जवाब, संदेशखाली की महिलाओं के साथ रैली की ममता बनर्जी
    ममता बनर्जी ने भाजपा में शामिल हुए पूर्व न्यायाधीश को घेरा, चुनाव लड़ने की चुनौती दी ममता बनर्जी

    तृणमूल कांग्रेस

    पश्चिम बंगाल: TMC नेता के घर तलाशी के लिए पहुंची ED की टीम के खिलाफ FIR पश्चिम बंगाल
    बंगाल के एक और मंत्री पर ED का छापा, नगर निगम भर्तियों में घोटाले का आरोप पश्चिम बंगाल
    TMC नेता महुआ मोइत्रा से जबरन खाली कराया जाएगा सरकारी बंगला, जारी हुआ दूसरा नोटिस महुआ मोइत्रा
    सरकारी बंगला खाली करने के नोटिस के खिलाफ हाई कोर्ट जा सकती हैं महुआ मोइत्रा- रिपोर्ट महुआ मोइत्रा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025