Page Loader
'किंगडम' की रिलीज से पहले विजय देवरकोंडा अस्पताल में भर्ती 
विजय देवरकोंडा को हुआ डेंगू (तस्वीर: एक्स/@TheDeverakonda)

'किंगडम' की रिलीज से पहले विजय देवरकोंडा अस्पताल में भर्ती 

Jul 17, 2025
06:43 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किंगडम' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म 31 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब इस बीच विजय से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिससे उनके प्रशंसक परेशान हो गए हैं। दरअसल, 'किंगडम' की रिलीज से पहले विजय को डेंगू हो गया है। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट

विजय को 20 तारीख तक मिलेगी छुट्टी

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विजय डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। एक सूत्र ने बताया कि अभिनेता की तबियत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी और उनमें डेंगू जैसे लक्षण थे। डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने अपनी जांच करवाई और जांच में पता चला कि उन्हें डेंगू है। डॉक्टरों ने विजय को आराम करने की सलाह दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विजय को 20 जुलाई तक अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

किंगडम

'किंगडम' के बारे में जानिए

'किंगडम' की बात करें तो इस फिल्म के निर्देशन की कमान गौतम तिन्नानुरी ने संभाली है। फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है, वहीं नागा वामसी और साई सौजन्या ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है। 'किंगडम' में विजय की जोड़ी भाग्यश्री बोरसे के साथ बनी है और यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। विजय और भाग्यश्री के अलावा इस फिल्म सत्यदेव भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।