NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कर्नाटक चुनाव: जयनगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार ने महज 16 वोटों से दर्ज की जीत
    अगली खबर
    कर्नाटक चुनाव: जयनगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार ने महज 16 वोटों से दर्ज की जीत
    कर्नाटक चुनाव के नतीजे शनिवार को हुए थे घोषित

    कर्नाटक चुनाव: जयनगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार ने महज 16 वोटों से दर्ज की जीत

    लेखन सकुल गर्ग
    May 14, 2023
    11:51 am

    क्या है खबर?

    कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के नतीजे शनिवार को घोषित हो गए। यहां कुछ सीटों पर जीत का अंतर काफी कम रहा।

    इनमें से एक जयनगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार सीके राममूर्ति ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी को मात्र 16 वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया।

    गौरतलब है कि चुनाव अधिकारियों ने भारी विरोध प्रदर्शन के बीच देर रात इस सीट का परिणाम को घोषित किया था।

    मामला 

    कांग्रेस नेताओं ने देर रात तक किया प्रदर्शन 

    जयनगर स्थित आरवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में बनाए गए मतगणना स्थल में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

    कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के साथ-साथ कार्यकारी अध्यक्ष रामलिंगा रेड्डी समेत कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने न्याय की मांग करते हुए मतदान स्थल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। रेड्डी कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी के पिता भी हैं।

    उन्होंने सरकारी तंत्र पर भाजपा उम्मीदवार राममूर्ति की मदद करने का आरोप भी लगाया था।

    जानकारी

    भाजपा उम्मीदवार ने खुद की थी पुनर्गणना की मांग

    दरअसल, मतगणना में वोटो का अंतर काफी कम होने के कारण भाजपा उम्मीदवार राममूर्ति ने चुनाव अधिकारियों से पुनर्गणना की मांग की थी। पुनर्गणना के बाद चुनाव अधिकारियों ने राममूर्ति को 16 वोटों के मामूली अंतर से विजेता घोषित कर दिया।

     नतीजे

    और किन सीटों पर काफी कम रहा जीत का अंतर? 

    कर्नाटक की दो अन्य विधानसभा सीटों पर जीत का अंतर 300 वोटों से कम रहा।

    श्रृंगेरी सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार टीडी राजगौड़ा ने भाजपा के डीएन जीवराय को 201 वोटों से हराया, जबकि कांग्रेस के केवाई नानजेगौड़ा ने मलूर सीट पर भाजपा के केएस मगुंटा गौड़ा के खिलाफ 248 मतों के मामूली अंतर से जीत दर्ज की।

    वहीं कुम्ता सीट पर भाजपा उम्मीदवार दिनकर केशव शेट्टी ने JDS उम्मीदवार सूरज नाइक सोनी को 676 वोटों के अंतर से हराया।

    अंतर 

    कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

    चुनाव आयोग के मुताबिक, कर्नाटक की कई विधाननसभा सीटों पर जीत का अंतर 50,000 से अधिक वोटों का रहा।

    कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार इस सूची में 1,22,392 मतों के अंतर से शीर्ष पर हैं। 1,43,023 वोट पाने वाले शिवकुमार ने कनकपुरा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और JDS उम्मीदवार बी नागराजू को हराया, जिन्हें सिर्फ 20,631 वोट मिले थे।

    कांग्रेस नेता एसी श्रीनिवास ने पुलकेशिनगर सीट पर बसपा उम्मीदवार को 62,133 वोटों से हराया।

    जीत 

    क्या रहे कर्नाटक चुनाव के नतीजे?

    कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। कांग्रेस ने राज्य की 224 सीटों में से 135 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा ने 66 सीटें जीती हैं।

    वहीं जनता दल सेक्युलर (JDS) 19 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई। अन्य पार्टियों और निर्दलीय उम्मीवारों के खाते में 4 सीटें गईं।

    गौरतलब है कि कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक चुनाव
    कर्नाटक
    भाजपा समाचार
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    TVS एनटॉर्क 125 ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम, बनाया यह रिकॉर्ड  TVS मोटर
    सुप्रीम कोर्ट ने बर्खास्त IAS पूजा खेडकर को अग्रिम जमानत दी, कहा- क्या उसने हत्या की? सुप्रीम कोर्ट
    IMDb के मुताबिक ये हैं इस साल की 5 बहुप्रतीक्षित फिल्में ऋतिक रोशन
    मिजोरम में सबसे अधिक पढ़े-लिखे लोग, जानिए कैसे हासिल की पूर्ण साक्षर राज्य की उपलब्धि मिजोरम

    कर्नाटक चुनाव

    बजरंग दल: इतिहास और विवादों पर एक नजर, कांग्रेस ने प्रतिबंध लगाने का किया है वादा बजरंग दल
    कर्नाटक: कांग्रेस का यू-टर्न? पूर्व मुख्यमंत्री मोइली बोले- बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की योजना नहीं कांग्रेस समाचार
    मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार की हत्या की साजिश रच रही है भाजपा- कांग्रेस  कांग्रेस समाचार
    बजरंग दल बैन मामला: VHP ने मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस भेज 100 करोड़ रुपये हर्जाना मांगा बजरंग दल

    कर्नाटक

    बेंगलुरू मेट्रो स्टेशन पर बारिश के बाद भरा पानी, प्रधानमंत्री मोदी ने किया था उद्घाटन बेंगलुरु मेट्रो
    कर्नाटक: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार बोले- पार्टी जीतेगी 141 सीटें; मुख्यमंत्री बनने पर यह कहा डीके शिवकुमार
    #NewsBytesExplainer: कर्नाटक में क्या हैं जातीय समीकरण और कौन से समुदाय निभाते हैं अहम भूमिका?  कर्नाटक चुनाव
    कर्नाटक: बोनी कपूर के 66 किलो चांदी के बर्तन चुनाव आयोग ने किए जब्त बोनी कपूर

    भाजपा समाचार

    कर्नाटक: भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने कहा- हमें एक भी मुस्लिम वोट नहीं चाहिए कर्नाटक चुनाव
    रिहाई पर विवाद: डॉन आनंद मोहन ने बिलकिस बानो मामले के जरिए किया भाजपा पर कटाक्ष  बिहार
    लोकसभा चुनाव के लिए महिला वोटरों को साधने में जुटी भाजपा, जानें खास योजना  लोकसभा चुनाव
    पश्चिम बंगाल: क्या है नाबालिग लड़की की मौत का मामला, जिसमें लोगों ने फूंक दिया थाना? पश्चिम बंगाल

    कांग्रेस समाचार

    राहुल गांधी ने सांसदी जाने के बाद दिल्ली स्थित सरकारी बंगले को किया खाली राहुल गांधी
    कांग्रेस ने IYC अध्यक्ष श्रीनिवास पर आरोप लगाने वालीं अंगकिता दत्ता को पार्टी से निकाला असम
    IYC अध्यक्ष श्रीनिवास को असम पुलिस का नोटिस, 2 मई को पूछताछ के लिए बुलाया असम
    कर्नाटक: सिद्धारमैया के लिंगायत समुदाय पर बयान के बाद गरमाई सियासत, जानें पूरा मामला कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025