NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना तय, जानें क्या कहते हैं नियम
    राजनीति

    AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना तय, जानें क्या कहते हैं नियम

    AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना तय, जानें क्या कहते हैं नियम
    लेखन सकुल गर्ग
    Dec 08, 2022, 08:16 pm 1 मिनट में पढ़ें
    AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना तय, जानें क्या कहते हैं नियम
    AAP का राष्ट्रीय पार्टी बनना तय

    गुजरात विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर जीत दर्ज करने और लगभग 13 प्रतिशत वोट हासिल करने के साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना लगभग तय हो गया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर इसकी सूचना दी है और इसके लिए देश को बधाई भी दी है। आइए समझते हैं कि भारत में कैसे किसी राजनीतिक पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलता है।

    कैसे मिलता है राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा?

    राजनीतिक पार्टियों को चुनाव आयोग राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्रदान करता है। इसके लिए तीन अलग-अलग पैमाने हैं और पार्टियों को इनमें से किसी एक पैमाने को पूरा करना होता है । पहला पैमाना यह है कि किसी भी पार्टी को चार राज्यों में क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त होना चाहिए। छह प्रतिशत से अधिक वोट और दो या इससे अधिक सीटें होने पर राज्यों में क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा मिलता है।

    राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए और कौन-कौन से पैमाने हैं?

    दूसरे पैमाने के अनुसार, किसी भी पार्टी को तीन अलग-अलग राज्यों में लोकसभा की कुल 543 सीटों में से कम से कम दो फीसदी सीटें (करीब 11 सीटें) जीतने पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल सकता है। इसके अलावा यदि कोई राजनीतिक पार्टी चार लोकसभा सीटों पर जीत के साथ-साथ चार राज्यों में लोकसभा चुनाव या विधानसभा चुनाव में छह प्रतिशत या इससे अधिक वोट हासिल कर लेती है तो भी उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल सकता है।

    AAP किस पैमाने के तहत बनेगी राष्ट्रीय पार्टी?

    AAP पहले पैमाने के तहत राष्ट्रीय पार्टी बनेगी। दिल्ली और पंजाब में उसकी सरकार है, ऐसे में यहां उसे पहले से ही क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा मिला हुआ था। मार्च में गोवा विधानसभा चुनाव में भी उसने छह प्रतिशत से अधिक वोट और दो से अधिक सीटें जीतकर क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा पा लिया। अब गुजरात में पांच सीटें और 13 प्रतिशत वोट मिलने के साथ ही उसे चार राज्यों में क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है।

    देश में फिलहाल कितनी राष्ट्रीय पार्टियां हैं?

    चुनाव आयोग के अनुसार, देश में फिलहाल आठ राष्ट्रीय पार्टियां हैं। इनमें भाजपा, कांग्रेस, बसपा, तृणमूल कांग्रेस (TMC), नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी (CPIM) शामिल हैं।

    बुधवार को MCD चुनाव में जीती थी AAP

    बुधवार को जारी हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के नतीजों में AAP ने कुल 250 में से 134 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 104 सीटों के साथ भाजपा दूसरे स्थान पर रही, जबकि कांग्रेस ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। AAP पहली बार MCD की सत्ता में आई है और इस पर 15 साल से भाजपा का राज था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    गुजरात
    मनीष सिसोदिया
    चुनाव आयोग

    ताज़ा खबरें

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पिच को लेकर शुरू हुआ विवाद, दोनों तरफ से तेज हुई बयानबाजी    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    हिंडनबर्ग-अडाणी समूह मामला: शेयरों में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए किए जा रहे उपाय- SEBI अडाणी समूह
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा पहला दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए अर्धशतक, बारिश बनी बाधा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    विराट और रोहित के बीच हो गई थी तकरार, भारत के पूर्व फिल्डिंग कोच का खुलासा रोहित शर्मा

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली शराब नीति घोटाला: भाजपा का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा दिल्ली
    DMK ने 2021-22 में विज्ञापन पर खर्च की 87 प्रतिशत राशि, भाजपा रही पीछे चुनाव आयोग
    दिल्ली मेयर चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, AAP उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने दायर की याचिका दिल्ली
    आम आदमी पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई भंग की, जल्द होगा नई इकाई का गठन अरविंद केजरीवाल

    गुजरात

    अमूल ने दूध के दामों में की 3 रुपये की वृद्धि, जानें अब कितने में मिलेगा अमूल
    मोरबी पुल हादसा: मुख्य आरोपी ओरेवा समूह के MD जयसुख पटेल ने आत्मसमर्पण किया मोरबी पुल हादसा
    आसाराम बापू को सूरत की लड़की के साथ रेप करने के मामले में उम्रकैद की सजा आसाराम बापू
    पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में थे वायुसेना के दो जवान, फेसबुक पर फंसाया गया भारतीय वायुसेना

    मनीष सिसोदिया

    दिल्ली: 6 फरवरी को होगा मेयर का चुनाव, उपराज्यपाल ने दी सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दिल्ली नगर निगम
    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऑफिस पहुंची CBI की टीम, एजेंसी का छापेमारी से इनकार केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    दिल्ली: अब सरकारी शिक्षकों के फिनलैंड टूर को लेकर आमने-सामने आए AAP और LG, जानें मामला दिल्ली
    AAP को 164 करोड़ रुपये का रिकवरी नोटिस, जब्त हो सकती है संपत्ति; जानें मामला आम आदमी पार्टी समाचार

    चुनाव आयोग

    आगामी चुनावों में रिमोट EVM के इस्तेमाल का कोई प्रस्ताव नहीं- कानून मंत्री किरेन रिजिजू संसद
    त्रिपुरा: चुनाव आयोग ने दिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हिंसक हमले की जांच का आदेश त्रिपुरा
    विधानसभा चुनाव: त्रिपुरा में 16, नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को होगा मतदान मेघालय
    रिमोट वोटिंग और इससे संबंधित RVM क्या है, जिसका कई पार्टियों ने किया विरोध? कांग्रेस समाचार

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023