Loading...
विश्व कप 2027 को लेकर रोहित शर्मा का बयान, कहा- मेरा काम अभी खत्म नहीं हुआ
अब तक वनडे विश्व कप नहीं जीत सके हैं रोहित (तस्वीर: एक्स/@ICC)

विश्व कप 2027 को लेकर रोहित शर्मा का बयान, कहा- मेरा काम अभी खत्म नहीं हुआ

Sep 26, 2026
02:33 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे विश्व कप 2027 को लेकर दिलचस्प बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह अगले साल होने वाले विश्व कप को लेकर के उत्साहित हैं और आगे की चुनौतियों का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि रोहित अब तक के अंतरराष्ट्रीय करियर में कभी वनडे प्रारूप का विश्व कप नहीं जीत पाए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।

बयान 

मैं विश्व कप का इंतजार कर रहा हूं- रोहित शर्मा 

रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

इस सीरीज पहले रोहित ने जियोस्टार पर कहा, "मेरे मन में कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि मेरा करियर अब खत्म हो गया है। जब तक आप खेल रहे हैं, हमेशा आगे कुछ न कुछ करने की उम्मीद रहती है और मैं विश्व कप का इंतजार कर रहा हूं, यह सोच रहा हूं कि आगे मेरे लिए क्या है।"

बयान 

विश्व कप की चुनौती को लेकर क्या बोले रोहित?

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित ने विश्व कप की चुनौती को लेकर आगे कहा, "जब वनडे विश्व कप खेला जाता है, या जब हम कोई ICC टूर्नामेंट खेलते हैं, तो उसमें एक अलग तरह की चुनौती होती है, क्योंकि आपका सामना अलग-अलग टीमों से होता है, आप अलग-अलग जगहों पर खेलते हैं, इसलिए आपको अलग तरह से तैयारी करनी पड़ती है, अलग तरह से सोचना पड़ता है और यही चुनौती है।"

ADVERTISEMENT

प्रदर्शन 

विश्व कप में कैसे हैं रोहित शर्मा के आंकड़े?

रोहित ने 2015 से लेकर 2023 के बीच हुए तीनों विश्व कप में हिस्सा लिया था।

उन्होंने इस टूर्नामेंट में 60.57 की औसत के साथ 28 पारियों में 1,575 रन बनाए थे। इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट 100 से अधिक की रही थी।

क्रिकइंफो के मुताबिक, रोहित ने विश्व कप में 7 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

ADVERTISEMENT

विश्व कप 

वनडे विश्व कप नहीं जीत सके हैं रोहित 

रोहित भारत की ओर से 2 टी-20 विश्व कप जीत चुके हैं।

वह 2007 में होने वाले टी-20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे। इसके बाद रोहित की ही कप्तानी में भारत ने 2024 का टी-20 विश्व कप जीता था।

वह वनडे विश्व कप 2011 की विजेता टीम के सदस्य नहीं थे।

रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम वनडे विश्व कप 2023 में उपविजेता रही थी।

ADVERTISEMENT