Page Loader
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: सरकार बनाने के लिए JDU और TDP से बात करेगी कांग्रेस- रिपोर्ट्स
कांग्रेस सरकार गठन के लिए JDU-TDP से बात कर सकती है

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: सरकार बनाने के लिए JDU और TDP से बात करेगी कांग्रेस- रिपोर्ट्स

लेखन आबिद खान
Jun 04, 2024
12:33 pm

क्या है खबर?

लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। अब तक आए रुझानों के मुताबिक, भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 297 सीटों पर आगे है, जबकि विपक्षी गठबंधन INDIA 227 सीटों पर आगे है। अन्य पार्टियां 19 सीटों पर आगे हैं। रुझान आने के बाद सरकार बनाने की पहल तेज हो गई है। खबर है कि कांग्रेस सरकार बनाने के लिए कुछ और पार्टियों से बात कर सकती है।

कांग्रेस

TDP-JDU से बात करेगी कांग्रेस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस सरकार के गठन के लिए जनता दल यूनाइटेड (JDU) और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) से बात कर सकती है। JDU बिहार की 40 में से 15 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि TDP आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से 16 पर आगे चल रही है। ऐसे में सरकार बनाने के लिए दोनों पार्टियों की भूमिका काफी अहम साबित हो सकती है।

भाजपा

अभी तक बहुमत से दूर भाजपा

रुझानों में NDA ने भले ही बहुमत का आंकड़ा पा लिया हो, लेकिन भाजपा अपने दम पर सरकार बनाती नहीं दिख रही है। बहुमत के लिए 272 सीटें जरूरी हैं। भाजपा 244 सीटों पर आगे है और उसे पिछले चुनावों के मुकाबले करीब 57 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। ऐसी स्थिति में भाजपा को भी सरकार बनाने के लिए NDA के दूसरे सहयोगियों पर निर्भर रहना पड़ सकता है।