NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस सहयोगी का बयान, पतियों की संख्या के साथ बढ़ रहा ईरानी की बिंदी का आकार
    अगली खबर
    कांग्रेस सहयोगी का बयान, पतियों की संख्या के साथ बढ़ रहा ईरानी की बिंदी का आकार

    कांग्रेस सहयोगी का बयान, पतियों की संख्या के साथ बढ़ रहा ईरानी की बिंदी का आकार

    लेखन मुकुल तोमर
    Apr 02, 2019
    06:34 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं के महिला विरोधी और फूहड़ बयान जारी हैं।

    इस बार कांग्रेस के एक सहयोगी ने अपनी मर्यादा तोड़ते हुए भाजपा नेता स्मृति ईरानी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है।

    पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी (PRP) के नेता जयदीप कवाडे ने ईरानी की बिंदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी बिंदी का आकार उनके पतियों की संख्या बताता है और पतियों की संख्या के साथ इसका आकार बढ़ता जाता है।

    विवादित बयान

    जयदीप ने कहा, पति बदलने जितना आसान नहीं संविधान बदलना

    जयदीप ने कहा, "स्मृति ईरानी गडकरी के बगल में बैठकर संविधान बदलने की बात करती हैं। मैं आपको ईरानी के बारे में एक बात बताता हूं। वह अपने माथे पर एक बड़ी बिंदी लगाती हैं और किसी ने मुझसे कहा था जब कोई महिला अपने पति लगातार बदलती है तो उसकी बिंदी का आकार बढ़ता जाता है।"

    उन्होंने आगे कहा, "स्मृति ईरानी को याद रखना चाहिए कि संविधान बदलना पति बदलने जितना आसान नहीं है।"

    जानकारी

    महाराष्ट्र से आती है जयदीप की पार्टी

    पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी भीमराव अंबेडकर की पार्टी 'रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया' से अलग होकर बनी एक पार्टी है। PRP केवल महाराष्ट्र तक सीमित है और उसका मुख्य वोटबैंक दलितों में है। जयदीप पार्टी के मुखिया हैं।

    विवादित बोल

    भाजपा विधायक भी दे चुके हैं मायावती पर विवादित बयान

    जयदीप पहले ऐसा नेता नहीं है जिन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं के बारे में ऐसा आपत्तिजनक बयान दिया हो।

    इससे पहले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बसपा प्रमुख मायावती पर विवादित बयान देते हुए कहा था कि वह खुद फेसियल और अपने बालों पर रंग लगाती हैं तो वह प्रधानमंत्री मोदी की जीवनशैली पर कैसे सवाल उठा सकती हैं।

    इससे पहले उन्होंने सोनिया गांधी को 'नाचने वाली' भी बोला था।

    प्रियंका गांधी

    प्रियंका गांधी की नाक पर भी हुई थी विवादित टिप्पणी

    हाल ही में राजनीति में एंट्री करने वाली प्रियंका गांधी भी ऐसे बयानों के निशान पर रही हैं।

    भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीय ने प्रियंका पर विवादित बयान देते हुए कहा था, "कांग्रेस में लोग कहते हैं कि प्रियंका की नाक उनकी दादी इंदिरा गांधी जैसी है। लेकिन अगर दादी जैसी नाक होने पर कोई सत्ता में आ सकता तो क्या चीन के हर घर में एक राष्ट्रपति नहीं होता।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मायावती
    लोकसभा
    कांग्रेस समाचार
    प्रियंका गांधी

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    मायावती

    बहुमत नहीं मिला तो जा सकते हैं भाजपा के साथः अजीत जोगी कांग्रेस समाचार
    लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर प्रदेश मे मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं सपा-बसपा, गठबंधन में कांग्रेस नहीं उत्तर प्रदेश
    सपा-बसपा गठबंधन का औपचारिक ऐलान कल संभव, अखिलेश-मायावती करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस अखिलेश यादव
    क्या था गेस्टहाउस कांड, जिसके बाद सपा से नफरत करने लगी थीं मायावती? लखनऊ

    लोकसभा

    लोकसभा चुनाव से पहले 'महागठबंधन' की तैयारी, 19 विपक्षी पार्टियों की बैठक आज कांग्रेस समाचार
    आज लोकसभा में पेश होगा तीन तलाक पर रोक वाला विधेयक, हंगामा होने के आसार नरेंद्र मोदी
    लोकसभा में पारित हुआ तीन तलाक विधेयक, अब राज्यसभा पर नजर तीन तलाक
    लोकसभा में राफेल पर चर्चाः राहुल गांधी बोले- प्रधानमंत्री मोदी ने बदली डील राहुल गांधी

    कांग्रेस समाचार

    गठबंधन के लिए 7 सीट छोड़ने के कांग्रेस के ऑफर पर भड़की मायावती मायावती
    गोवा के नए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ली शपथ, पर्दे के पीछे चला यह खेल भारतीय जनता पार्टी
    कांग्रेस विधायक ने किया महिला सरंपच का अपमान, कुर्सी खाली कर जमीन पर बैठने को कहा भारतीय जनता पार्टी
    AAP से गठबंधन के पक्ष में नहीं शीला दीक्षित, राहुल को पत्र लिखकर जताई नाराजगी दिल्ली

    प्रियंका गांधी

    राजनीति में उतरीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस ने सौंपी महासचिव पद की जिम्मेदारी सोनिया गांधी
    इन कारणों से कांग्रेस का 'ट्रंप कार्ड' साबित हो सकती हैं प्रियंका गांधी योगी आदित्यनाथ
    बिहार के मंत्री बोले- प्रियंका गांधी खूबसूरत, लेकिन खूबसूरती से चुनाव नहीं जीते जाते बिहार
    राहुल का खुलासा, सालों पहले ले लिया गया था प्रियंका का राजनीति में एंट्री का फैसला भारतीय जनता पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025