NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मोदी सरकार में ये छह महिलाएं बनी हैं मंत्री, जानिये इनकी खास बातें
    अगली खबर
    मोदी सरकार में ये छह महिलाएं बनी हैं मंत्री, जानिये इनकी खास बातें

    मोदी सरकार में ये छह महिलाएं बनी हैं मंत्री, जानिये इनकी खास बातें

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 31, 2019
    05:16 pm

    क्या है खबर?

    नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के पद की शपथ ली। उनके साथ 57 मंत्रियों ने शपथ ली।

    प्रधानमंत्री मोदी के नए मंत्रिमंडल में छह महिलाएं शामिल हैं। निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी और हरसिमरत कौर बादल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

    वहीं, साध्वी निरंजन ज्योति, रेणुका सिंह और देबाश्री चौधरी ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

    आइये, इन महिला मंत्रियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    स्मृति ईरानी

    राहुल को हराकर स्मृति ईरानी ने रचा इतिहास

    स्मृति ईरानी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में महिला और बाल विकास मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।

    पिछली सरकार में ईरानी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, मानव संसाधन विकास और कपड़ा मंत्रालय समेत कई मंत्रालयों का नेतृत्व कर चुकी हैं।

    टीवी एक्ट्रेस रह चुकीं ईरानी ने 2019 के चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाली अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को करारी शिकस्त दी थी।

    हरसिमरत कौर बादल

    हरसिमरत कौर को दूसरी बार मिला खाद्य प्रंसस्करण मंत्रालय

    भठिंडा लोकसभा सीट से जीत कर सांसद बनने वाली हरसिमरत कौर बादल मोदी सरकार में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बनी हैं।

    उन्हें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। उनके पास पिछली सरकार में भी यही मंत्रालय था।

    पंजाब के बादल परिवार से आने वालीं हरसिमरत कौर फैशन डिजाइनर भी हैं। उनके पति सुखबीर सिंह बादल पंजाब के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं।

    उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की है।

    निर्मला सीतारमण

    देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनीं सीतारमण

    मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में रक्षा मंत्री रह चुकीं निर्मला सीतारमण को इस बार वित्त मंत्रालय दिया गया है।

    वो भारत की पहली पूर्णकालिक वित्‍त मंत्री बन गई हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी ने वित्‍त मंत्री का अतिरिक्‍त कार्यभाल संभाला था।

    सीतारमण ने देश की मशहूर जवाहर लाल यूनिवर्सिटी से इकॉनोमिक्स में मास्टर्स और एमफिल की डिग्री हासिल की हैं।

    भाजपा में आने से पहले वो 2003-05 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्थ थीं।

    साध्वी निरंजन ज्योति

    कथावाचक हैं दूसरी बार मंत्री बनीं साध्वी निरंजन ज्योति

    साध्वी निरंजन ज्योति को दोबारा मोदी सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया है। 52 वर्षीय साध्वी निरंजन ज्योति ने फतेहपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं।

    पिछली सरकार में वह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री थीं। निरंजन ज्योति कथावाचक हैं और कानपुर देहात के मूसा नगर में उनका आश्रम है।

    2014 में वो उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सीट से जीतकर पहली बार सांसद बनी थीं। इससे पहले वह फतेहपुर से ही 2012 में उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक चुनी गई थीं।

    रेणुका सिंह

    राज्यमंत्री बनने वालीं छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद हैं रेणुका सिंह

    रेणुका सिंह को आदिवासी मामलों की राज्यमंत्री बनाया गया है।

    छत्तीसगढ़ बनने के बाद रेणुका सिंह पहली महिला सांसद हैं, जिन्हें केन्द्र सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है।

    रेणुका पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रही चुकी हैं।

    अनुसूचित जनजाति से आने वालीं रेणुका को तेजतर्रार नेत्री के तौर पर जाना जाता है। वर्तमान में उनके पास भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद भी है।

    देबाश्री चौधरी

    देबाश्री चौधरी बनीं महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री

    देबाश्री चौधरी पश्चिम बंगाल की रायगंज लोकसभा सीट से सांसद है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस कन्हैयालाल अग्रवाल को 60,574 मतों से हराया।

    उन्होंने कई सालों तक पार्टी की युवा शाखा और महिला मोर्चे में काम किया है और वह कुछ सालों से पार्टी की राज्य इकाई के महासचिव भी हैं।

    उन्होंने 2014 भी लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें वह तीसरे नंबर पर रही थी। उन्होंने बाबुल सुप्रियो के साथ गुरुवार को शपथ ली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    वित्त मंत्रालय
    रामनाथ कोविंद
    स्मृति ईरानी

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    नरेंद्र मोदी

    लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान जारी, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई बड़े उम्मीदवार मैदान में मध्य प्रदेश
    लोकसभा चुनाव खत्म होते ही गायब हुआ नमो टीवी, करता था प्रधानमंत्री मोदी का प्रचार आम आदमी पार्टी समाचार
    आज NDA सहयोगियों से मुलाकात करेंगे मोदी और शाह, संभावित चुनाव परिणामों पर करेंगे माथापच्ची दिल्ली
    अरुणाचल प्रदेश: उग्रवादी हमले में विधायक समेत 7 लोगों की मौत, घात लगाकर किया हमला छत्तीसगढ़

    वित्त मंत्रालय

    कैंसर इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए वित्त मंत्री अरुण जेटली, बजट के लिए वापसी मुश्किल कैंसर
    पीयूष गोयल को फिर सौंपी गई वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी, पेश करेंगे अंतरिम बजट अरुण जेटली
    आज पेश होगा अंतरिम बजट, जानिये कैसे आम बजट से अलग होता है यह बजट चुनाव
    बजट: 2 हेक्टेयर तक की जमीन वाले किसानों के बैंक खाते में सीधे आएंगे 6,000 रूपए तेलंगाना

    रामनाथ कोविंद

    चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति से की कल्याण सिंह की शिकायत, खुद को बताया था भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी
    तमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा सीट पर रद्द हो सकते हैं चुनाव, पैसे से खरीदे गए वोट तमिलनाडु
    भाजपा को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए विपक्ष ने बनाई यह खास रणनीति भारतीय जनता पार्टी
    नतीजों से पहले राष्ट्रपति से मिलेगा विपक्ष, खंडित जनादेश की स्थिति में सरकार बनाने का दावा मायावती

    स्मृति ईरानी

    स्मृति ईरानी ने कहा, जिस दिन मोदी राजनीति छोड़ेंगे, वह भी राजनीति को अलविदा कह देंगी मायावती
    लोकसभा चुनाव: भाजपा की पहली सूची- आपराधिक रिकॉर्ड वाले 35 उम्मीदवारों पर फिर लगाया दांव नितिन गडकरी
    कांग्रेस सहयोगी का बयान, पतियों की संख्या के साथ बढ़ रहा ईरानी की बिंदी का आकार मायावती
    शर्मनाक बयान- भाजपा नेता ने प्रियंका गांधी को कहा 'स्कर्ट वाली बाई' मायावती
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025