NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / चांद पर पहुंचा भारत, चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास
    अगली खबर
    चांद पर पहुंचा भारत, चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास
    चंद्रयान-3 का लैंडर चांद की सतह पर पहुंच गया है

    चांद पर पहुंचा भारत, चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास

    लेखन रजनीश
    Aug 23, 2023
    06:24 pm

    क्या है खबर?

    भारत चांद पर पहुंच चुका है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्रयान-3 मिशन ने इतिहास रचते हुए देश की उम्मीदों को चांद पर पहुंचा दिया है।

    चंद्रयान-3 का लैंडर शाम 6:04 मिनट पर चांद की सतह पर सफलतापूर्वक उतर गया।

    इसी के साथ भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला पहला देश बन गया है। इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास चांद की सतह पर उतरने की क्षमता है।

    लैंडिंग

    लैंडर ने खुद से पूरी की लैंडिंग की प्रक्रिया

    लैंडिंग से पहले के आखिरी 20 मिनट काफी चुनौतीपूर्ण रहे। इस समय को "डर या आंतक के 20 मिनट" कहते हैं। इसकी लैंडिंग पर वैज्ञानिकों का कोई कंट्रोल नहीं था।

    चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की लैंडिंग की मॉनिटरिंग बेंगलुरू में ISRO टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (ISTRAC) से की जा रही थी।

    लैंडर ने अपने कंप्यूटर में पहले से फीड किए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एल्गोरिदम और विभिन्न सेंसर्स के जरिए खुद ही लैंडिंग की प्रक्रिया पूरी की है।

    रोवर

    लैंडिंग और रोवर के घूमने के साथ पूरे होंगे मिशन के 2 उद्देश्य

    चांद की सतह पर लैंडिंग के दौरान उड़ने वाली रेजोलिथ (चांद की धूल) छंटने के बाद लैंडर का रैंप खुलेगा। इसी रैंप से लैंडर के भीतर रखा प्रज्ञान रोवर लैंडिंग के लगभग 4 घंटे बाद बाहर निकलेगा और चांद की सतह पर घूमेगा। इससे मिशन के 3 में से 2 उद्देश्य पूरे होंगे।

    चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग और सतह पर रोवर के घूमने की क्षमता के प्रदर्शन के बाद तीसरा उद्देश्य वैज्ञानिक प्रयोग के लिए डाटा जुटाना है।

    लैंडर

    रोवर के जरिए चांद पर भारत ऐसे छोड़ेगा अपने निशान

    रोवर प्रज्ञान एक 6 पहियों वाला एक रोबोटिक वाहन है, जो चांद की सतह पर चलने और फोटो खींचने में सक्षम है। यह सिर्फ लैंडर से कम्युनिकेट कर सकता है और विक्रम को चांद से जुड़े विभिन्न डाटा भेजेगा।

    प्रज्ञान में ISRO का लोगो और तिरंगा बना हुआ है। ऐसे में रोवर चांद की सतह पर जहां-जहां जाएगा, वहां ISRO का लोगो और तिरंगा बनता चला जाएगा। इस तरह भारत चांद पर अपने निशान छोड़ सकेगा।

    अवधि

    14 दिन है लैंडर के काम करने की अवधि

    लैंडर विक्रम के चांद पर काम करने की अवधि 1 लूनर डे (चांद का 1 दिन) है। 1 लूनर डे धरती के 14 दिन के बराबर होता है। इन 2 हफ्तों तक लैंडर चांद से जुड़ी सभी जानकारियां धरती को भेजता रहेगा।

    ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने हाल ही में कहा था कि लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान दोनों के पास 1 अतिरिक्त लूनर डे होने की भी संभावनाएं हैं।

    लॉन्च

    14 जुलाई को लॉन्च किया गया था चंद्रयान-3

    भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने 14 जुलाई, 2023 को चंद्रयान-3 को लॉन्च किया था। चंद्रयान-3 लॉन्चिंग के बाद पृथ्वी की ऑर्बिट में चक्कर काटता रहा है और फिर इसे ट्रांस लूनर इजेक्शन प्रक्रिया के जरिए चांद की ऑर्बिट में पहुंचाया गया।

