अनिल देशमुख: खबरें

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और NCP नेता अनिल देशमुख एक साल बाद जेल से रिहा

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अनिल देशमुख को एक साल कारावास के बाद बुधवार को जमानत मिल गई।

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को मिली जमानत, कुछ मिनट बाद टाली गई

जेल में बंद महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अनिल देशमुख को सोमवार को बाम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलने के कुछ मिनट बाद 10 दिनों के लिए फिर टाल दी गई।

महाराष्ट्र: राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे जेल में बंद नवाब मलिक और अनिल देशमुख

जेल में बंद महाराष्ट्र की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) पार्टी के दो विधायक, अनिल देशमुख और नवाब मलिक, कल होने वाले राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे।

अनिल देशमुख के खिलाफ जारी रहेगी CBI जांच, सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र सरकार की याचिका

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच जारी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने आज इससे संबंधित महाराष्ट्र सरकार की एक याचिका को खारिज कर दिया।

23 Dec 2021

दिल्ली

अनिल देशमुख को क्लीन चिट वाली रिपोर्ट लीक, दिल्ली की अदालत ने दिए जांच के आदेश

दिल्ली की एक निचली अदालत ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा प्रारंभिक जांच में क्लिन चिट दिए जाने की रिपोर्ट लीक होने के मामले में उनकी भूमिका की जांच के आदेश दिए है।

मुंबई: क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह, कहा- जांच में करूंगा सहयोग

महाराष्ट्र में जबरन वसूली के चार मामलों का सामना करने वाले मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी से राहत मिलने के बाद गुरुवार सुबह मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो गए।

परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को बताया- भारत में ही हूं, कहीं भागने का इरादा नहीं

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह भारत में ही हैं और उनका कहीं भागने का इरादा नहीं है। उनके वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी देते हुए बताया कि सिंह को महाराष्ट्र पुलिस से जान का खतरा है और इसलिए वो सामने नहीं आ रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट का परमबीर सिंह को राहत देने से इनकार, ठिकाने की जानकारी मांगी

कई दिनों से फरार चल रहे पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है।

महाराष्ट्र: अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए आरोपों पर कोई सबूत नहीं- परमबीर सिंह

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने हलफनामा देकर कहा है कि उनके पास महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए गए आरोपों के मामले में कोई सबूत नहीं है।

महाराष्ट्र: आयकर विभाग की कार्रवाई, उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 1,000 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज

महाराष्ट्र में आयकर विभाग की कार्रवाई तेज होती जा रही है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की गिरफ्तारी के बाद अब आयकर विभाग ने राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से जुड़ी पांच संपत्तियों को सीज कर दिया है।

मुबंई: क्या पुलिस को चकमा देकर विदेश भाग गए परमबीर सिंह? तलाश में जुटी हैं एजेंसियां

एंटीलिया के बाहर विस्फोटक सामग्री से भरी कार के मिलने और मामले से जुड़े मनसुख हिरेन की हत्या मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जांच का सामना कर रहे मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह लापता है।

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने अनिल देशमुख के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।

महाराष्ट्र: अनिल देशमुख के खिलाफ ED की कार्रवाई, कुर्क की 4.20 करोड़ रुपये की संपत्ति

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत बड़ी कार्रवाई की है।

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के ठिकानों पर ED का छापा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के चार ठिकानों पर छापा मारा और सर्च अभियान चलाया। जिन जगहों पर छापा मारा गया है, उनमें देशमुख का नागपुर स्थित घर भी शामिल है।

महाराष्ट्र: पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, आवास पर छापेमारी

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है।

सचिन वाजे ने NIA को लिखा पत्र, अनिल देशमुख पर लगाया दो करोड़ मांगने का आरोप

मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों साम्रगी से भरी कार मिलने के मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं।

अनिल देशमुख के इस्तीफे के बाद दिलीप पाटिल हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले गृह मंत्री

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अनिल देशमुख ने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते महाराष्ट्र के गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास पर जाकर इस्तीफा सौंपा।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इस्तीफा दिया, भ्रष्टाचार के लगे हैं आरोप

भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर जाकर अपना इस्तीफा सौंपा है।

अनिल देशमुख के खिलाफ लगे आरोपों की प्राथमिक जांच शुरू करे CBI- बॉम्बे हाई कोर्ट

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को केंद्रीय जांच एजेंसी CBI को 15 दिनों के भीतर पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की प्राथमिक जांच पूरी करने का आदेश दिया है।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने परमबीर सिंह को लगाई फटकार, पूछा- FIR दर्ज क्यों नहीं की

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए आज बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को जमकर फटकार लगाई और उन्हें कोर्ट के कड़े सवालों का सामना करना पड़ा।

महाराष्ट्र: हाई कोर्ट के रिटायर जज करेंगे अनिल देशमुख पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच

हाई कोर्ट के एक रिटायर जज महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करेंगे। खुद देशमुख ने रविवार को यह जानकारी दी।

अनिल देशमुख पर लगे आरोप गंभीर, एक-दो दिन में लिया जाएगा फैसला- शरद पवार

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के मुद्दे पर आज मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि देशमुख पर लगे आरोप गंभीर हैं और एक-दो दिन में उन पर कोई फैसला लिया जाएगा।

महाराष्ट्र: परमबीर सिंह ने की पत्र लिखने की पुष्टि; अनिल देशमुख बोले- मानहानि का केस करुंगा

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के एक पत्र से महाराष्ट्र की राजनीति गरम हो गई है।