Loading...
वनडे क्रिकेट: 5 मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
फखर जमान के आंकड़े वनडे क्रिकेट में शानदार रहे हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

वनडे क्रिकेट: 5 मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Sep 26, 2026
04:53 pm

क्या है खबर?

वनडे क्रिकेट में 5 मैचों की सीरीज के दौरान बल्लेबाजों को लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कई मौके मिलते हैं। कुछ बल्लेबाज इन मुकाबलों में अपनी निरंतरता और शानदार बल्लेबाजी से खास छाप छोड़ने में सफल रहे हैं। कई बार पूरी सीरीज में बल्ले से किया गया उनका प्रदर्शन व्यक्तिगत रिकॉर्ड के तौर पर भी दर्ज हो जाता है। ऐसे में आइए नजर डालते हैं वनडे की 5 मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर।

#1

फखर जमान (515 रन बनाम जिम्बाब्वे, साल-2018)

पहले स्थान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज फखर जमान हैं।

साल 2018 में पाकिस्तान की टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर गई थी। उस सीरीज में जमान ने 5 पारियों में 257.50 की उम्दा औसत के साथ 515 रन बनाए थे।

उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 210 रन रहा था।

जमान 3 पारियों में नाबाद भी रहे थे। पाकिस्तान ने उस सीरीज को 5-0 से अपने नाम किया था।

#2

हैमिल्टन मसाकाद्जा (467 रन बनाम केन्या, साल-2009)

दूसरे स्थान पर जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज हैमिल्टन मसाकाद्जा हैं।

साल 2009 में केन्या की टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर गई थी। सीरीज के 5 मुकाबले में मसाकाद्जा ने 116.75 की शानदार औसत के साथ 467 रन बनाए थे।

उनके बल्ले से 2 शतक और एक अर्धशतक निकला था। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 178 रन था।

वह एक पारी में नाबाद भी रहे थे। उस सीरीज को जिम्बाब्वे ने 4-1 से अपने नाम किया था।

ADVERTISEMENT

#3

विराट कोहली (453 रन बनाम वेस्टइंडीज, साल-2018)

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

साल 2018 में वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर आई थी। सीरीज के 5 मैच में कोहली ने 151 की धमाकेदार औसत के साथ 453 रन बनाए थे।

उनके बल्ले से 3 शतक निकले थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 157 रन था।

भारती टीम ने उस सीरीज में 3 मुकाबले जीते थे। एक मैच टाई रहा था और एक मुकाबला वेस्टइंडीज ने जीता था।

ADVERTISEMENT

#4

आरोन फिंच (451 रन बनाम पाकिस्तान, साल-2019)

साल 2019 में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी।

उस सीरीज में कंगारू टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच ने कमाल की बल्लेबाजी की थी।

उन्होंने 5 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 112.75 की औसत से 451 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 153 रन रहा था।

ऑस्ट्रेलिया ने उस सीरीज को 5-0 से अपने नाम किया था।

ADVERTISEMENT