NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / सिक्किम में भारतीय सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवानों की मौत
    अगली खबर
    सिक्किम में भारतीय सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवानों की मौत
    सिक्किम में खाई में गिरा भारतीय सेना का ट्रक

    सिक्किम में भारतीय सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवानों की मौत

    लेखन सकुल गर्ग
    Dec 23, 2022
    05:10 pm

    क्या है खबर?

    उत्तरी सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 16 जवानों की मौत हो गई।

    ये जवान एक ट्रक में सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में तीव्र मोड़ पर मुड़ते समय यह ट्रक फिसलकर खाई में गिर गया।

    सेना के अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में तीन जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) और 13 जवान शामिल हैं।

    इस सड़क हादसे में चार जवान भी घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।

    जानकारी

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर जताया दुख

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतक जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। उन्होंने घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की है।

    हादसा

    घायल जवानों को किया गया एयरलिफ्ट

    भारतीय सेना ने अपने बयान में बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो शुक्रवार सुबह चाटेन से चलकर थंगू की तरफ जा रहा था। सड़क हादसे की सूचना के बाद तुरंत राहत और बचाव अभियान चलाया गया था।

    इसके बाद घायल जवानों को ट्रक से बाहर निकाला गया, जिसमें 13 जवानों ने दम तोड़ दिया। वहीं, चार घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के जरिए एयरलिफ्ट किया गया है।

    शोक

    कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सड़क हादसे पर जताया शोक

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सिक्किम में हुए सड़क हादसे पर शोक जताया है।

    उन्होंने ट्वीट किया, 'अत्यंत पीड़ादायक समाचार है कि सिक्किम में एक भयावह सड़क दुर्घटना में हमारी सेना के 16 बहादुर जवान शहीद हो गए हैं। हमारे वीरों के परिवार और परिजनों को मेरी गहरी संवेदनाएं... दुख की इस घड़ी में पूरा देश एकजुट है, आपके साथ है।'

    वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

    हादसा

    अगस्त में जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी थी ITBP की बस

    इस साल अगस्त में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों को लेकर जा रही बस चंदनवाड़ी के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी जिसमें छह जवानों की मौत हो गई थी।

    दरअसल, ITBP के 37 जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। हादसे में 30 अन्य घायल हो गए थे जबकि दो जवानों ने नदी में कूदकर अपनी जान बचाई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सिक्किम
    भारतीय सेना
    राजनाथ सिंह
    मल्लिकार्जुन खड़गे

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    सिक्किम

    सिक्किम के मुख्यमंत्री बोले- 100 साल तक जिंदा रहें नागरिक, इस पर काम कर रही सरकार लोकसभा चुनाव
    अगर प्रकृति से प्रेम है तो पूर्वोत्तर भारत की इन जगहों पर जाएँ घूमने मणिपुर
    पहले चरण में त्रिपुरा में सबसे ज्यादा और बिहार में सबसे कम वोटिंग, जानें बड़ी बातें बिहार
    नवीन पटनायक ने रिकॉर्ड पांचवीं बार ली ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ओडिशा

    भारतीय सेना

    जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सैन्य कैंप में घुसपैठ की कोशिश; तीन जवान शहीद, दो आतंकी ढेर जम्मू-कश्मीर
    महिला अग्निवीरों की भर्ती के लिए सेना ने शुरू किया रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें आवेदन अग्निपथ योजना
    सियाचिन: शनिवार को मिले 38 साल पहले लापता हुए सैनिक के अवशेष उत्तराखंड
    जम्मू-कश्मीर: ITBP के जवानों से भरी बस खाई में गिरी, 6 की मौत और 30 घायल जम्मू-कश्मीर

    राजनाथ सिंह

    प्रधानमंत्री मोदी और शरद पवार के बीच 50 मिनट तक चली बैठक, सियासी अटकलें तेज नरेंद्र मोदी
    राज्यसभा में गतिरोध टूटने के संकेत, सात विधेयकों पर चर्चा को तैयार सरकार और विपक्ष वेंकैया नायडू
    अफगानिस्तान संकट पर प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, मौजूदा हालातों पर की चर्चा अफगानिस्तान
    DRDO ने विकसित की आधुनिक तकनीक, अब रडार की पकड़ में भी नहीं आएंगे लड़ाकू विमान भारतीय सेना

    मल्लिकार्जुन खड़गे

    मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे राज्यसभा के अगले नेता विपक्ष, गुलाम नबी आजाद की जगह लेंगे कांग्रेस समाचार
    राज्यसभा: गतिरोध को तोड़ने के लिए बुलाई गई सरकार की बैठक में शामिल नहीं हुआ विपक्ष राज्यसभा
    गहलोत से नाराज हुआ शीर्ष नेतृत्व, हो सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर- रिपोर्ट राजस्थान
    मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव शशि थरूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025