NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / विधानसभा उपचुनाव: आज आएंगे 6 राज्यों की 7 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे
    राजनीति

    विधानसभा उपचुनाव: आज आएंगे 6 राज्यों की 7 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे

    विधानसभा उपचुनाव: आज आएंगे 6 राज्यों की 7 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे
    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 06, 2022, 11:01 am 1 मिनट में पढ़ें
    विधानसभा उपचुनाव: आज आएंगे 6 राज्यों की 7 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे
    आज घोषित होंगे 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे

    गुरुवार को छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। इनमें से अधिकतर सीटों पर भाजपा का तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS), राष्ट्रीय जनता दल (RJD) समाजवादी पार्टी (SP) और बीजू जनता दल (BJD) जैसे क्षेत्रीय दलों के साथ कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। इन सात सीटों में से तीन भाजपा के पास थी। वहीं कांग्रेस के पास दो, शिवसेना और RJD के पास एक सीट थी।

    इन सीटों पर हुए थे उपचुनाव?

    3 नवंबर को हरियाणा की आदमपुर, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट, बिहार की मोकामा और गोपालगंज, तेलंगाना की मुनुगोडा, उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। इनमें से मुनुगोडा में 93 प्रतिशत, आदमपुर में 74.45, मोकामा और गोपालगंज में क्रमश: 53.45 और 51.48, गोला गोकर्णनाथ में 57 प्रतिशत, धामनगर में 66.63 और अंधेरी ईस्ट में 31.74 प्रतिशत मतदान हुआ था। इन चुनावों का किसी भी राज्य की सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

    आदमपुर में क्यों हुआ था उपचुनाव?

    हरियाणा के हिसार जिले में आने वाली आदमपुर विधानसभा में 1.71 लाख मतदाता हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के बाद आदमपुर विधानसभा में उपचुनाव हुआ था। यह सीट भजनलाल परिवार का गढ़ रही है। यहां से भाजपा उम्मीदवार और कुलदीप के बेटे भव्य बिश्नोई के जीतने के आसार ज्यादा हैं। कांग्रेस ने उन्हें टक्कर देने के लिए वरिष्ठ नेता जयप्रकाश को मैदान में उतारा था।

    मुनुगोडा विधानसभा उपचुनाव

    यहां के पूर्व विधायक के राजगोपाल रेड्डी ने तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख के साथ मतभेद होने के बाद पार्टी छोड़ दी और भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा के रेड्डी के खिलाफ तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने पूर्व विधायक के प्रभाकर रेड्डी और कांग्रेस ने पी श्रवंती रेड्डी को टिकट दिया था। सत्तारूढ़ TRS के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है, वहीं भाजपा इसके सहारे अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश में है।

    गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव

    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मौजूद इस विधानसभा के पूर्व विधायक अरविंद गिरी का हार्ट अटैक से पिछले महीने निधन हो गया था। भाजपा ने यहां से उनके बेटे अमन गिरी को टिकट दिया था। सपा के विनय तिवारी उनके खिलाफ खड़े हुए थे।

    गोपालगंज और मोकामा विधानसभा उपचुनाव

    गोपालगंज में भाजपा विधायक सुभाष सिंह के निधन के बाद यहां उपचुनाव हुआ था। भाजपा ने यहां कुसुम देवी को मैदान में उतारा, वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने मोहन गुप्ता को उम्मीदवार बनाया था। मोकामा की बात करें तो आर्म्स एक्ट में दोषी पाए जाने के बाद यहां से विधायक अनंत सिंह की विधायकी चली गई थी। यहां भी भाजपा और राष्ट्रीय जनता दल के बीच टक्कर हुई थी। दोनों सीटों पर कड़ी टक्कर की उम्मीद है।

    धामनगर विधानसभा उपचुनाव

    2.4 लाख मतदाताओं वाली इस विधानसभा में भाजपा विधायक विष्णु चरण सिंह के निधन के बाद उपचुनाव हुआ था। भाजपा ने यहां सेठी के बेटे सुर्यवंशी सूरज को टिकट दिया, वहीं सत्ताधारी बीजू जनता दल ने अवंति दास को मैदान में उतारा था।

    अंधेरी ईस्ट विधानसभा उपचुनाव

    महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट विधानसभा में 2.74 लाख मतदाता हैं और यहां से शिवसेना विधायक रमेश लाटके के निधन के कारण यहां उपचुनाव हुए थे। शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट ने लाटके की पत्नी रुतुजा को यहां से उम्मीदवार बनाया। वहीं सत्ताधारी गठबंधन ने यहां कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। विपक्षी पार्टियों की अपील की बाद भाजपा ने मुर्जी पटेल की उम्मीदवारी वापस ले ली थी। कांग्रेस ने यहां रुतुजा का समर्थन किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    तेलंगाना
    हरियाणा
    महाराष्ट्र
    उपचुनाव

    ताज़ा खबरें

    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा पहला दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए अर्धशतक, बारिश बनी बाधा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    विराट और रोहित के बीच हो गई थी तकरार, भारत के पूर्व फिल्डिंग कोच का खुलासा रोहित शर्मा
    गूगल ने एंथ्रोपिक में निवेश किये 3,299 करोड़ रुपये, ChatGPT का है प्रतिद्वंदी गूगल
    जासूसी गुब्बारे क्या होते हैं, इनका इस्तेमाल कब से और क्यों किया जा रहा है?  अमेरिका

    तेलंगाना

    तेलंगाना: जगन रेड्डी की बहन ने मुख्यमंत्री को जूते भेजे, कहा- मेरे साथ चलकर समस्या देखिए के चंद्रशेखर राव
    तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष के बेटे ने कॉलेज में छात्र को जमकर पीटा, वीडियो वायरल हैदराबाद
    तेलंगाना: चंद्रशेखर राव का शक्ति प्रदर्शन; रैली में जुटेंगे केजरीवाल, अखिलेश और वामपंथी नेता भारत राष्ट्र समिति
    केंद्र सरकार की 756 परियोजनाओं में देरी, सबसे ज्यादा सड़क परिवहन क्षेत्र की- रिपोर्ट केंद्र सरकार

    हरियाणा

    सपना चौधरी और परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के लिए दर्ज हुई FIR सपना चौधरी
    हरियाणा: केंद्रीय अधिकारी ने बताया OPS लागू किया तो 2030 तक दिवालिया हो जाएगा देश- खट्टर हरियाणा सरकार
    हरियाणा: गुरूग्राम में कार ने पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दूर तक घसीटा गुरूग्राम
    अप्रैल से सड़कों पर नहीं चलेंगे 15 साल से पुराने सरकारी वाहन, नया नियम लाई सरकार केंद्र सरकार

    महाराष्ट्र

    NIA को ईमेल पर मिली मुंबई में तालिबान के आतंकी हमले की धमकी मुंबई
    ये 5 तरह के कोंकणी व्यंजन घर पर बनाएं, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच करने वाले NCB अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक आर्यन खान ड्रग मामला

    उपचुनाव

    उपचुनाव: मैनपुरी में सपा तो रामपुर में भाजपा की जीत, अन्य सीटों पर क्या रहा नतीजा? समाजवादी पार्टी
    मैनपुरी उपचुनाव: सपा उम्मीदवार डिंपल यादव रिकॉर्ड अंतर से जीतीं, भाजपा उम्मीदवार को हराया उत्तर प्रदेश
    उपचुनाव: पांच राज्यों की एक लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव का दोनों उपमुख्यमंत्रियों को ऑफर, कहा- 100 विधायक लाओ, मुख्यमंत्री बन जाओ अखिलेश यादव

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023