NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / अनिल देशमुख के इस्तीफे के बाद दिलीप पाटिल हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले गृह मंत्री
    अगली खबर
    अनिल देशमुख के इस्तीफे के बाद दिलीप पाटिल हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले गृह मंत्री

    अनिल देशमुख के इस्तीफे के बाद दिलीप पाटिल हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले गृह मंत्री

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 05, 2021
    07:02 pm

    क्या है खबर?

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अनिल देशमुख ने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते महाराष्ट्र के गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास पर जाकर इस्तीफा सौंपा।

    सूत्रों के अनुसार, देशमुख की जगह लेने वाले नेता का नाम तय हो गया है और ठाकरे सरकार में आबकारी और श्रम मंत्री दिलीप वलसे पाटिल राज्य के अगले गृह मंत्री हो सकते हैं।

    आइये, पाटिल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    पृष्ठभूमि

    देशमुख ने क्यों दिया इस्तीफा?

    मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने आरोप लगाए थे देशमुख ने सचिन वाजे को 100 करोड़ रुपये की उगाही का लक्ष्य दिया था।

    इस मामले की CBI से जांच के लिए हाई कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई थी।

    सोमवार सुबह हाई कोर्ट ने CBI को 15 दिनों के भीतर देशमुख के खिलाफ लगे आरोपों की जांच करने का आदेश दिया है। इस आदेश के कुछ ही घंटों बाद देशमुख ने इस्तीफा दे दिया।

    जानकारी

    अनुभवी राजनेता हैं दिलीप वलसे पाटिल

    दिलीप वलसे पाटिल को एक अनुभवी राजनेता माना जाता है। उनके पिता दत्तात्रेय वलसे पाटिल NCP प्रमुख शरद पवार के करीबी लोगों में शामिल थे और कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे थे।

    दिलीप अपने करियर की शुरुआत में शरद पवार के निजी सहायक रहे थे। यहां से उन्होंने राजनीति सीखी और फिर लगातार आगे बढ़ते गए।

    अब तक के करियर में दिलीप विधायक से लेकर मंत्री और विधानसभा स्पीकर भी रह चुके हैं।

    राजनीतिक करियर

    1990 से लगातार विधायक बनते आ रहे हैं पाटिल

    दिलीप वलसे पाटिल ने सबसे पहले 1990 में कांग्रेस के टिकट पर अंबेगांव विधानसभा से चुनाव लड़ा था।

    तब से लेकर आज तक हर चुनाव में उन्होंने अंबेगांव से जीत दर्ज की है। 2019 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने शिवसेना के उम्मीदवार को 65,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया था।

    1999 में कांग्रेस से अलग होकर जब शरद पवार ने NCP बनाई तो पाटिल भी इसमें शामिल हो गए।

    जानकारी

    पांच साल तक विधानसभा स्पीकर रहे

    विलासराव देशमुख की सरकार में पाटिल को ऊर्जा और मेडिकल शिक्षा विभाग सौंपा गया था। आगे चलकर उन्होंने राज्य के कई और मंत्रालयों में अपनी सेवाएं दीं।

    इसके अलावा 2009-14 के बीच वो महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर भी रहे थे।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिल देशमुख के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र के अगले गृह मंत्री के तौर पर पाटिल का नाम तय हो गया है। बस इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है।

    जानकारी

    अजित पवार के पास जा सकते हैं पाटिल के मंत्रालय

    छह बार के विधायक पाटिल के गृह मंत्री बनने के बाद महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार को आबकारी और श्रम मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जा सकता है। हालांकि, अभी इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    बॉम्बे हाई कोर्ट
    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    अनिल देशमुख

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, आधार और UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में मास्क नहीं पहनने वालों पर सख्ती, जानिए किस राज्य में कितना जुर्माना दिल्ली
    महाराष्ट्र: कल्याण में लॉकडाउन के विरोध में दुकानदारों ने नगर निगम के बाहर किया प्रदर्शन केंद्र सरकार
    कोरोना: ये आंकड़े बताते हैं कि पहली लहर से खतरनाक हो सकती है दूसरी लहर पंजाब
    कोरोना वायरस: केंद्र ने प्रभावित राज्यों को महामारी पर नियंत्रण के लिए दिया पांच सूत्रीय प्लान दिल्ली

    बॉम्बे हाई कोर्ट

    25,000 करोड़ रुपये के घोटाले में आया शरद पवार का नाम, बोले- खुद ED से मिलूंगा भारतीय जनता पार्टी
    मुंबई: क्या है आरे में पेड़ कटाई का मामला? जिस पर मचा है बवाल मुंबई
    आरे में पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहे छात्र खटखटाएंगे मुख्य न्यायाधीश गोगोई का दरवाजा दिल्ली
    फडणवीस के इस्तीफे के एक दिन बाद अजित पवार को विदर्भ सिंचाई घोटाले में क्लीन चिट महाराष्ट्र

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)

    उद्धव ठाकरे: जानें कैसा रहा वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर से लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: शपथ समारोह में गैर-भाजपा पार्टियों का शक्ति प्रदर्शन, बड़े विपक्षी नेताओं को भेजा गया न्योता अरविंद केजरीवाल
    उद्धव ठाकरे बने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में ली शपथ भारतीय जनता पार्टी
    जिस मैदान में उद्धव ठाकरे ने ली शपथ, वह शिवसेना के लिए इतना खास क्यों है? महाराष्ट्र

    अनिल देशमुख

    महाराष्ट्र: परमबीर सिंह ने की पत्र लिखने की पुष्टि; अनिल देशमुख बोले- मानहानि का केस करुंगा महाराष्ट्र
    अनिल देशमुख पर लगे आरोप गंभीर, एक-दो दिन में लिया जाएगा फैसला- शरद पवार शरद पवार
    महाराष्ट्र: हाई कोर्ट के रिटायर जज करेंगे अनिल देशमुख पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच उद्धव ठाकरे
    बॉम्बे हाई कोर्ट ने परमबीर सिंह को लगाई फटकार, पूछा- FIR दर्ज क्यों नहीं की बॉम्बे हाई कोर्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025