NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / आपके आहार में जरूर होना चाहिए विटामिन-D, जानें इससे मिलने वाले लाभ 
    अगली खबर
    आपके आहार में जरूर होना चाहिए विटामिन-D, जानें इससे मिलने वाले लाभ 

    आपके आहार में जरूर होना चाहिए विटामिन-D, जानें इससे मिलने वाले लाभ 

    लेखन सयाली
    Mar 24, 2024
    02:10 pm

    क्या है खबर?

    विटामिन-D शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है, जिसे कैल्सीफेरॉल भी कहते हैं। हमारी हड्डियों और दांतों की मजबूती और विकास इस पर निर्भर करते हैं।

    यह विटामिन D1, D2 और D3 जैसे यौगिकों के परिवार से संबंधित है। जब त्वचा सीधी धूप के संपर्क में आती है तो हमें विटामिन-D मिलता है।

    अपनी डाइट में विटामिन-D से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करके आप स्वस्थ बने रहेंगे। जानिए खान-पान में इस पोषक तत्व को शामिल करने के 5 फायदे।

    #1

    हड्डियां होती हैं मजबूत 

    विटामिन-D हमारी हड्डियों के स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए जरूरी होता है। यह खाये गए भोजन से मिलने वाले कैल्शियम को सोखने में मदद करता है।

    कैल्शियम के साथ-साथ यह पोषक तत्व भी लोगों को ऑस्टियोपोरोसिस से बचाने में मदद करता है। यह एक हड्डी रोग है, जो हड्डियों के खनिज के कम हो जाने पर होता है।

    हमारी मांसपेशियों और प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन-D जरूरी है।

    #2

    दांतों का स्वास्थ

    विटामिन-D आपके शरीर में कैल्शियम को सोखने में मदद करता है। यह स्वस्थ दांतों और मसूड़ों के लिए भी बेहद आवश्यक होता है।

    इसकी कमी होने से आपको दांत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विटामिन-D पाने के लिए अपने रोज के खाने में आप संतरे का जूस, अखरोट का दूध या सोया शामिल करें।

    आप अपने दांतों को मजबूत रखने के लिए इन टिप्स का सहारा ले सकते हैं।

    #3

    मधुमेह की समस्या में मददगार 

    विटामिन-D की कमी इंसुलिन प्रतिरोध और टाइप 2 मधुमेह का कारण बन सकती है। विटामिन-D की कमी टाइप 1 मधुमेह के विकास में भूमिका निभा सकती है।

    इसके अलावा विटामिन-D सेल प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित करता है और बीटा कोशिकाओं को प्रतिरक्षा हमलों से बचा सकता है।

    यह मधुमेह से पीड़ित लोगों में ग्लाइसेमिक नियंत्रण और इंसुलिन संवेदनशीलता को सुधार सकता है। इसके स्तर को 25 से 75% तक बढ़ाने से इंसुलिन संवेदनशीलता में 60% सुधार होता है।

    #4

    घटता है वजन 

    पर्याप्त विटामिन-D युक्त भोजन का सेवन करने से आपके हार्मोन के स्तर को नियंत्रण में रखा जा सकता है। इससे वजन घटाने और शरीर में वसा को जलाने में मदद मिल सकती है।

    साथ ही अगर आप एक्सरसाइज आदि के जरिए अपना वजन कम करते हैं तो शरीर में विटामिन-D का स्तर बढ़ सकता है। इस पोषक तत्व के जरिए आप पेट की बढ़ी हुई चर्बी को कम कर सकते हैं।

    #5

    सूजन होती है कम 

    विटामिन D में सूजन को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। यह प्रो-इंफ्लेमेटरी कारकों में कमी और एंटी-इंफ्लेमेटरी साइटोकिन्स में वृद्धि का कारण बनता है।

    कई अध्ययनों से पता चलता है कि विटामिन D में सूजन को कम करके ट्यूमर के विकास को रोकने की क्षमता होती है। अपने आहार में ओट्स, दही, सोया या सूखे मेवों से बने दूध का सेवन करने से यह पोषक तत्व मिलता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    डाइट
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    10 में से 9 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में हुआ इजाफा, जानिए कितना बढ़ा  रिलायंस इंडस्ट्रीज
    CBSE के स्कूलों को चीनी का अधिक सेवन रोकने के लिए 'शुगर बोर्ड' लगाने के निर्देश CBSE
    IPL 2025: नेहल वढेरा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े  पंजाब किंग्स
    IPL: डेब्यू पारी में शून्य पर आउट हुए हैं ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग

    खान-पान

    चेहरे पर दिखाई देने लगे हैं बढ़ती उम्र के लक्षण तो करें इन फलों का सेवन  त्वचा की देखभाल
    गर्मी के मौसम में ठंडक का अहसास देंगी ये 4 आइसक्रीम, आसान है इनकी रेसिपी  रेसिपी
    रायते बढ़ा देते हैं सभी व्यंजनों का स्वाद, जानें 5 तरह के रायतों की आसान रेसिपी  रेसिपी
    क्या स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है 'वॉटर कुकिंग'? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल

    डाइट

    सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए जरूर खाएं ये 5 व्यंजन, जानिए इनकी रेसिपी रेसिपी
    सर्दियों में इन 5 चीजों का जरूर करें सेवन, सहनशक्ति बढ़ाने में करेंगे मदद सर्दियों की देखभाल
    इंटरमिटेंट फास्टिंग से कीटो 2.0 तक, 2023 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं ये डाइट वजन घटाना
    दूध से ज्यादा इन खाद्य पदार्थों में होता है कैल्शियम, डाइट में करें शामिल  स्वास्थ्य टिप्स

    स्वास्थ्य

    सुबह खाली पेट करें हींग के पानी का सेवन, शरीर को मिलेंगे कई लाभ  खान-पान
    इंस्टेंट नूडल्स में होते हैं कैंसर पैदा करने वाला रसायन, जांच में हुआ खुलासा कैंसर
    टीवी देखते-देखते न खाएं खाना, हो सकते हैं मोटापे समेत ये नुकसान खान-पान
    कोल्ड प्लंज थेरेपी: बर्फ के पानी से नहाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे  स्वास्थ्य टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025