विधानसभा चुनाव नतीजे: खबरें
मेघालय चुनाव नतीजे: पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने सांगसाक सीट से जीत दर्ज की
मेघालय राज्य के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने नजदीकी मुकाबले में नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के प्रत्याशी निहिम डी शिरा को हराया।
मेघालय: सुतंगा साइपुंग से प्रदेश कांग्रेस प्रमुख विंसेट पाला की हार, NPP की शांता मैरी जीतीं
मेघालय की सुतंगा साइपुंग सीट पर कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
त्रिपुरा चुनाव नतीजे: बनमालीपुर सीट पर राज्य भाजपा प्रमुख राजीव भट्टाचार्य की हार, कांग्रेस उम्मीदवार जीता
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बनमालीपुर सीट पर कांग्रेस के गोपाल चंद्र रॉय और भाजपा के त्रिपुरा प्रमुख राजीव भट्टाचार्य के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
त्रिपुरा चुनाव नतीजे: चारिलम सीट से उपमुख्यमंत्री हारे, TMP उम्मीदवार ने दी मात
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। यहां चारिलम सीट पर भाजपा उम्मीदवार और उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा को हार का सामना करना पड़ा। जिष्णु को उनके भतीजे की टिपरा मोथा पार्टी (TMP) के उम्मीदवार सुबोध देव वर्मा ने 858 वोटो के नजदीकी अंतर से हराया।
नागालैंड चुनाव नतीजे: मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की
नागालैंड विधानसभा चुनाव में जिस सीट पर सबकी नजर रही, वह कोहिमा जिले की उत्तरी अंगामी द्वितीय सीट रही। यहां से नागालैंड के प्रभावशाली नेता और मुख्यमंत्री नेफियू रियो मैदान में उतरे थे।
त्रिपुरा चुनाव नतीजे: अगरतला से सुदीप रॉय बर्मन जीते, भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए थे शामिल
भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले सुदीप रॉय बर्मन ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में प्रदेश की राजधानी अगरतला सीट पर भाजपा प्रत्याशी पापिया दत्ता को हरा दिया है।
मेघालय चुनाव परिणाम: पश्चिम शिलांग सीट से UDP के पॉल लिंगदोह जीते
मेघालय विधानसभा चुनाव में पश्चिम शिलांग सीट पर सबकी नजर रही। यहां यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के बीच मुकाबला देखने को मिला।
नागालैंड को पहली बार मिलीं महिला विधायक, हेकानी जाखलू और सल्हौतुओनुओ क्रूस ने रचा इतिहास
नागालैंड को पहली बार हेकानी जाखलू और सल्हौतुओनुओ क्रूस के रूप में महिला विधायक मिली हैं।
त्रिपुरा चुनाव परिणाम: मुख्यमंत्री माणिक साहा नजदीकी मुकाबले में जीते
त्रिपुरा राज्य के टाउन बोरडोवली विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री माणिक साहा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। माणिक साहा ने सीधी टक्कर में कांग्रेस के प्रत्याशी आशीष कुमार साहा को 1,257 वोटों से हराया।
नागालैंड चुनाव: इन सीटों पर रहेंगी सबकी नजरें, दांव पर बड़े नेताओं का भविष्य
नागालैंड विधानसभा की 59 सीटों पर 27 फरवरी को हुए मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलने के आसार दिख रहे हैं।
मेघालय विधानसभा चुनाव: 5 बड़ी सीटें और प्रमुख नाम, जिन पर टिकी हैं सभी की नजरें
मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा के चुनावों के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए। इस बार मेघालय में पहली बार भाजपा अकेले दम पर चुनाव लड़ रही है और उसने चुनाव से पहले नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया था। यहां मुख्य मुकाबला NPP, तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा के बीच है।
विधानसभा चुनाव: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में मतगणना जारी; भाजपा 2 राज्यों में जीत की ओर
त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है।
विधानसभा चुनाव: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में किसकी बनेगी सरकार? मतगणना शुरू
उत्तर पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो गई है।
हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणाम: तीन सबसे बड़े जिलों में ऐसा रहा हाल
हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में कुल 68 विधानसभा क्षेत्र हैं, लेकिन यहां जीत का रास्ता तीन प्रमुख जिलों से होकर जाता है।
हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः भाजपा के 10 कैबिनेट मंत्रियों में सिर्फ दो जीते
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा को 25 सीटें मिलीं।
हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः नादौन से कांग्रेस के सुखविंदर सुक्खू ने लगातार दूसरी बार मारी बाजी
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की नादौन विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रचार प्रभारी सुखविंदर सिंह सुक्खू और भाजपा के विजय अग्निहोत्री के बीच कड़ा मुकाबला रहा।
हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः कसौली से तीन बार के विधायक और स्वास्थ्य मंत्री सैजल हारे
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कसौली विधानसभा सीट पर भाजपा की साख दांव पर रही।
हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः ठियोग से कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर जीते
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की ठियोग विधानसभा सीट का मुकाबला दिलचस्प रहा।
हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः हरोली से कांग्रेस उम्मीदवार ने लगाई जीत की हैट्रिक
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंतर्गत आने वाली हरोली विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार और विपक्ष के नेता रहे मुकेश अग्निहोत्री ने जीत दर्ज की है।
हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः जसवां परागपुर सीट पर पहली बार लगी हैट्रिक, बिक्रम सिंह जीते
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की जसवां परागपुर सीट पर कड़ा मुकाबला हुआ।
हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः शाहपुर से हारीं भाजपा की समाज कल्याण मंत्री सरवीन चौधरी
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की शाहपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार केवल सिंह ने भाजपा की समाज कल्याण मंत्री सरवीन चौधरी को 12,243 मत से हरा दिया है।
हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः कसुम्पटी सीट पर कांग्रेस ने बचाया गढ़, अनिरुद्ध सिंह फिर जीते
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में आने वाली कसुम्पटी विधानसभा सीट पर कड़ा मुकाबला रहा। यहां दो बार के विधायक कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध सिंह ने एक बार फिर मैदान मार लिया है। उन्होंने भाजपा के दावेदार और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को 8,431 मतों से हराया।
विधानसभा चुनावः गुजरात ने रेवड़ी व तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को नकारा- अमित शाह
गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रमुख प्रतिद्वंद्वि पार्टी कांग्रेस को चित करते हुए रिकॉर्ड 155 से अधिक सीटें जीतती हुई नजर आ रही है।
हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः शिमला ग्रामीण सीट पर वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य सिंह जीते
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा शुरू होते ही सबकी नजर शिमला ग्रामीण सीट पर थी। यहां हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने बाजी मार ली है।
विधानसभा उपचुनाव: आज आएंगे 6 राज्यों की 7 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे
गुरुवार को छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे।
चुनाव आयोग ने क्यों नहीं किया गुजरात विधानसभा चुनाव की तरीखों का ऐलान?
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का तो ऐलान कर दिया, लेकिन गुजरात के चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की।
पंजाब: AAP के भगवंत मान ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
आम आदमी पार्टी (AAP) के भगवंत मान ने आज पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के तौर में शपथ ली। राज्यपाल ने भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में हुए शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें शपथ दिलाई।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के 97 और बसपा के 72 प्रतिशत उम्मीदवारों की जमानत जब्त
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को न सिर्फ करारी हार का सामना करना पड़ा है बल्कि इन पार्टियों के अधिकतर प्रत्याशियों की जमानत ही जब्त हो गई।
चुनावों में करारी हार पर मंथन करेगी कांग्रेस, कल शीर्ष समिति की बैठक बुलाई
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने कल अपनी शीर्ष समिति की बैठक बुलाई है। ये बैठक शाम 4 बजे होगी।
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस की सीटें होंगी कम, भाजपा और आम आदमी पार्टी को फायदा
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों का असर आने वाले दिनों में राज्यसभा के चुनावों पर देखने को मिलेगा।
विधानसभा चुनाव में हार के बाद क्या बोले अखिलेश यादव और मायावती?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है।
पंजाब: 30 साल बाद विधानसभा में नहीं होगा बादल परिवार का कोई सदस्य
लगभग तीन दशक बाद अब पंजाब विधानसभा में राज्य के सबसे मजबूत राजनीतिक परिवार से कोई प्रतिनिधि नहीं होगा। चुनावी मैदान में उतरे बादल परिवार के सभी सदस्य आम आदमी पार्टी (AAP) की आंधी में अपनी सीटों से हार गए हैं।
विधानसभा चुनावों में हार के बाद फिर उठने लगी कांग्रेस में बदलाव की आवाज
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली करारी शिकस्त के बाद एक बार फिर कांग्रेस के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं और पार्टी के भीतर भी बदलाव की आवाजों ने जोर पकड़ लिया है।
उत्तर प्रदेश नतीजे: सिराथू सीट से हारे भाजपा के केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से हार गए हैं।
उत्तर प्रदेश: शिवपाल यादव ने जसवंतनगर सीट से जीत दर्ज की
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (PSP) के मुखिया शिवपाल यादव उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की जसवंतनगर सीट से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विवेक शाक्य को लगभग 80,000 वोटों के अंतर से हराया।
करहल विधानसभा सीट से जीते अखिलेश यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी बघेल को दी मात
समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव मैनपुर जिले की करहल विधानसभा सीट से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी और केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी बघेल को मात दी।
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से जीते योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर विधानसभा चुनाव सीट से जीत गए हैं। उन्होंने कांगेस के प्रत्याशी को एक लाख से अधिक वोटों से मात दी।
उत्तराखंड की खटीमा सीट से भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हारे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी राज्य की खटीमा सीट से हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार भुवन चंद्र कापड़ी ने हराया।
उत्तराखंड नतीजे: लालकुआं सीट से हारे कांग्रेस के हरीश रावत, भाजपा प्रत्याशी ने हराया
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत राज्य की लालकुआं विधानसभा सीट से हार गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट ने उन्हें 14,000 से अधिक वोटों से हराया।
विधानसभा चुनाव: पांचों राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? मतगणना शुरू
जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था, वो क्षण आ गया है और पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो गई है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा शामिल हैं।