NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: NDA को बहुमत लेकिन भाजपा पिछड़ी, दिल्ली से लखनऊ तक बैठकें जारी
    अगली खबर
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: NDA को बहुमत लेकिन भाजपा पिछड़ी, दिल्ली से लखनऊ तक बैठकें जारी
    लोकसभा चुनाव के नतीजों में NDA ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है

    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: NDA को बहुमत लेकिन भाजपा पिछड़ी, दिल्ली से लखनऊ तक बैठकें जारी

    लेखन आबिद खान
    Jun 04, 2024
    05:49 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा की ज्यादातर सीटों पर तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 296 सीटें मिलती दिख रही हैं और विपक्षी गठबंधन INDIA 230 सीटों पर आगे है।

    NDA ने जरूर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन भाजपा अपने दम पर इसे पार कर पाने में सफल नहीं हुई है।

    ऐसे में दोनों ही गठबंधन सरकार बनाने के लिए सहयोगी पार्टियों पर निर्भर हैं।

    NDA

    NDA ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

    खबर लिखे जाने तक NDA 269 सीटों पर आगे है और 27 सीटें जीत चुका है। NDA में भाजपा 243, तेलुगु देशम पार्टी (TDP) 16, जनता दल यूनाइटेड (JDU) 13, शिवसेना (शिंदे गुट) 6 और दूसरी सहयोगी पार्टियां 18 सीटों पर या तो आगे है या जीत चुकी है।

    INDIA में कांग्रेस 98, समाजवादी पार्टी (SP) 35, द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) 22, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP शरद पवार) 7 शिवसेना (उद्धव) 10 और दूसरे सहयोगी 29 सीटों पर आगे हैं।

    उत्तर प्रदेश

    NDA को उत्तर प्रदेश में लगा बड़ा झटका

    NDA को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश में लगा है। यहां भाजपा 33, अपना दल 1 और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) 2 सीटों पर आगे है। वहीं, INDIA गठबंधन में कांग्रेस 7 और SP 36 सीटों पर आगे है।

    पिछले लोकसभा चुनाव में NDA ने यहां की 80 में से 64 सीटें जीती थीं। यहां से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी जैसे नेता हार गए हैं।

    नेता

    कई बड़े नेता हुए उलटफेर का शिकार

    उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से हार का सामना करना पड़ा है।

    जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती भी हार गए हैं।

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के कन्हैया कुमार को भाजपा के मनीष तिवारी के हाथों हार मिली हैं।

    अधीर रंजन चौधरी को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रत्याशी और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने हरा दिया है।

    बयान

    राहुल बोले- ये लड़ाई संविधान बचाने की थी

    राहुल गांधी ने कहा, "हम सिर्फ भाजपा के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रहे थे, हम हिंदुस्तान की तमाम संस्थाओं के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। मोदी और शाह ने इन सभी संस्थाओं को डराया धमकाया। हमारी लड़ाई संविधान को बचाने की थी। जहां भी गठबंधन लड़ा, हम एक होकर लड़े, हमने हिंदुस्तान को एक नया विजन दिया है। देश ने साफ तौर पर कह दिया कि देश को मोदी और अमित शाह से नहीं चलवाना चाहते।"

    बैठक

    लखनऊ से दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी

    प्रारंभिक नतीजों के बाद लखनऊ से लेकर दिल्ली कर बैठकों के दौर जारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में पार्टी नेताओं संग बैठक की है।

    दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर बैठक की।

    INDIA गठबंधन ने भी सभी पार्टियों की बैठक बुलाई है। कल शाह ने भी NDA के सभी नेताओं को दिल्ली आमंत्रित किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लोकसभा चुनाव
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार
    राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    लोकसभा चुनाव

    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: खडूर साहिब में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह जीते, जेल से लड़े चुनाव अमृतपाल सिंह
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: गांधीनगर में अमित शाह दूसरी बार जीते, रिकॉर्ड वोट मिले अमित शाह
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: इंदौर में भाजपा और NOTA में टक्कर, NOTA को मिले रिकॉर्ड वोट इंदौर
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: पश्चिम बंगाल में TMC को बढ़त, भाजपा पिछड़ी पश्चिम बंगाल

    कांग्रेस समाचार

    #NewsBytesExplainer: राहुल रायबरेली से क्यों आजमा रहे किस्मत और चुनावी मैदान से क्यों दूर रहीं प्रियंका? राहुल गांधी
    प्रियंका गांधी उपचुनाव से करेंगी राजनीति में पदार्पण, कांग्रेस ने दिया संकेत प्रियंका गांधी
    वाराणसी: कांग्रेस का दावा, व्यक्ति ने अपने पैसों से शौचालय बनवाया, लेकिन लिख दिया 'इज्जत घर' उत्तर प्रदेश
    इंदौर-सूरत के बाद अब कांग्रेस को ओडिशा के पुरी में झटका, प्रत्याशी ने लौटाया टिकट  ओडिशा

    भाजपा समाचार

    हरियाणा: 3 निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद क्या गिर जाएगी सरकार? हरियाणा
    सैम पित्रोदा ने अपने बयान पर विवाद के बाद दिया ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा कांग्रेस समाचार
    पश्चिम बंगाल: संदेशखाली रेप पीड़िता ने TMC के खिलाफ शिकायत वापस ली, भाजपा पर आरोप लगाया पश्चिम बंगाल
    हरियाणा: दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल को पत्र लिखा, भाजपा के फ्लोर टेस्ट की मांग दुष्यंत चौटाला

    राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)

    मणिपुर में बीरेन सिंह सरकार को झटका, NDA में सहयोगी KPA ने वापस लिया समर्थन मणिपुर हिंसा
    अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए NDA के सहयोगी, क्या हैं इसके मायने भाजपा समाचार
    #NewsBytesExplainer: NDA और INDIA के बीच कितना करीबी मुकाबला है और कांग्रेस क्यों अहम? लोकसभा चुनाव
    भाजपा के गठबंधन NDA में शामिल हुई JDS, बदलेंगे कर्नाटक के राजनीतिक समीकरण जनता दल (सेक्युलर)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025