NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मियों में आने वाले इन 5 फलों का जरूर करें सेवन, कई समस्याओं से रहेगें सुरक्षित 
    अगली खबर
    गर्मियों में आने वाले इन 5 फलों का जरूर करें सेवन, कई समस्याओं से रहेगें सुरक्षित 

    गर्मियों में आने वाले इन 5 फलों का जरूर करें सेवन, कई समस्याओं से रहेगें सुरक्षित 

    लेखन अंजली
    Mar 25, 2024
    11:19 am

    क्या है खबर?

    हमें मौसम के अनुसार फल खाने चाहिए क्योंकि उनमें आपके द्वारा खाए जाने वाले आहार से अधिक पोषक तत्व होते हैं।

    खासतौर से गर्मियों के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जो अपने आप में एक स्वास्थ्य समस्या है और यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। ऐसे में इस मौसम के फल शरीर से पानी की कमी दूर कर सकते हैं।

    आइए जानते हैं कि गर्मियों में किन-किन फलों का सेवन करना लाभदायक है।

    #1

    तरबूज

    तरबूज विटामिन-A, विटामिन-C और विटामिन-B6 से होता है और इसमें पोटेशियम समेत लाइकोपीन की मात्रा भी भरपूर होती है।

    ये गुण त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक हैं।

    तरबूज का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल के संचय को रोका जा सकता है, जो हृदय रोग का कारण बन सकता है।

    तरबूज में पानी की अधिकता होती है, इसलिए यह शरीर को हाइड्रेट रखने और पेट को ठंडा रखने में मददगार है।

    #2

    बेल

    बेल में कई खनिज समेत भरपूर मात्रा में पानी मौजूद होता है और पानी भोजन पचाने में सबसे अहम माना जाता है। साथ ही कब्ज, डायरिया और गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाने का काम करता है।

    इसके अतिरिक्त यह कार्डियोप्रोटेक्टिव का एक बढ़िया स्रोत है, जो हृदय को कई बीमारियों से बचाए रखने में मदद कर सकता है।

    यहां जानिए बेल के सेवन से मिलने वाले अन्य फायदे।

    #3

    आम

    आम में विटामिन-A, विटामिन-C, विटामिन-E, विटामिन-K, जैंथोफिल, पॉलीफेनोलिक्स, फ्लेवोनोइड्स और बीटा-कैरोटीन मौजूद होता है। इसके अतिरिक्त यह फाइबर का एक समृद्ध स्रोत है।

    ये गुण त्वचा की देखभाल करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसकेअतिरिक्त इससे पाचन को स्वस्थ रखने से लेकर वजन घटाने जैसे कई लाभ मिल सकते हैं।

    हालांकि, बहुत अधिक आम का सेवन मुंहासों का कारण बन सकता है इसलिए सीमित मात्रा में इसे खाएं।

    #4

    स्ट्रॉबेरी

    स्ट्रॉबेरी में एंथोसायनिन और एलागिटैनिन नामक खास तत्व होते हैं, जो त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं।

    यह एंटी-ऑक्सीडेंट गुण से भी भरपूर होती है, जो त्वचा को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकते हैं।

    स्ट्रॉबेरी को विटामिन-C, मैंगनीज और फाइबर का भी अच्छा स्रोत माना जाता है, जो कई तरह के शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़े लाभ देने में मदद कर सकते हैं।

    यहां जानिए स्ट्रॉबेरी से मिलने वाले अन्य फायदे।

    #5

    आलूबुखारा

    खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर आलूबुखारे का सेवन उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) को नियंत्रित कर सकता है, जिससे हृदय की सुरक्षा हो सकती है।

    आलूबुखारा के अर्क में स्तन कैंसर की बढ़ती कोशिकाओं को रोकने और इनके प्रभाव को कुछ हद तक कम करने की क्षमता भी होती है।

    यह फल हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में भी कारगर है।

    यहां जानिए आलूबुखारे के सेवन से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    खान-पान

    रायते बढ़ा देते हैं सभी व्यंजनों का स्वाद, जानें 5 तरह के रायतों की आसान रेसिपी  रेसिपी
    क्या स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है 'वॉटर कुकिंग'? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    गर्मियों के दौरान अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 देसी ड्रिंक्स, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ लाइफस्टाइल
    हर समय रहती है मीठे की लालसा? जानिए इसके पीछे के कारण लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    लंच या डिनर में बनाकर खाएं ये 5 तरह के कोफ्ते, आसान हैं रेसिपी खान-पान
    कॉन्टैक्ट लेंस का उपयोग करते हैं तो इन 5 गलतियों से बचें लाइफस्टाइल
    विटामिन-B सप्लीमेंट्स का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, हो सकती हैं कई समस्याएं स्वास्थ्य
    स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकती हैं रात के खाने से जुड़ी ये आदतें खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025