NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / चंद्रयान-3 की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी से लेकर राहुल गांधी तक, किस नेता ने क्या कहा? 
    अगली खबर
    चंद्रयान-3 की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी से लेकर राहुल गांधी तक, किस नेता ने क्या कहा? 
    चंद्रयान-3 मिशन सफल होने पर नेताओं ने ISRO को दी बधाई

    चंद्रयान-3 की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी से लेकर राहुल गांधी तक, किस नेता ने क्या कहा? 

    लेखन सकुल गर्ग
    Aug 23, 2023
    07:28 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्रयान-3 मिशन ने इतिहास रच दिया है।

    चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर आज शाम 6:04 मिनट पर चांद की सतह पर सफलतापूर्वक उतर गया, जिसके बाद भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला पहला देश बन गया।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने चंद्रयान-3 मिशन के सफल होने पर ISRO को बधाई दी है। आइए जानते हैं कि किस राजनीतिक पार्टी के नेता ने क्या कहा।

    बयान 

    हमारा मिशन पूरी मानवता के लिए- प्रधानमंत्री मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ISRO के वैज्ञानिकों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।

    उन्होंने कहा, "यह सफलता अकेले भारत की नहीं है। हमारा चंद्रयान मिशन भी मानव-केंद्रित भावना पर आधारित है। यह पूरी मानवता के लिए है। यह भविष्य में दूसरे देशों के चंद्र मिशनों में भी मदद करेगा।"

    प्रधानमंत्री ने कहा कि आज से चांद से जुड़े मिथक बदल जाएंगे और नई पीढ़ी के लिए कहावतें बदल जाएंगी।

    ट्वीट 

    चंद्रयान-3 की सफलता भारत की शक्ति का प्रमाण- राजनाथ

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, 'चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत ने अंतरिक्ष अन्वेषण के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है।'

    उन्होंने आगे लिखा, 'यह 140 करोड़ लोगों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि और महत्वपूर्ण अवसर है क्योंकि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रयान-3 की सफलता अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारत की शक्ति का प्रमाण है।'

    ट्वीट 

    शाह बोले- भारतीय कंपनियों के लिए खुलेगा अंतरिक्ष का द्वार

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, 'चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को छूने वाला पहला देश बन गया है। यह नई अंतरिक्ष यात्रा भारत की खगोलीय महत्वाकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों पर ले गई है।'

    शाह ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के कारण भारतीय कंपनियों के लिए अंतरिक्ष का प्रवेश द्वार खुलने से हमारे युवाओं के लिए रोजगार के ढेर सारे अवसर पैदा होंगे।

    ट्वीट 

    चंद्रयान-3 की सफलता प्रत्येक भारतीय की सामूहिक सफलता- खड़गे

    कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया, 'चंद्रयान-3 की सफलता प्रत्येक भारतीय की सामूहिक सफलता है। 140 करोड़ आकांक्षाओं वाले उत्साहित राष्ट्र ने आज अपने 6 दशक लंबे अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक और उपलब्धि देखी।'

    उन्होंने आगे लिखा कि चंद्रयान-3 समेत अनेक उपलब्धियां पंडित जवाहरलाल नेहरू के दृष्टिकोण का प्रमाण हैं, जिन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि विज्ञान के प्रति महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता से ही देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

    ट्वीट 

    राहुल बोले- भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम छू रहा है नई ऊंचाइयां

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी चंद्रयान-3 मिशन के सफल होने पर ISRO की टीम को बधाई दी है।

    उन्होंने ट्वीट किया, 'आज की उपलब्धि के लिए ISRO को बधाई। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग हमारे वैज्ञानिक समुदाय की जबरदस्त प्रतिभा और दशकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। 1962 के बाद से भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है और सपने देखने के लिए युवाओं को प्रेरित कर रहा है।'

    ट्वीट 

    ममता बोलीं- हमारे वैज्ञानिकों ने दी तकनीकी प्रगति की गवाही

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने चंद्रयान-3 की सफलता पर ISRO को बधाई दी है।

    उन्होंने ट्वीट किया, 'चंद्रयान-3 की जय हो! ISRO की जय हो! हमारे वैज्ञानिकों ने देश की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति की गवाही दी है। भारत अब अंतरिक्ष की सुपर लीग में है। अभियान से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई। आइए हम इस गौरवशाली क्षण का जश्न मनाएं और अग्रणी क्षेत्रों में भारत की और प्रगति के लिए प्रार्थना करें।'

    ट्वीट 

    केजरीवाल बोले- ISRO की ऐतिहासिक सफलता देश के लिए गर्व की बात

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चंद्रयान-3 मिशन को लेकर ट्वीट किया, 'ये ऐतिहासिक है। देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। हम सबके लिए गर्व की बात है। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सभी देशवासियों, ISRO के वैज्ञानिकों, इंजीनियर और कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई।'

