NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / MCD चुनाव: AAP को मिला स्पष्ट बहुमत, लेकिन मनीष सिसोदिया और जैन के इलाकों में हार
    राजनीति

    MCD चुनाव: AAP को मिला स्पष्ट बहुमत, लेकिन मनीष सिसोदिया और जैन के इलाकों में हार

    MCD चुनाव: AAP को मिला स्पष्ट बहुमत, लेकिन मनीष सिसोदिया और जैन के इलाकों में हार
    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 07, 2022, 05:19 pm 1 मिनट में पढ़ें
    MCD चुनाव: AAP को मिला स्पष्ट बहुमत, लेकिन मनीष सिसोदिया और जैन के इलाकों में हार
    MCD चुनाव में अरविंद केजरीवाल की AAP की जीत

    दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के नतीजे आ गए हैं और 250 में से 134 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी (AAP) पहली बार MCD में सरकार बनाने जा रही है। 104 सीटों के साथ भाजपा दूसरे स्थान पर रही, वहीं कांग्रेस ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा और कांग्रेस दोनों का प्रदर्शन एग्जिट पोल्स के अनुमानों की तुलना में अच्छा रहा है। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

    AAP और भाजपा दोनों का वोट शेयर बढ़ा, कांग्रेस का घटा

    वोट शेयर की बात करें तो AAP को चुनाव में 42 प्रतिशत से अधिक वोट मिले हैं, जबकि 2017 में हुए पिछले चुनाव में उसे मात्र 25 प्रतिशत वोट मिले थे। इसी तरह भाजपा की सीटें तो कम हुई हैं, लेकिन उसका वोट शेयर पिछले चुनाव में 35.5 प्रतिशत से बढ़कर इस बार 39 प्रतिशत हो गया है। कांग्रेस को नुकसान हुआ है और उसका वोट शेयर 21 प्रतिशत से गिरकर लगभग 12 प्रतिशत पर आ गया है।

    AAP को लगे कई बड़े झटके

    चुनाव जीतकर AAP ने भले ही MCD पर भाजपा के 15 साल के राज को खत्म कर दिया हो, लेकिन उसे भी कई बड़े झटके लगे हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की विधानसभा सीट पटपड़गंज में भाजपा का चार में से तीन वार्ड जीतना पार्टी के लिए सबसे बड़ा झटका रहा। इसके अलावा जेल में बंद स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के क्षेत्र शकूर बस्ती के सभी तीन वार्डों पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की।

    रामवीर बिधूड़ी और मीनाक्षी लेखी की सीटों पर भाजपा को झटका

    भाजपा नेताओं की बात करें तो दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी की सीट के पांच में से चार वार्ड पर AAP ने कब्जा किया है, वहीं भाजपा मात्र एक सीट जीत पाई। वहीं नई दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी की संसदीय सीट पर भी भाजपा को झटका लगा है और इसकी अधिकांश सीटों पर AAP ने जीत दर्ज की है। अन्य सांसदों और विधायकों की सीटों पर भाजपा का संतोषजनक प्रदर्शन रहा है।

    क्या रहे चुनाव के मुद्दे?

    AAP ने MCD चुनाव के लिए दिल्ली की सफाई को एक बड़ा मुद्दा बनाया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गाजीपुर लैंडफिल स्थित कूड़े के पहाड़ों का दौरा किया था और यहां से भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। वहीं भाजपा ने AAP के कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था और सिसोदिया और जैन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर AAP को घेरने की कोशिश की थी।

    तीनों नगर निगमों के एकीकरण के बाद पहले MCD चुनाव

    बता दें कि दिल्ली में तीनों नगर निगमों का एकीकरण कर दिया गया है और इसके बाद ये पहला चुनाव था। केंद्र सरकार ने कानून लाकर इसी साल दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC), उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) का एकीकरण किया था और परिसीमन में सीटों की संख्या 272 से घटाकर 250 कर दी गई। एकीकरण के कारण चुनाव में देरी हुई थी और AAP ने इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधा था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    मनीष सिसोदिया
    दिल्ली नगर निगम

    ताज़ा खबरें

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पिच को लेकर शुरू हुआ विवाद, दोनों तरफ से तेज हुई बयानबाजी    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    हिंडनबर्ग-अडाणी समूह मामला: शेयरों में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए किए जा रहे उपाय- SEBI अडाणी समूह
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा पहला दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए अर्धशतक, बारिश बनी बाधा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    विराट और रोहित के बीच हो गई थी तकरार, भारत के पूर्व फिल्डिंग कोच का खुलासा रोहित शर्मा

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली शराब नीति घोटाला: भाजपा का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा दिल्ली
    DMK ने 2021-22 में विज्ञापन पर खर्च की 87 प्रतिशत राशि, भाजपा रही पीछे चुनाव आयोग
    दिल्ली मेयर चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, AAP उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने दायर की याचिका दिल्ली
    आम आदमी पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई भंग की, जल्द होगा नई इकाई का गठन अरविंद केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली शराब नीति घोटाले में केजरीवाल का नाम भी आया, ED ने किए कई बड़े दावे  शराब नीति
    दिल्ली: 6 फरवरी को होगा मेयर का चुनाव, उपराज्यपाल ने दी सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दिल्ली नगर निगम
    दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली, आरोपी पकड़ा गया दिल्ली
    दिल्ली: उपराज्यपाल ने केजरीवाल को दिया जवाब, मुख्यमंत्री की टिप्पणी को अपमानजनक बताया दिल्ली

    मनीष सिसोदिया

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऑफिस पहुंची CBI की टीम, एजेंसी का छापेमारी से इनकार केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    दिल्ली: अब सरकारी शिक्षकों के फिनलैंड टूर को लेकर आमने-सामने आए AAP और LG, जानें मामला दिल्ली
    AAP को 164 करोड़ रुपये का रिकवरी नोटिस, जब्त हो सकती है संपत्ति; जानें मामला आम आदमी पार्टी समाचार
    AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना तय, जानें क्या कहते हैं नियम गुजरात

    दिल्ली नगर निगम

    दिल्ली नगर निगम: फिर नहीं हो पाया मेयर का चुनाव, हंगामे के कारण सदन स्थगित दिल्ली
    दिल्ली नगर निगम: मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आज, हंगामे के आसार दिल्ली
    दिल्लीः 30 जनवरी को हो सकता है मेयर का चुनाव, उपराज्यपाल को भेजा गया प्रस्ताव दिल्ली
    दिल्ली में मेयर का चुनाव हुआ स्थगित, आपस में भिड़े भाजपा और AAP के पार्षद आम आदमी पार्टी समाचार

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023