NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / शर्मनाक बयान- भाजपा नेता ने प्रियंका गांधी को कहा 'स्कर्ट वाली बाई'
    अगली खबर
    शर्मनाक बयान- भाजपा नेता ने प्रियंका गांधी को कहा 'स्कर्ट वाली बाई'

    शर्मनाक बयान- भाजपा नेता ने प्रियंका गांधी को कहा 'स्कर्ट वाली बाई'

    लेखन मुकुल तोमर
    Apr 03, 2019
    07:13 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं के शर्मनाक और आपत्तिजनक बयानों का दौर थम नहीं रहा है।

    कल कांग्रेस के एक सहयोगी ने भाजपा नेता स्मृति ईरानी की बिंदी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी तो आज एक भाजपा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को 'स्कर्ट वाली बाई' बता दिया।

    इससे पहले भाजपा के एक नेता ने मायावती पर भी विवादित बयान देते हुए कहा था कि वह चेहरे पर फेशियल करती हैं और बालों पर रंग लगाती हैं।

    विवादित बोल

    'स्कर्ट वाली बाई भी साड़ी पहन कर जा रही मंदिर'

    भाजपा नेता जयकरण गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "एक कांग्रेस नेता तेज आवाज में पूछता है 'अच्छे दिन' आए? उन्हें अच्छे दिन नहीं दिखते जब स्कर्ट वाली बाई साड़ी पहनकर मंदिरों में जा रही है और गंगा के पानी से बचने वाले इसे पवित्र बता रहे हैं।"

    उनके इस बयान में 'स्कर्ट वाली बाई' का मतलब प्रियंका गांधी निकाला जा रहा है।

    बयान

    बयान पर जयकरण की अजीबोगरीब सफाई

    जब जयकरण के इस बयान की आलोचना हुई तो उन्होंने माफी मांगने की बजाय इस पर अजीबोगरीब सफाई दी। उन्होंने कहा, "कई लोग ऐसा कर रहे हैं। आपको यह देखने की जरूरत है कि इस विवरण में कौन फिट बैठता है।"

    अन्य मामले

    शर्मनाक बयानों के निशाने पर हैं प्रियंका

    प्रियंका गांधी की राजनीतिक एंट्री के बाद से वह कई महिला विरोधी टिप्पणियों के निशाने पर आ चुकी हैं।

    पिछले महीने यूपी के भाजपा विधायक हरीश द्विवेदी ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था, "प्रियंका गांधी दिल्ली में जींस और टॉप पहनती हैं, लेकिन जब वह ग्रामीण इलाकों में आती हैं तो साड़ी और सिंदूर लगाती हैं।"

    वहीं, कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि कांग्रेस मजबूत नेताओं की कमी की वजह से चॉकलेटी चेहरे मैदान में उतार रही है।

    कांग्रेस और उसके सहयोगी

    शर्मनाक बयानों के मामले में कांग्रेस भी पीछे नहीं

    शर्मनाक बयानों के मामले में कांग्रेस और उसके सहयोगी भी पीछे नहीं हैं।

    विजवर्गीय के बयान पर मध्य प्रदेश के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा था, "भाजपा की बदकिस्मती है कि उनके पास प्रियंका जितना सुंदर नेता नहीं। उनके पास एक हेमा मालिनी हैं, जिन्हें वोटों के लिए उन्हें शास्त्रीय गानों पर नचाते रहते हैं।"

    वहीं, कांग्रेस सहयोगी जयदीप कवाडे ने कहा था कि पति की संख्याओं के साथ स्मृति ईरानी की बिंदी का आकार बढ़ता जा रहा है।

    अन्य मामले

    महिला विरोधी बयानों की नहीं है कमी

    इससे पहले मायावती पर फेशियल संबंधी बयान देने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने उन्होंने सोनिया गांधी को 'नाचने वाली' बोला था।

    वहीं, भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीय ने प्रियंका के बारे में कहा था, "कांग्रेस में लोग कहते हैं कि प्रियंका की नाक उनकी दादी इंदिरा गांधी जैसी है। लेकिन अगर दादी जैसी नाक होने पर कोई सत्ता में आ सकता तो क्या चीन के हर घर में एक राष्ट्रपति नहीं होता।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मायावती
    कांग्रेस समाचार
    प्रियंका गांधी
    स्मृति ईरानी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    मायावती

    बहुमत नहीं मिला तो जा सकते हैं भाजपा के साथः अजीत जोगी कांग्रेस समाचार
    लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर प्रदेश मे मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं सपा-बसपा, गठबंधन में कांग्रेस नहीं उत्तर प्रदेश
    सपा-बसपा गठबंधन का औपचारिक ऐलान कल संभव, अखिलेश-मायावती करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस अखिलेश यादव
    क्या था गेस्टहाउस कांड, जिसके बाद सपा से नफरत करने लगी थीं मायावती? लखनऊ

    कांग्रेस समाचार

    गोवा के नए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ली शपथ, पर्दे के पीछे चला यह खेल भारतीय जनता पार्टी
    कांग्रेस विधायक ने किया महिला सरंपच का अपमान, कुर्सी खाली कर जमीन पर बैठने को कहा भारतीय जनता पार्टी
    AAP से गठबंधन के पक्ष में नहीं शीला दीक्षित, राहुल को पत्र लिखकर जताई नाराजगी दिल्ली
    योगी आदित्यनाथ ने गिनाईं उपलब्धियां तो प्रियंका गांधी ने कहा, जमीन पर कोई बदलाव नहीं भारतीय जनता पार्टी

    प्रियंका गांधी

    राजनीति में उतरीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस ने सौंपी महासचिव पद की जिम्मेदारी सोनिया गांधी
    इन कारणों से कांग्रेस का 'ट्रंप कार्ड' साबित हो सकती हैं प्रियंका गांधी योगी आदित्यनाथ
    बिहार के मंत्री बोले- प्रियंका गांधी खूबसूरत, लेकिन खूबसूरती से चुनाव नहीं जीते जाते बिहार
    राहुल का खुलासा, सालों पहले ले लिया गया था प्रियंका का राजनीति में एंट्री का फैसला भारतीय जनता पार्टी

    स्मृति ईरानी

    स्मृति ईरानी ने कहा, जिस दिन मोदी राजनीति छोड़ेंगे, वह भी राजनीति को अलविदा कह देंगी मायावती
    लोकसभा चुनाव: भाजपा की पहली सूची- आपराधिक रिकॉर्ड वाले 35 उम्मीदवारों पर फिर लगाया दांव नितिन गडकरी
    कांग्रेस सहयोगी का बयान, पतियों की संख्या के साथ बढ़ रहा ईरानी की बिंदी का आकार मायावती
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025