Page Loader
क्या INDIA गठबंधन में शामिल हुई कमल हासन की पार्टी? जानें क्या बोले 
INDIA गठबंधन में नहीं शामिल हुए कमल हासन

क्या INDIA गठबंधन में शामिल हुई कमल हासन की पार्टी? जानें क्या बोले 

लेखन गजेंद्र
Feb 21, 2024
04:37 pm

क्या है खबर?

मशहूर तमिल अभिनेता और मक्कल निधि मय्यम (MNS) के प्रमुख कमल हासन ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी INDIA गठबंधन में नहीं शामिल हुई है। MNS की 7वीं वर्षगांठ पर एक समारोह के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यह वह समय है जब उनको दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र के बारे में सोचना होगा। उन्होंने कहा कि जो भी राष्ट्र के बारे में निस्वार्थ भाव से सोचता है, MNS उसी को अपना समर्थन देगी।

गठबंधन

गठबंधन पर चल रही है चर्चा

हासन ने आगे कहा कि उनकी पार्टी स्थानीय सामंती राजनीति करने वालों से हाथ नहीं मिलाएगी। पत्रकारों ने उनसे INDIA गठबंधन में शामिल होने से जुड़ा सवाल किया, जिस पर हासन ने कहा कि वह गठबंधन में शामिल नहीं हुए हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों से बातचीत चल रही है, जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि हासन की एमके स्टालिन की पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) से गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी।

चुनाव

MNS कितनी मजबूत है?

हासन ने 2018 में MNM का गठन किया था। इसके बाद उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव और 2021 का विधानसभा चुनाव लड़ा। लोकसभा चुनाव में 37 सीटों पर उतरी MNM को 13 और 2021 चुनाव में 180 सीटों में से 25 सीटों पर तीसरा स्थान मिला। हासन तमिलनाडु में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए थे। पिछले दिनों उन्होंने सनातन धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े विवाद में उदयनिधि स्टालिन का बचाव भी किया था।