NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अच्छी और गहरी नींद चाहते हैं तो सोने से पहले करें ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
    अगली खबर
    अच्छी और गहरी नींद चाहते हैं तो सोने से पहले करें ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

    अच्छी और गहरी नींद चाहते हैं तो सोने से पहले करें ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

    लेखन अंजली
    Apr 29, 2021
    07:00 pm

    क्या है खबर?

    कई बार विभिन्न कारणों से नींद न आने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। देर रात तक काम करना, मांसपेशियों में दर्द या तनाव और चिंता इन कारणों में शामिल हैं।

    सोने की कोशिश करना और कोशिश के बाद भी नींद न आने की समस्या से शरीर में कई बीमारियां पैदा हो सकती हैं।

    इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं जिन्हें सोने से पहले करने से आपको अच्छी और गहरी नींद आएगी।

    #1

    बीयर हग

    यह स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाकर बेहतर नींद दे सकती है।

    इसके लिए बेड पर सीधे बैठकर अपने दाएं हाथ की हथेली से अपने बाएं कंधे को पीछे से छूने की कोशिश करें।

    इसी तरह से अपने बाएं हाथ की हथेली से अपने दाएं कंधे को पीछे से छूने की कोशिश करें।

    इसे करके आपको ऐसा लगेगा जैसे आप खुद को गले लगा रहे हैं। कुछ देर इस एक्सरसाइज को करने के बाद सामान्य हो जाएं।

    #2

    नेक स्ट्रेचिंग

    कुछ कामों को काफी देर तक करने से गर्दन में दर्द होने लगता है और यह नींद न आने का कारण बन सकता है।

    इससे राहत पाने के लिए अपने बिस्तर पर सीधे बैठ जाएं। अब अपने बाएं हाथ को अपने सिर के ऊपर से दाएं कान के ऊपर लाएं। फिर अपने हाथ से कान पर थोड़ा दबाव डालें।

    10 सेकेंड तक इसी स्थिति में रहने के बाद दाएं हाथ से इस प्रक्रिया को दोहराएं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी।

    #3

    स्पाइन ट्विस्ट

    इस स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के लिए जमीन या फिर बिस्तर पर पीठ के बल लेट जाएं।

    अब अपने दाएं पैर को घुटने से मोड़ें और ऊपर उठाते हुए इसके तलवे को बाएं घुटने पर टिकाएं।

    फिर अपनी पीठ को बायीं ओर मोड़ें और अपने दाएं हाथ को दाएं पैर के घुटने पर रखें। वहीं बाएं हाथ को कंधे की सीध में फैलाएं।

    इसके बाद सिर को बाईं ओर घुमाएं। कुछ देर इसी स्थिति में रहने के बाद सामान्य हो जाएं।

    #4

    साइड बेंड

    इस स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को करने के लिए बिस्तर पर चोकड़ी मारकर बैठ जाएं।

    अब अपने दाएं हाथ को ऊपर उठाएं और बाईं ओर झुककर खुद को अधिक से अधिक स्ट्रेच करने की कोशिश करें।

    इस मुद्रा में 10 से 15 सेकेंड तक रहें और फिर इसी प्रक्रिया को अपने बाएं हाथ से भी दोहराएं।

    हर तरफ से कम से कम 20 बार ऐसा करें। बेहतर परिणाम के लिए कुछ दिनों तक इस स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को लगातार करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    लाइफस्टाइल

    त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत दिला सकते हैं ये योगासन, जानिए अभ्यास का तरीका योग
    शरीर के ऑक्सीजन स्तर को ठीक रखने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके लाइफस्टाइल
    हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान हैंड सैनिटाइजर
    घर पर बहुत आसानी से बनाई जा सकती है दही पापड़ी चाट, जानिए इसकी रेसिपी रेसिपी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025