NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / #NewsBytesExplainer: क्या भाजपा मुक्त हो गया है दक्षिण भारत? आंकड़ों से जानिए दावे की हकीकत
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: क्या भाजपा मुक्त हो गया है दक्षिण भारत? आंकड़ों से जानिए दावे की हकीकत
    कर्नाटक में हार के बाद भाजपा अब किसी भी दक्षिण भारतीय राज्य में सत्ता में नहीं है

    #NewsBytesExplainer: क्या भाजपा मुक्त हो गया है दक्षिण भारत? आंकड़ों से जानिए दावे की हकीकत

    लेखन आबिद खान
    May 14, 2023
    01:51 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक चुनाव के नतीजे आ गए हैं और राज्य में भाजपा को करारी हार मिली है। कांग्रेस 135 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और सरकार बनाने जा रही है।

    कांग्रेस की जीत के बाद उत्साहित पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत की बात करती थी, लेकिन सच्चाई यह है कि दक्षिण भारत अब भाजपा मुक्त हो गया है।

    समझते हैं खड़गे के इस दावे में कितनी हकीकत है।

    राज्य

    दक्षिण भारत के राज्यों में कहां-किसकी सरकार?

    भारत के दक्षिण में 5 राज्य हैं- तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल।

    तमिलनाडु में द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) की गठबंधन सरकार है। तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) सत्ता में है। आंध्र प्रदेश में युवाजना श्रमिका रैतु (YSR) कांग्रेस की सरकार है।

    केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की सरकार है, जिसका नेतृत्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) कर रही है।

    कर्नाटक में भाजपा की सरकार थी, लेकिन अब यह राज्य भी भाजपा के हाथ से निकल गया।

    लोकसभा

    दक्षिण भारत में भाजपा के कितने सांसद हैं?

    दक्षिण भारत के 5 राज्यों में कुल 129 लोकसभा सीटें हैं। आंध्र प्रदेश में 25, केरल में 20, कर्नाटक में 28, तमिलनाडु में 39 और तेलंगाना में 17 लोकसभा सीटें हैं।

    2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इनमें से 29 पर जीत दर्ज की थी, इनमें से भी 25 सीट केवल कर्नाटक में ही मिली थी।

    पार्टी ने तेलंगाना में 4 सीटें जीती थीं। बाकी तीन राज्यों में एक भी सांसद नहीं जीता।

    विधायक

    दक्षिण भारत में भाजपा के विधायकों का गणित

    कर्नाटक चुनाव नतीजों के बाद दक्षिण भारत के 5 राज्यों में भाजपा के 72 विधायक रह गए हैं।

    तेलंगाना में 2018 के चुनावों में भाजपा के एक विधायक ने जीत दर्ज की थी। बाद में हुए उपचुनाव में भाजपा ने दो और सीटें जीतीं। इस तरह तेलंगाना में भाजपा के 3 विधायक हैं। कर्नाटक में 65 और तमिलनाडु में भाजपा के 4 विधायक हैं।

    आंध्र प्रदेश और केरल में भाजपा का एक भी विधायक नहीं है।

    राज्यसभा

    दक्षिण भारत से भाजपा के राज्यसभा सांसद

    दक्षिण भारत में राज्यसभा की कुल 57 सीटें हैं। इनमें से भाजपा के पास 7 सीटें हैं।

    आंध्र प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों में से भाजपा का एक सांसद है। कर्नाटक की 12 राज्यसभा सीटों में से भाजपा के 6 राज्यसभा सदस्य हैं।

    केरल की 9, तमिलनाडु की 18 और तेलंगाना की 7 राज्यसभा सीटों में से भाजपा के पास एक भी सीट नहीं है।

    इन राज्यों में कांग्रेस के 7 राज्यसभा सांसद हैं।

    राज्य भाजपा

    देश के कितने राज्यों में है भाजपा की सरकार?

    उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, मणिपुर और मेघालय में भाजपा की सरकार है।

    मध्य प्रदेश में 2018 चुनावों में कांग्रेस को जीत मिली थी, लेकिन विधायकों के पार्टी छोड़ने के बाद यहां भाजपा की सरकार बनी।

    अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, हरियाणा, महाराष्ट्र और त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन की सरकार है।

    महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बाद भाजपा सत्ता में लौटी है। नागालैंड, पुडुचेरी और सिक्किम में भाजपा सहयोगी दलों के साथ सत्ता में है।

    कांग्रेस

    कहां-कहां सत्ता में है कांग्रेस?

    7 राज्यों में कांग्रेस या कांग्रेस गठबंधन सत्ता में है। छत्तीसगढ़, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में है।

    झारखंड, बिहार और तमिलनाडु में कांग्रेस सहयोगी दलों के साथ सरकार का हिस्सा है।

    पंजाब एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां कांग्रेस या भाजपा के अलावा कोई दूसरी राष्ट्रीय पार्टी सत्ता में है। यहां आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार है, जिसने हाल ही में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल किया है।

    कर्नाटक

    कर्नाटक 7वां राज्य, जहां होगी कांग्रेस की सरकार

    कर्नाटक की 224 सीटों में से कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए 135 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा को 66, जनता दल सेक्युलर (JDS) को 19 और 4 सीटों पर अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

    कांग्रेस को कर्नाटक में 43 प्रतिशत वोट मिले हैं। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनते ही यह 7वां राज्य हो जाएगा, जहां कांग्रेस या उसका गठबंधन सत्ता में होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मल्लिकार्जुन खड़गे
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार
    कर्नाटक

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मल्लिकार्जुन खड़गे

    सिक्किम में भारतीय सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवानों की मौत सिक्किम
    अलविदा 2022: पहली आदिवासी राष्ट्रपति से लेकर 'भारत जोड़ो यात्रा' तक, साल की प्रमुख राजनीतिक घटनाएं द्रौपदी मुर्मू
    भारत जोड़ो यात्राः कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने 24 समान विचारधारा वाली पार्टियों को श्रीनगर आमंत्रित किया भारत जोड़ो यात्रा
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होगी सहयोगी JDU, बताया यह कारण बिहार

    कांग्रेस समाचार

    IYC अध्यक्ष श्रीनिवास को असम पुलिस का नोटिस, 2 मई को पूछताछ के लिए बुलाया असम
    कर्नाटक: सिद्धारमैया के लिंगायत समुदाय पर बयान के बाद गरमाई सियासत, जानें पूरा मामला कर्नाटक
    अरविंद केजरीवाल के बंगले की मरम्मत पर खर्च हुए 45 करोड़ रुपये, भाजपा-कांग्रेस ने उठाए सवाल  अरविंद केजरीवाल
    कर्नाटक: कांग्रेस का अमित शाह पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कर्नाटक चुनाव

    भाजपा समाचार

    लोकसभा चुनाव के लिए महिला वोटरों को साधने में जुटी भाजपा, जानें खास योजना  लोकसभा चुनाव
    पश्चिम बंगाल: क्या है नाबालिग लड़की की मौत का मामला, जिसमें लोगों ने फूंक दिया थाना? पश्चिम बंगाल
    AAP उम्मीदवार शैली ओबरॉय फिर चुनी गईं दिल्ली की मेयर  आम आदमी पार्टी समाचार
    #NewsBytesExplainer: क्या है 'DMK फाइल्स' का मामला, जिसमें मुख्यमंत्री स्टालिन पर लगाया गया भ्रष्टाचार का आरोप?  तमिलनाडु

    कर्नाटक

    कर्नाटक: बोनी कपूर के 66 किलो चांदी के बर्तन चुनाव आयोग ने किए जब्त बोनी कपूर
    भारत में बाघों की आबादी 200 बढ़कर 3,167 पर पहुंची, प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किए आंकड़े नरेंद्र मोदी
    कर्नाटक में चुनाव से पहले दूध को लेकर विवाद, जानें अमूल बनाम नंदिनी का पूरा मामला अमूल
    कौन हैं भारतीय मूल के अमेरिकी गणितज्ञ सीआर राव, जिन्हें गणित का 'नोबेल पुरस्कार' मिलेगा? नोबेल पुरस्कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025