NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव
    अगली खबर
    लोकसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव
    भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है

    लोकसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव

    लेखन आबिद खान
    Mar 02, 2024
    06:30 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के पहली सूची जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे।

    सूची में 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 195 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिनमें से 34 केंद्रीय मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, 28 महिलाएं, 50 से कम उम्र वाले 47, अनुसूचित जाति (SC) के 27, अनुसूचित जनजाति (ST) के 18 और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 57 और 2 पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल हैं।

    टिकट

    अमित शाह गांधीनगर से मैदान में

    भाजपा की पहली सूची में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की एक, त्रिपुरा की एक, अंडमान की एक, दमन और दीव की एक सीट शामिल है।

    गृह मंत्री अमित शाह गांधी नगर से चुनाव लड़ेंगे।

    नाम

    सूची में किन बड़े नेताओं के नाम?

    विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, ग्वालियर से ज्योतिरादित्य सिंधिया, अरुणाचल प्रदेश पश्चिम से किरेन रिजीजू, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, कोटा से ओम बिरला, भोपाल से आलोक शर्मा, मथुरा से हेमा मालिनी, खिरी से अजय मिश्रा टेनी, उन्नाव से साक्षी महाराज, लखनऊ से राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मृति ईरानी, दक्षिण दिल्ली से रामवीर बिधूड़ी, गोरखपुर से रविकिशन, आजमगढ़ से निरहुआ और कूचबिहार से निसिथ प्रमाणिक को पार्टी ने मैदान में उतारा है।

    टिकट कटा

    किन बड़े नेताओं को दोबारा नहीं टिकट?

    भाजपा की पहली सूची में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। उत्तर प्रदेश के 51 में से 47 नाम मौजूदा सांसदों के हैं।

    दिल्ली की 5 में से 4 सीटों पर उम्मीदवार बदले गए हैं। नई दिल्ली से मिनाक्षी लेखी, चांदनी चौक से हर्षवर्धन, दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी और पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा का टिकट कटा है।

    भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा की जगह अब आलोक शर्मा को मैदान में उतारा गया है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें उम्मीदवारों की सूची

    BJP releases first list of 195 candidates for Lok Sabha elections pic.twitter.com/ms1zTtzLfL

    — ANI (@ANI) March 2, 2024

    बैठक

    29 फरवरी को हुई थी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

    29 फरवरी को पार्टी ने दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की थी। सुबह 4 बजे तक चली इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया था।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 16 राज्यों के कई उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग गई थी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सहयोगी पार्टियों से गठबंधन पर भी चर्चा हुई थी।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून, 2024 को खत्म हो रहा है। देश में उससे पहले लोकसभा चुनाव होंगे।

    बता दें कि देश में कुल 543 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा (80) उत्तर प्रदेश में है। पिछले चुनावों में भाजपा ने 303 और कांग्रेस ने 52 सीटें जीती थीं।

    2024 के चुनावों में भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है तो विपक्ष संयुक्त गठबंधन INDIA के तले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भाजपा समाचार
    लोकसभा चुनाव
    नरेंद्र मोदी
    अमित शाह

    ताज़ा खबरें

    अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद गिरफ्तार, कर्नल सोफिया पर उठाए थे सवाल ऑपरेशन सिंदूर
    व्हाइट हाउस ने 2 'जिहादियों' को बनाया सलाहकार; एक आतंकी प्रशिक्षण ले चुका, जेल भी गया व्हाइट हाउस
    टाटा हैरियर EV 3 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलने की है उम्मीद  टाटा मोटर्स
    IPL 2025: LSG बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    भाजपा समाचार

    भाजपा को 2022-23 में मिले 1,200 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा कांग्रेस समाचार
    महाराष्ट्र: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल हुए, कल दिया था कांग्रेस से इस्तीफा अशोक चव्हाण
    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- भाजपा और RSS अंग्रेजों के एजेंट थे, ब्रिटिश की मदद की मल्लिकार्जुन खड़गे
    मिलिंद देवड़ा को शिवसेना, अशोक चव्हाण को भाजपा से राज्यसभा का टिकट; नड्डा गुजरात से लड़ेंगे अशोक चव्हाण

    लोकसभा चुनाव

    INDIA गठबंधन बिखरा, ममता के बाद AAP ने किया पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान आम आदमी पार्टी समाचार
    #NewsBytesExplainer: विपक्षी गठबंधन INDIA बनने से पहले ही बिखरा? जानें किस राज्य में क्या स्थिति कांग्रेस समाचार
    लोकसभा चुनाव: भाजपा ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, इन नेताओं को मिली बड़े राज्यों की जिम्मेदारी  भाजपा समाचार
    'एक देश, एक चुनाव': रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में समिति लोकसभा चुनाव से पहले सौंपेगी रिपोर्ट रामनाथ कोविंद

    नरेंद्र मोदी

    कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जारी किया 'ब्लैक पेपर', प्रधानमंत्री मोदी ने बताया 'काला टीका' कांग्रेस समाचार
    राहुल गांधी बोले- नरेंद्र मोदी OBC नहीं, सबको बेवकूफ बना रहे राहुल गांधी
    प्रधानमंत्री मोदी की जाति पर राहुल गांधी के दावे पर केंद्र का पलटवार, जानें क्या कहा  राहुल गांधी
    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की, क्या है मामला? जगन रेड्डी

    अमित शाह

    अमित शाह को मल्लिकार्जुन खड़गे का जवाब, गिनवाए मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा किए गए काम मल्लिकार्जुन खड़गे
    सीमा हैदर की फिल्म काे लेकर विवाद कोर्ट तक पहुंचा, निर्माता ने की सुरक्षा की मांग सीमा हैदर
    'एक देश, एक चुनाव' पर 8 सदस्यीय समिति के सदस्यों का ऐलान, इन्हें मिली जगह एक देश एक चुनाव
    मणिपुर हिंसा: 175 की मौत, 1100 से ज्यादा घायल; अस्पतालों में लावारिस पड़े हैं 96 शव मणिपुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025