महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को मिली जमानत, कुछ मिनट बाद टाली गई
क्या है खबर?
जेल में बंद महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अनिल देशमुख को सोमवार को बाम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलने के कुछ मिनट बाद 10 दिनों के लिए फिर टाल दी गई।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट जाएगा, इसलिए जमानत पर रोक लगाई जाए।
देशमुख भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के मामले में 13 महीनों से न्यायिक हिरासत में हैं। उनको 2 नवंबर, 2021 को गिरफ्तार किया गया था।
जानकारी
देशमुख की पहले भी हो चुकी है जमानत रद्द
72 वर्षीय देशमुख को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के धन शोधन मामले में पिछले महीने भी हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन CBI की विशेष अदालत ने उसे रद्द कर दी।
बता दें कि मार्च, 2021 में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि गृहमंत्री देशमुख ने पुलिस अधिकारियों को मुंबई के बार और होटल से 100 करोड़ रुपये प्रतिमाह वसूलने को कहा था।
ED का आरोप था कि देशमुख ने 4.70 करोड़ रुपये वसूले थे।