NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति की नकल उतारे जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, राष्ट्रपति ने जताई निराशा
    अगली खबर
    प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति की नकल उतारे जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, राष्ट्रपति ने जताई निराशा
    प्रधानमंत्री मोदी ने किया उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को फोन

    प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति की नकल उतारे जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, राष्ट्रपति ने जताई निराशा

    लेखन महिमा
    Dec 20, 2023
    11:14 am

    क्या है खबर?

    तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारने की घटना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

    इस संबंध में उन्होंने उपराष्ट्रपति को फोन किया, जिसकी जानकारी खुद उपराष्ट्रपति ने ट्वीट कर दी।

    उन्होंने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टेलीफोन आया। उन्होंने कुछ सांसदों की कल संसद परिसर में घृणित नौटंकी पर बहुत दुख व्यक्त किया। उन्होंने मुझे बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से इस तरह के अपमान सहते आ रहे हैं।'

    ट्वीट 

    उपराष्ट्रपति बोले- कुछ लोगों की हरकतें मुझे रोक नहीं पाएंगी

    उपराष्ट्रपति धनखड़ ने लिखा, 'प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद के साथ और वह भी संसद में, ऐसा हो सकता है, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।'

    उन्होंने लिखा, 'मैंने उनसे कहा, प्रधानमंत्री, कुछ लोगों की हरकतें मुझे रोक नहीं पाएंगी। मैं अपना कर्तव्य निभा रहा हूं और हमारे संविधान में निहित सिद्धांतों को कायम रख रहा हूं। मैं अपने दिल की गहराई से उन मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध हूं। कोई भी अपमान मेरा रास्ता नहीं बदल सकता।'

    राष्ट्रपति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मामले पर निराशा व्यक्त की 

    इस मामले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी निराशा व्यक्त की है।

    उन्होंने ट्वीट किया, 'जिस तरह से हमारे सम्मानित उपराष्ट्रपति को संसद परिसर में अपमानित किया गया, उसे देखकर मुझे निराशा हुई। निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपनी अभिव्यक्ति के लिए स्वतंत्र होना चाहिए, लेकिन उनकी अभिव्यक्ति को गरिमा और शिष्टाचार के मानदंडों के भीतर होनी चाहिए। यह संसदीय परंपरा रही है, जिस पर हमें गर्व है और भारत के लोग उनसे इसे कायम रखने की उम्मीद करते हैं।'

    जानकारी

    लोकसभा अध्यक्ष ने भी व्यक्त की चिंता 

    लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संसद परिसर में सांसदों द्वारा उपराष्ट्रपति के संवैधानिक पद के अपमान और सांसदों के गंभीर दुर्व्यवहार को लेकर चिंता व्यक्त की।

    मामला

    क्या है मामला?

    दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें संसद के मकर द्वार पर सीढ़ियों पर धरना दे रहे TMC सांसद कल्याण बनर्जी राज्यसभा सभापति और उपराष्ट्रपति धनखड़ की नकल करते हुए दिखाई दिए थे।

    वीडियो में बनर्जी धनखड़ की तरह हावभाव दिखाते और उनकी तरह बोलते नजर आ रहे हैं, जिस पर वहां मौजूद अन्य सांसद हंस रहे हैं।

    इस दौरान राहुल गांधी समेत अन्य सांसद उनकी हरकत का वीडियो बनाते हुए दिखे।

    आपत्ति 

    उपराष्ट्रपति ने जताई थी घटना पर आपत्ति

    वीडियो सामने आने के बाद धनखड़ ने राज्यसभा में इसकी निंदा की थी।

    उन्होंने कहा था, "मैंने कुछ देर पहले एक टेलीविजन चैनल पर देखा। गिरावट की कोई हद नहीं। आपके एक बड़े नेता एक असंसदीय व्यवहार का वीडियो बना रहे थे। मैं कह सकता हूं सद्बुद्धि आए। कुछ तो सीमा होगी। कुछ जगह तो बख्शो।"

    बता दें कि राज्यसभा और लोकसभा से बड़ी संख्या में विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया है। सांसद इसी का विरोध कर रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जगदीप धनखड़
    संसद
    द्रौपदी मुर्मू
    राज्यसभा

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    जगदीप धनखड़

    कौन हैं NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर? ममता बनर्जी
    कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र; 24 विधेयक किए जाएंगे पेश, राष्ट्रपति चुनाव होंगे संसद मानसून सत्र
    उप राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री मारग्रेट अल्वा होंगी विपक्ष की उम्मीदवार शरद पवार
    विपक्षी खेमे को बड़ा झटका, उपराष्ट्रपति चुनाव में अनुपस्थित रहेगी ममता बनर्जी की TMC ममता बनर्जी

    संसद

    #NewsBytesExplainer: सांसदों को संसद से निलंबित करने को लेकर क्या नियम और कब-कब ऐसा हुआ? संसद शीतकालीन सत्र
    खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने अब दी भारतीय संसद पर हमले की धमकी, सुरक्षा कड़ी की गई खालिस्तान
    #NewsBytesExplainer: किसी सांसद की संसद सदस्यता किन-किन कारणों से छिन सकती है?  महुआ मोइत्रा
    महुआ मोइत्रा सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, लोकसभा से निष्कासन के फैसले को चुनौती दी महुआ मोइत्रा

    द्रौपदी मुर्मू

    गुजरात: मोरबी में टूटा 140 साल पुराना केबल ब्रिज, नदी में गिरने से 60 की मौत गुजरात
    जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बने CJI, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ डीवाई चंद्रचूड़
    खेल पुरस्कार 2022: शरथ कमल को मिला खेल रत्न पुरस्कार, जानिए उनकी उपलब्धि और रिकॉर्ड खेल पुरस्कार
    अलविदा 2022: पहली आदिवासी राष्ट्रपति से लेकर 'भारत जोड़ो यात्रा' तक, साल की प्रमुख राजनीतिक घटनाएं नरेंद्र मोदी

    राज्यसभा

    दिल्ली विधेयक पर केंद्र सरकार को मिला TDP का साथ, राज्यसभा में आसान हुई राह चंद्रबाबू नायडू
    विपक्ष ने राज्यसभा सभापति पर लगाया प्रधानमंत्री को बचाने का आरोप, उपराष्ट्रपति ने दिया यह जवाब मणिपुर हिंसा
    राज्यसभा में पेश किया गया दिल्ली सेवा विधेयक, विरोध में विपक्षी पार्टियां  केंद्र सरकार
    राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक बहुमत से पारित, जानिए पक्ष में कितने पड़े वोट केंद्र सरकार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025