    गौरतलब है कि केजरीवाल ने इससे पहले दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों की तस्वीरें साझा करते हुए ISRO को अग्रिम शुभकानाएं भी दी थीं।

    ट्वीट 

    नीतीश और तेजस्वी ने भी ISRO को दी बधाई 

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर ISRO को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'देश ने चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग कराकर अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रच दिया है, जिस पर हर देशवासी गौरवान्वित है। यह ISRO के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है।'

    उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में भारत को ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई है और 140 करोड़ भारतीयों को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है।

    ट्वीट 

    भारत ने चंद्रमा की सतह पर प्राप्त की विजय- स्टालिन

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) प्रमुख एमके स्टालिन ने भी चंद्रयान-3 मिशन के सफल होने पर बधाई दी है।

    उन्होंने ट्वीट किया, 'भारत चांद पर पहुंच गया। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर ISRO को बधाई हो। यह उपलब्धि भारत को चंद्रमा की सतह पर विजय प्राप्त करने वाले चौथे देश के रूप में स्थापित करती है। पूरी टीम को उनके अथक प्रयासों के लिए बधाई। भारत ने अंतरिक्ष खोज में एक बड़ी छलांग लगाई है।'

    मिशन 

    14 जुलाई को लॉन्च किया गया था चंद्रयान-3

    ISRO ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई को चंद्रयान-3 को लॉन्च किया था। चंद्रयान-3 लॉन्चिंग के बाद पृथ्वी की ऑर्बिट में चक्कर काटता रहा और फिर इसे ट्रांस लूनर इजेक्शन प्रक्रिया के जरिए चांद की ऑर्बिट में पहुंचाया गया।

    बता दें कि भारत ने पहली बार 2019 में चंद्रयान-2 के जरिये चांद पर कदम रखने का प्रयास किया था, लेकिन अंतिम क्षणों में वह मिशन असफल हो गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चंद्रयान-3
    ISRO
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV के कई फीचर्स का हुआ खुलासा, जानिए क्या कुछ मिलेगा  टाटा मोटर्स
    छत्तीसगढ़ के सुकमा में 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, 6 पर 25 लाख रुपये का इनाम छत्तीसगढ़
    TVS इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बिक्री में दूसरे महीने भी सबसे आगे, जानिए शीर्ष-5 कंपनियां  इलेक्ट्रिक वाहन
    पश्चिम बंगाल में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष TMC में जा रहे हैं? जानिए सच पश्चिम बंगाल

    चंद्रयान-3

    #NewsBytesExplainer: चंद्रयान-3 की लैंडिंग में अभी कितने दिन शेष और किस दिन क्या होगा? ISRO
    चंद्रयान-3: विक्रम लैंडर के सेंसर्स और इंजन फेल होने पर भी करेगा लैंड, ये है तैयारी ISRO
    चंद्रयान-3 चांद की सतह के करीब पहुंचा, सफलतापूर्वक कम किया गया ऑर्बिट ISRO
    चंद्रयान-3 के सफर का एक और चरण पूरा, सॉफ्ट लैंडिंग में बचे गिनती के दिन ISRO

    ISRO

    चंद्रयान-3 चांद की तरफ बढ़ने के अंतिम चरण में पहुंचा, ISRO ने बताई अगली तैयारी चंद्रयान-3
    ISRO रविवार को PSLV से एक साथ लॉन्च करेगा 7 सैटेलाइट्स  ISRO उपग्रह लॉन्च
    ISRO ने लॉन्च किया PSLV-C56 मिशन, एक साथ अंतरिक्ष में भेजे गए 7 सैटेलाइट्स ISRO उपग्रह लॉन्च
    चंद्रयान-3 ने चांद की तरफ बढ़ाया एक और कदम, पृथ्वी के ऑर्बिट को छोड़ा चंद्रयान-3

    नरेंद्र मोदी

    हरियाणा सांप्रदायिक हिंसा: गुरूग्राम से भाजपा के सांसद इंद्रजीत ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की हरियाणा
    मणिपुर पर किसी भी नियम के तहत संसद में चर्चा के लिए तैयार हुआ विपक्ष- रिपोर्ट मणिपुर
    विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप: भारत की महिला कंपाउंड टीम ने जीता गोल्ड, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई खेलकूद
    प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की अमृत भारत स्टेशन योजना, देश के 508 स्टेशनों का होगा कायाकल्प भारतीय रेलवे

    राहुल गांधी

    मानहानि मामला: राहुल गांधी को झटका, गुजरात हाई कोर्ट का सजा पर रोक लगाने से इनकार गुजरात हाई कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: मानहानि मामले में अब तक क्या हुआ और राहुल के पास आगे कौन-से विकल्प मौजूद? कांग्रेस समाचार
    राहुल गांधी दक्षिण दिल्ली में होंगे शिफ्ट, शीला दीक्षित के मकान में रहेंगे शीला दीक्षित
    मानहानि मामला: राहुल ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका  सुप्रीम कोर्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025