Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / सचिन वाजे ने NIA को लिखा पत्र, अनिल देशमुख पर लगाया दो करोड़ मांगने का आरोप
  • देश

    सचिन वाजे ने NIA को लिखा पत्र, अनिल देशमुख पर लगाया दो करोड़ मांगने का आरोप

    भारत शर्मा
    लेखन
    भारत शर्मा
    Twitter
    अंतिम अपडेट Apr 07, 2021, 08:28 pm
    सचिन वाजे ने NIA को लिखा पत्र, अनिल देशमुख पर लगाया दो करोड़ मांगने का आरोप
  • मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों साम्रगी से भरी कार मिलने के मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं।

    पहले पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ की वसूली कराने का आरोप लगाया था और अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की हिरासत में चल रहे आरोपी पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने देशमुख पर दो करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया है।

    इस संबंध में उन्होंने NIA को पत्र लिखा है।

  • इस खबर में
    हीरेन की हत्या के मामले में भी चल रही वाजे के खिलाफ जांच नौकरी में बहाली के लिए देखमुख ने मांगे थे दो करोड़ रुपये- वाजे देशमुख ने 1,650 बार दिया था अवैध वसूली का ऑफर परिवहन मंत्री अनिल परब पर भी लगाया 100 करोड़ की वसूली का आरोप दो दिन और बढ़ी वाजे की हिरासत पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने भी लगाया था देशमुख पर आरोप
  • पृष्ठभूमि

    हीरेन की हत्या के मामले में भी चल रही वाजे के खिलाफ जांच

  • वाजे के खिलाफ एंटीलिया मामले के अलावा मनसुख हीरेन की हत्या के मामले में भी जांच चल रही है।

    पुलिस के सामने बयान दर्ज कराने के कुछ दिन बाद 5 मार्च को हीरेन का शव मुंबई के बाहर एक नहर में मिला था। शक है कि उनकी हत्या की गई थी और इसमें वाजे का हाथ था।

    महाराष्ट्र आंतकवाद विरोधी दस्ते (ATS) को इस संबंध में कई ठोस सबूत भी मिले हैं। NIA को भी कई जानकारी हाथ लगी हैै।

  • आरोप

    नौकरी में बहाली के लिए देखमुख ने मांगे थे दो करोड़ रुपये- वाजे

    नौकरी में बहाली के लिए देखमुख ने मांगे थे दो करोड़ रुपये- वाजे
  • इंडिया टुडे के अनुसार वाजे द्वारा लिखे गए पत्र को उनके वकील ने बुधवार को जारी किया है। इसमें उन्होंने महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार के कई नेताओं पर आरोप लगाए हैं।

    उन्होंने पत्र में लिखा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार 2020 में मुंबई पुलिस में उनकी बहाली के खिलाफ थे। इसके बाद देशमुख ने उनसे कहा था कि यदि वह उन्हें दो करोड़ रुपयें देंगे तो वह पंवार को बहाली के लिए मना लेंगे।

  • गंभीरता

    देशमुख ने 1,650 बार दिया था अवैध वसूली का ऑफर

  • वाजे ने पत्र में लिखा कि देशमुख के दो करोड़ मांगने पर उन्होंने तत्काल भुगतान करने में सक्षम नहीं होने की बात कही थी। इस पर देशमुख ने कहा था कि कोई बात नहीं।

    इसके बाद देशमुख ने उन्हें करीब 1,650 बार रेस्त्रां और बार से अवैध वसूली करने को कहा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

    इसके बाद देशमुख के निजी सचिव ने भी उन्हें कई बार फोन कर गृहमंत्री के ऑफर पर विचार करने को कहा था।

  • अन्य

    परिवहन मंत्री अनिल परब पर भी लगाया 100 करोड़ की वसूली का आरोप

    परिवहन मंत्री अनिल परब पर भी लगाया 100 करोड़ की वसूली का आरोप
  • वाजे ने अपने पत्र में महाराष्ट्र सरकार के परिवहन मंत्री अनिल परब पर भी अवैध वसूली का आदेश देने का आरोप लगाया है।

    उन्होंने लिखा कि मंत्री परब ने उन्हें बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के 50 ठेकेदारों से दो-दो करोड़ रुपये की वसूली करने का आदेश दिया था।

    इसी तरह उन्होंने 50 करोड़ रुपये लेकर एक अन्य केस को भी बंद कराने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने अधिकार क्षेत्र से बाहर होना बताकर मना कर दिया था।

  • हिरासत

    दो दिन और बढ़ी वाजे की हिरासत

  • इधर, मामले में रिमांड अवधि पूरी होने पर NIA ने बुधवार को वाजे को स्पेशल कोर्ट में पेश किया था।

    जिसमें NIA ने रिमांड अविध बढ़ाने की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने उसे दो दिन यानी 9 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है।

    दरअसल, सुनवाई के दौरान NIA ने दलील दी थी कि वह वाजे के पास मिली संपत्ति और जिलेटिन की छड़े खरीदने के लिए पैसे के संबंध में पूछताछ करना चाहती है।

  • आरोप

    पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने भी लगाया था देशमुख पर आरोप

  • बता दें पूर्व कमिश्नर सिंह ने 20 मार्च को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र भेजकर देशमुख पर वाजे को 100 करोड़ की वसूली के आदेश देने का आरोप लगाया था।

    उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मामले की CBI जांच कराने की मांग की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसे खारिज कर बॉम्बे हाई कोर्ट जाने को कहा था।

    5 अप्रैल को होई ने प्राथमिक जांच के आदेश दिए थे। उसके बाद देशमुख ने इस्तीफा दे दिया था।

  • महाराष्ट्र
  • एंटीलिया
  • सचिन वाजे
  • अनिल देशमुख
  •  
ताज़ा खबरें
  • IPL 2021: राजस्थान के खिलाफ कैसा रहा है शिखर धवन का प्रदर्शन?
    IPL 2021: राजस्थान के खिलाफ कैसा रहा है शिखर धवन का प्रदर्शन?
    खेलकूद
  • विजडन ने बेन स्टोक्स को लगातार दूसरे साल चुना अपना 'लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर'
    विजडन ने बेन स्टोक्स को लगातार दूसरे साल चुना अपना 'लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर'
    खेलकूद
  • हाल ही में बंद किए टैब्स आसानी से देख पाएंगे क्रोम यूजर्स, नया अपडेट
    हाल ही में बंद किए टैब्स आसानी से देख पाएंगे क्रोम यूजर्स, नया अपडेट
    टेक्नोलॉजी
  • IPL: पंत और सैमसन में से किसके आंकड़े हैं ज्यादा प्रभावी, जानें
    IPL: पंत और सैमसन में से किसके आंकड़े हैं ज्यादा प्रभावी, जानें
    खेलकूद
  • क्या लखनऊ में छिपाई जा रहीं कोरोना मौतें? श्मशानों और सरकार के आंकड़ों में बड़ा अंतर
    क्या लखनऊ में छिपाई जा रहीं कोरोना मौतें? श्मशानों और सरकार के आंकड़ों में बड़ा अंतर
    देश
चर्चित विषय
वैक्सीन समाचार क्राइम समाचार रोजगार समाचार किसान आंदोलन सरकारी नौकरी कोरोना वायरस कोवैक्सिन कोरोना वायरस वैक्सीन भारत में कोरोना वायरस
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021