Page Loader
ISRO रविवार को PSLV से एक साथ लॉन्च करेगा 7 सैटेलाइट्स 
ISRO एक साथ 7 सैटेलाइट्स लॉन्च करेगा (तस्वीर: ISRO)

ISRO रविवार को PSLV से एक साथ लॉन्च करेगा 7 सैटेलाइट्स 

Jul 29, 2023
06:27 pm

क्या है खबर?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) कल रविवार को अपने लॉन्च व्हीकल PSLV से एक साथ 7 सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजेगा। इन सैटेलाइट्स को कल सुबह 06:30 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जायेगा। ISRO के अनुसार, सभी 7 सैटेलाइट्स को लॉन्च के लगभग 21 मिनट बाद शुरू होने वाली 4 मिनट की अवधि में हमारे ग्रह से 535 किलोमीटर ऊपर पृथ्वी की निचली कक्षा में तैनात किया जाना है।

वजन

360 किलोग्राम वजनी है मुख्य पेलोड DS-SAR 

145 फुट ऊंचे PSLV पर उड़ान भरने वाला मुख्य पेलोड DS-SAR है, जो एक 360 किलोग्राम वजनी सैटेलाइट है, जिसे रडार प्रकाश में पृथ्वी की तस्वीर लेने के लिए डिजाइन किया गया है। DS-SAR को सिंगापुर की रक्षा विज्ञान और प्रौद्योगिकी एजेंसी और कंपनी ST इंजीनियरिंग द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। बता दें कि यह लॉन्च PSLV के लिए कुल मिलाकर 58वां लॉन्च होगा।