NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / लस्सी बनाम छाछ: दोनों में क्या है अंतर और किसका सेवन ज्यादा बेहतर?
    अगली खबर
    लस्सी बनाम छाछ: दोनों में क्या है अंतर और किसका सेवन ज्यादा बेहतर?

    लस्सी बनाम छाछ: दोनों में क्या है अंतर और किसका सेवन ज्यादा बेहतर?

    लेखन अंजली
    Mar 22, 2024
    04:30 pm

    क्या है खबर?

    लस्सी और छाछ गर्मियों के सबसे लोकप्रिय पेय पदार्थों में शामिल हैं।

    ये न केवल निर्जलीकरण को रोकते हैं और चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाते हैं, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं।

    हालांकि, ये पेय काफी हद तक एक जैसे दिखते हैं, जिस वजह से कभी-कभी इनके बीच अंतर करना मुश्किल हो सकता है।

    आइए आज हम आपको लस्सी और छाछ के बीच का अंतर और इसके फायदे बताते हैं।

    बनावट

    दोनों पेय की बनावट होती है अलग

    लस्सी और छाछ के बीच सबसे स्पष्ट अंतर बनावट में अंतर है।

    छाछ की स्थिरता पतली होती है क्योंकि इसे बनाते समय पानी का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, जबकि लस्सी गाढ़ी होती है और इसकी बनावट मलाईदार होती है।

    अगर आप कैफीन युक्त पेय पदार्थों की जगह इनमें से किसी एक पेय को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपको कई लाभ मिल सकते हैं।

    यहां जानिए गर्मियों के लिए अलग-अलग स्वाद की लस्सी बनाने के तरीके।

    स्वाद

    स्वाद में भी अलग हैं ये पेय

    लस्सी और छाछ दोनों ही ताजगी देने वाले पेय हैं, लेकिन ये स्वाद में एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं।

    लस्सी का स्वाद खट्टा-मीठा होता है क्योंकि इसे बनाने के लिए दही और फलों का इस्तेमाल किया जाता है, जिस वजह से इसमें खट्टास आती है और मीठे के लिए इसमें चीनी मिलाई जाती है।

    छाछ की बात करें तो इसे बनाते समय दही के साथ मसालों और जड़ी बूटियों का इस्तेमाल होता है, जिससे इसका स्वाद नमकीन होता है।

    तरीका और सेवन

    दोनों पेय को बनाने और सेवन का तरीका

    छाछ वह तरल पदार्थ है, जो मलाई से मक्खन निकालने के बाद बचता है, जबकि लस्सी को दही, पानी या दूध के साथ मिलाकर बनाया जाता है।

    यही वह चीज है, जो इन दोनों पेय को उनकी विशिष्ट बनावट प्रदान करती है।

    इन पेय के सेवन की बात करें तो छाछा हमेशा खाने के बाद पीनी चाहिए क्योंकि इससे पाचन सही रहता है, लेकिन लस्सी को आप खाने के साथ पी सकते हैं।

    पोषण

    दोनों पेय में कितना पोषण?

    लस्सी को कैल्शियम एक समृद्ध स्त्रोत माना जाता है और इसमें विटामिन-B2, विटामिन-B12, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और मैग्नीशियम जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं।

    अगर छाछ की बात करें तो यह डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, विटामिन-A, विटामिन-B12, जिंक, राइबोफ्लेविन और प्रोटीन से भरपूर होती है।

    इसके अतिरिक्त इसमें कैलोरी और वसा की मात्रा भी कम होती है।

    यहां जानिए छाछ के सेवन से मिलने वाले अन्य स्वास्थ्य लाभ।

    चयन

    दोनों में से किस पेय का चयन करना है ज्यादा बेहतर

    यह आपका व्यक्तिगत फैसला है कि आपको किस पेय को चुनें।

    हालांकि, लस्सी की तुलना में छाछ में वसा और कैलोरी कम होती है। ऐसे में वजन घटाने वाले लोगों के लिए छाछ एक बेहतरीन विकल्प है।

    दरअसल, ज्यादा पानी डालने से छाछ में से बटरफैट निकल जाता है। इसके साथ ही इसमें चीनी नहीं होती है, जो इसे मधुमेह से ग्रस्त लोगों के लिए अच्छा बनाती है।

    वैसे वजन बढ़ाने वालों के लिए लस्सी का सेवन करना लाभदायक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    'तन्वी द ग्रेट' से शुभांगी की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म  अनुपम खेर
    बलूच आर्मी ने बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस के अपहरण का पूरा वीडियो जारी किया बलूचिस्तान
    कान्स 2025: अभिनेत्री शालिनी पासी ने रेड कार्पेट पर रखा कदम, आपने देखी क्या तस्वीरें?   कान्स फिल्म फेस्टिवल
    पहाड़ों पर ऑटोमेटिक कार को चलाना है खतरनाक, इन तरीकों से आसान होगा सफर  कार

    खान-पान

    हाइपोथायरायडिज्म के रोगी इन 5 खाद्य पदार्थों से बनाएं दूरी, हो सकती है परेशानी थायराइड
    रोजाना एक कीनू का सेवन करने से मिल सकते हैं कई फायदे लाइफस्टाइल
    खाना खाने के तुरंत बाद लग जाती है भूख तो ये हो सकते हैं कारण टिप्स
    चेहरे पर दिखाई देने लगे हैं बढ़ती उम्र के लक्षण तो करें इन फलों का सेवन  त्वचा की देखभाल

    लाइफस्टाइल

    8 या 9 मार्च, कब है महाशिवरात्रि? जानिए सही तिथि और अन्य महत्वपूर्ण बातें महा शिवरात्री
    होली: त्योहार मनाने के लिए घर पर ऐसे बनाएं रंग होली
    बदलते मौसम के दौरान बीमारियों से सुरक्षित रहना चाहते हैं? डाइट में शामिल करें ये चीजें खान-पान
    लंच या डिनर में बनाकर खाएं ये 5 तरह के कोफ्ते, आसान हैं रेसिपी खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025