    चांद की ऑर्बिट में कई मैन्युवर पूरा करने के बाद अब इसने सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

    चंद्रयान-3 की ऑर्बिट को लगातार कम करके इसको लैंडिंग के करीब लाया गया।

    जानकारी

    चांद पर उतरने की भारत की दूसरी कोशिश 

    भारत का यह तीसरा चांद मिशन है, लेकिन चांद पर उतरने की दूसरी कोशिश थी। पहली बार 2019 में चंद्रयान-2 के जरिये भारत ने चांद पर कदम रखने का प्रयास किया था, लेकिन अंतिम क्षणों में वह मिशन असफल हो गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चंद्रयान-3
    ISRO
    भारत की खबरें
    अंतरिक्ष अभियान

    ताज़ा खबरें

    फिल्म 'धमाल 4' को मिली रिलीज तारीख, अपनी पलटन के साथ लौट रहे अजय देवगन  अजय देवगन
    IPL: बतौर कप्तान एक सीजन में 30 या अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी IPL रिकॉर्ड्स
    शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, 200 अंक टूटा सेंसेक्स और निफ्टी इतना लुढ़का शेयर बाजार समाचार
    BCCI ने विराट कोहली को दोबारा टेस्ट कप्तान बनाने के दिए थे संकेत- रिपोर्ट विराट कोहली

    चंद्रयान-3

    चंद्रयान-3 ने चांद की तरफ बढ़ाया एक और कदम, पृथ्वी के ऑर्बिट को छोड़ा ISRO
    चंद्रयान-3 कल पृथ्वी के चक्कर लगाना छोड़ चंद्रमा की तरफ बढ़ेगा, ISRO ने दी जानकारी ISRO
    चंद्रयान-3 चांद के ऑर्बिट में पहुंचा, 23 अगस्त को लैंडिंग की तैयारी ISRO
    #NewsBytesExplainer: चंद्रयान-3 की लैंडिंग में अभी कितने दिन शेष और किस दिन क्या होगा? ISRO

    ISRO

    ISRO 30 जुलाई को लॉन्च करेगा DS-SAR सैटेलाइट मिशन, जानिए इसका उपयोग ISRO उपग्रह लॉन्च
    #NewsBytesExplainer: चंद्रयान-3 अब कहां है और कैसा होगा आगे का इसका सफर? चंद्रयान-3
    चंद्रयान-3 चांद की तरफ बढ़ने के अंतिम चरण में पहुंचा, ISRO ने बताई अगली तैयारी चंद्रयान-3
    ISRO रविवार को PSLV से एक साथ लॉन्च करेगा 7 सैटेलाइट्स  ISRO उपग्रह लॉन्च

    भारत की खबरें

    भारत का UAE से सवाल, मंकीपॉक्स संक्रमित युवक को कैसे मिली यात्रा की अनुमति? दिल्ली
    जस्टिस यूयू ललित बन सकते हैं अगले CJI, एनवी रमन्ना ने की सिफरिश बॉम्बे हाई कोर्ट
    चीन के जासूसी जहाज यूआन वांग-5 के श्रीलंका पहुंचने को लेकर क्यों चिंतित है भारत? चीन समाचार
    पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 122 सालों में सबसे गर्म रहा जुलाई महीना- IMD पश्चिम बंगाल

    अंतरिक्ष अभियान

    चंद्रयान-3 और आदित्य-L1 जुलाई में हो सकते हैं लॉन्च, ये होंगे ISRO के लक्ष्य ISRO
    वर्जिन गैलेक्टिक जून में पहली कॉमर्शियल उड़ान के लिए तैयार, इतनी है टिकट की कीमत वर्जिन गैलैक्टिक
    चीन कल अंतरिक्ष में भेजेगा पहला नागरिक एस्ट्रोनॉट, जानें इस मिशन से जुड़ी जानकारी चीन समाचार
    चंद्रयान-3 जुलाई में होगा लॉन्च, जानिये कहां तक पहुंची मिशन की तैयारी चंद्रयान-3
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025