NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सीमा हैदर की फिल्म काे लेकर विवाद कोर्ट तक पहुंचा, निर्माता ने की सुरक्षा की मांग
    अगली खबर
    सीमा हैदर की फिल्म काे लेकर विवाद कोर्ट तक पहुंचा, निर्माता ने की सुरक्षा की मांग
    सीमा हैदर पर बन रही है फिल्म को लेकर विवाद अब कोर्ट तक जा पहुंचा

    सीमा हैदर की फिल्म काे लेकर विवाद कोर्ट तक पहुंचा, निर्माता ने की सुरक्षा की मांग

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 26, 2023
    05:09 pm

    क्या है खबर?

    पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया और मीडिया में उनकी खूब चर्चा हुई।

    सीमा नोएडा में रहने वाले अपने प्रेमी सचिन मीणा के लिए पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई थीं।

    सीमा न सिर्फ मीडिया में चर्चित रहीं, बल्कि उन पर एक फिल्म की भी घोषणा कर दी गई। अब फिल्म के निर्माता ने धमकियों से परेशान होकर बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

    खबर 

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पर लगाया आरोप

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा और सचिन की प्रेम कहानी पर फिल्म की घोषणा करने वाले निर्माता अमित जानी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है।

    उनका आरोप है कि फिल्म को लेकर उन्हें कई बार धमकी दी जा चुकी है। अमित ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के लोगों पर उन्हें धमकी देना का आरोप लगाया है।

    उनका आरोप है कि पार्टी के लोग उन पर हमला करने की धमकी दे रहे हैं, क्योंकि वह उत्तर भारतीय हैं।

    बयान 

    एकनाथ शिंदे और अमित शाह से की सुरक्षा की मांग

    अमित ने सुरक्षा की भी मांग की है। उनका कहना है कि हमले और हत्या की धमकियों के बीच वह 27 अगस्त को मुंबई आने वाले हैं।

    उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर इसकी सूचना दी है।

    अमित का मानना है कि वह भी MNS की विचारधारा रखते हैं और उनकी फिल्म राष्ट्रवाद और देशभक्ति से भरपूर होगी।

    अमित को फिल्म की घोषणा के बाद से ही धमकियां मिल रही हैं।

    फिल्म 

    सीमा पर 'कराची टू नोएडा' बना रहे अमित

    अमित ने कुछ समय पहले सीमा और सचिन पर फिल्म बनाने की घोषणा की थी। इस फिल्म का नाम 'कराची टू नोएडा' है। फिल्म की घोषणा ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

    इसके बाद से फिल्म का पोस्टर और इसका पहला गाना भी सामने आ चुका है।

    अमित की प्रोडक्शन कंपनी जानी फायर फॉक्स की ही एक अन्य फिल्म में खुद सीमा बतौर अभिनेत्री नजर आने वाली हैं।

    यह फिल्म उदयपुर हत्याकांड और उसके बाद फैली सांप्रदायिक हिंसा पर आधारित है।

    सीमा हैदर 

    ऑनलाइन गेम के जरिए हुआ था सीमा को प्यार

    पाकिस्तान की रहने वाली सीमा को ऑनलाइन गेम के दौरान ग्रेटर नोएडा के सचिन से प्यार हो गया था। सीमा ने नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में अपने 4 बच्चों के साथ प्रवेश किया था।

    दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई। इसके बाद से ही वह मीडिया में छाई हुई हैं।

    सीमा अब पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहतीं और सचिन के साथ रहना चाहती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सीमा हैदर
    अमित शाह
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    सीमा हैदर

    मुंबई पुलिस को धमकी भरा कॉल, कहा- सीमा वापस नहीं आई तो 26/11 जैसा हमला होगा महाराष्ट्र
    पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर को हिंदू संगठन की धमकी, कहा- 72 घंटे में भारत छोड़ो उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर को अपने साथ ले गई ATS, जांच शुरू उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर ने की थी दिल्ली भागने की कोशिश, पुलिस पूछताछ में बताया उत्तर प्रदेश

    अमित शाह

    मणिपुर हिंसा: मृतकों के परिजनों को दिया जाएगा 10-10 लाख रुपये का मुआवजा, मिलेगी नौकरी मणिपुर
    मणिपुर: गृह मंत्री की आधिकारिक बैठक में शामिल हुए संबित पात्रा, कांग्रेस ने उठाया सवाल मणिपुर
    मणिपुर हिंसा: मीराबाई चानू समेत 11 एथलीटों ने लिखा सरकार को पत्र, मेडल लौटाने की चेतावनी  मणिपुर
    अमिपुर: अमित शाह करेंगे सीमावर्ती शहर और हिंसाग्रस्त जिले का दौरा, कुकी समुदाय से करेंगे बातचीत  मणिपुर

    बॉलीवुड समाचार

    चंद्रयान-3: चांद पर लैंडिंग के लिए उत्साहित बॉलीवुड सितारे, ISRO को दी शुभकामनाएं चंद्रयान-3
    'हेरी फेरी 3': कार्तिक आर्यन को लेकर हुए विवाद पर परेश रावल ने कही ये बातें  परेश रावल
    IMDb पर 'घूमर' को मिली 9.5 रेटिंग, सचिन तेंदुलकर ने भी की थी तारीफ अभिषेक बच्चन
    अक्षय और रवीना की जोड़ी 19 साल बाद फिर जमेगी, इस फिल्म में आएंगे नजर  अक्षय कुमार

    आगामी फिल्में

    फिल्म 'फाइटर' से ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक जारी, दीपिका और अनिल की भी दिखी झलक दीपिका पादुकोण
    राजवीर देओल की 'दोनों' का गाना जारी, पालोमा ढिल्लों संग दिखा रोमांटिक अंदाज राजवीर देओल
    फिल्म 'डॉन 3' में रणवीर सिंह को चुने जाने पर फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी  फरहान अख़्तर
    'वेलकम 3' की स्टारकास्ट में शामिल हुए सुनील शेट्टी, अक्षय के साथ फिर आएंगे नजर वेलकम 3
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025