NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनाव: भाजपा ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, इन नेताओं को मिली बड़े राज्यों की जिम्मेदारी 
    अगली खबर
    लोकसभा चुनाव: भाजपा ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, इन नेताओं को मिली बड़े राज्यों की जिम्मेदारी 
    भाजाप अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यों में लोकसभा चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है

    लोकसभा चुनाव: भाजपा ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, इन नेताओं को मिली बड़े राज्यों की जिम्मेदारी 

    लेखन नवीन
    Jan 27, 2024
    05:47 pm

    क्या है खबर?

    भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

    शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं।

    पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी की है। इसके अनुसार, भाजपा ने बैजयंत जय पांडा को उत्तर प्रदेश और विनोद तावड़े को बिहार का लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाया है।

    भाजपा ने जारी की सूची

    बिप्लव देव को हरियाणा औरे लक्ष्मीकांत को झारखंड की जिम्मेदारी

    भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत बाजपेयी झारखंड के चुनाव प्रभारी होंगे। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को हरियाणा का चुनाव प्रभारी और पार्टी नेता सुरेंद्र नागर को सह प्रभारी बनाया गया है।

    इसी तरह राज्यसभा सासंद दीपक प्रकाश को बिहार में तावडे़ के साथ चुनाव सह-प्रभारी बनाया गया है। राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को उत्तराखंड का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें चुनाव प्रभारियों की सूची

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए निम्नलिखित राज्यों में प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की है। pic.twitter.com/1hpPH4cNsa

    — BJP (@BJP4India) January 27, 2024

    पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में नियुक्ति

    पश्चिम बंगाल में अमित मालवीय होंगे चुनाव सह-प्रभारी

    इसी क्रम में बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा IT सेल प्रमुख अमित मालवीय और आशा लाकड़ा बंगाल में सह प्रभारी की भूमिका निभाएंगे।

    उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है और उनके साथ सतीश उपाध्याय प्रदेश सह प्रभारी होंगे।

    गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को पंजाब का चुनाव प्रभारी और नरिंदर सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

    हिमाचल और अरुणाचल में नियुक्ति

    हिमाचल में श्रीकांत शर्मा और केरल में जावड़ेकर को मिली कमान

    पार्टी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी और संजय टंडन को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

    इसी तरह अरुणाचल प्रदेश में अशोक कुमार सिंघल और केरल में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

    कर्नाटक में सांसद डॉ राधा मोहन अग्रवाल को प्रभारी और सुधाकर रेड्डी को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। तमिलनाडु में अरविंद मेनन को प्रभारी और सुधाकर रेड्डी को सह प्रभारी बनाया गया है।

    जानकारी

    कब होंगे लोकसभा चुनाव?

    वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून, 2024 को समाप्त होने वाला है। इसे देखते हुए अप्रैल-मई के बीच चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है और सभी पार्टियां अपनी-अपनी चुनाव तैयारियों में जुटी है। पिछला लोकसभा चुनाव भी अप्रैल-मई के बीच हुआ था।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    लोकसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के खिलाफ प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने INDIA गठबंधन बनाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस गठबंधन का अध्यक्ष चुना गया है।

    इस चुनाव से पहले ही गठबंधन में फूट देखने लगी है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

    अब बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी NDA में शामिल होने की अटकलें तेज हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भाजपा समाचार
    लोकसभा चुनाव
    जेपी नड्डा

    ताज़ा खबरें

    IPL: डेब्यू पारी में शून्य पर आउट हुए हैं ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के एक संस्करण में MI के लिए इन खिलाड़ियों ने पकड़े हैं सबसे ज्यादा कैच  मुंबई इंडियंस
    अनन्या पांडे बोलीं- बड़ी रोमांटिक हूं मैं, प्यार-मोहब्बत, पति और बच्चे मुझे सब चाहिए अनन्या पांडे
    CERT-In ने गूगल क्रोम में खामियों को लेकर चेताया, हैक हो सकता है सिस्टम  गूगल क्रोम

    भाजपा समाचार

    राजस्थान और मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार कब तक और कौन-कौन रेस में शामिल?  राजस्थान
    मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल का विस्तार आज, 28 मंत्री लेंगे शपथ  मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, 28 नए मंत्रियों ने ली शपथ मध्य प्रदेश
    लोकसभा चुनावों के अलावा 2024 में भारत में कहां-कहां विधानसभा चुनाव होने हैं? लोकसभा चुनाव

    लोकसभा चुनाव

    कर्नाटक में JD(S) के साथ गठबंधन करेगी भाजपा, दोनों पार्टियां साथ लड़ेंगी लोकसभा चुनाव  कर्नाटक
    विपक्षी गठबंधन INDIA की समन्वय समिति की पहली बैठक आज, सीट बंटवारे पर होगी चर्चा INDIA
    #NewsBytesExplainer: विपक्षी गठबंधन INDIA के सामने बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर क्या-क्या मुश्किलें हैं? बिहार
    भाजपा ने उत्तर प्रदेश में किया बड़ा बदलाव, 71 प्रतिशत जिला इकाइयों के बदले अध्यक्ष उत्तर प्रदेश

    जेपी नड्डा

    अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे अमरिंदर सिंह, क्या थामेंगे भाजपा का दामन? पंजाब
    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की अमित शाह से मुलाकात, भाजपा में शामिल होने के कयास तेज पंजाब
    लखीमपुर खीरी हिंसा को हिन्दू बनाम सिख बनाने की कोशिश हो रही- वरुण गांधी उत्तर प्रदेश
    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक, पांच राज्यों के चुनाव पर नजर नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025