Page Loader
विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप: भारत की महिला कंपाउंड टीम ने जीता गोल्ड, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत की महिला कंपाउंड टीम ने स्वर्ण पदक जीता (तस्वीर: ट्विटर/@narendramodi)

विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप: भारत की महिला कंपाउंड टीम ने जीता गोल्ड, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

Aug 05, 2023
11:50 am

क्या है खबर?

बर्लिन में चल रही विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत की महिला कंपाउंड टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार स्वर्ण पदक जीता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "भारत के लिए यह गर्व का क्षण है, क्योंकि हमारी असाधारण कंपाउंड महिला टीम ने बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। हमारे चैंपियंस को बधाई! उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण यह उत्कृष्ट परिणाम आया है।"

प्रदर्शन

फाइनल में भारत ने मैक्सिको को हराया

भारतीय महिला टीम ने कंपाउंड इवेंट के फाइनल में मैक्सिकन कंपाउंड टीम को 235-229 से हराया। स्वर्ण पदक विजेता टीम में ज्योति सुरेख, वेन्नम परनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी शामिल थीं। इससे पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने कोलंबिया की टीम को 220-216 से हराया था। भारत ने साल 1981 में इटली में हुए विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में पहली बार भाग लिया था। चैंपियनशिप में भारत ने 9 रजत पदक और 2 कांस्य पदक भी जीते हैं।