NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जनवरी में बनाकर खाएं भारत के विभिन्न हिस्सों में पसंद किए जाने वाले सर्दियों के नाश्ते
    अगली खबर
    जनवरी में बनाकर खाएं भारत के विभिन्न हिस्सों में पसंद किए जाने वाले सर्दियों के नाश्ते
    भारत के विभिन्न हिस्सों के पसंदीदा नाश्ते

    जनवरी में बनाकर खाएं भारत के विभिन्न हिस्सों में पसंद किए जाने वाले सर्दियों के नाश्ते

    लेखन सयाली
    Dec 26, 2024
    02:31 pm

    क्या है खबर?

    जनवरी में भारत में सर्दी अपने चरम पर होती है और इस समय लोग गर्म और पौष्टिक नाश्ते की तलाश में रहते हैं। देश के हर क्षेत्र का अपना खास नाश्ता है, जो ठंड से राहत दिलाने में मदद करता है और शरीर को गर्म रखता है।

    आज के लेख में हम आपको 5 राज्यों के पारंपरिक नाश्तों की रेसिपी बताएंगे, जिन्हें खास तौर से सर्दी के मौसम में बनाया जाता है।

    इनका स्वाद चखकर आप इन्हें बार-बार बनाएंगे।

    राजस्थान

    बाजरे का खिचड़ा

    राजस्थान में सर्दियों के दौरान बाजरे का खिचड़ा लोकप्रिय नाश्ता होता है। यह बाजरा, मूंग दाल और सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है।

    इसे घी और मसालों के साथ पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद बढ़ जाता है। बाजरा शरीर को गर्म रखने में मदद करता है और इसमें फाइबर भी होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।

    इस खिचड़े को आप दही या छाछ के साथ परोस सकते हैं, जिससे इसका पोषण मूल्य बढ़ जाता है।

    पंजाब

    मक्के की रोटी और सरसों दा साग

    मक्के की रोटी और सरसों दा साग पंजाब का सबसे मशहूर व्यंजन है, जिसे ठंड के मौसम में खूब पसंद किया जाता है। मक्के की रोटी मक्खन या घी लगाकर बनाई जाती है और इसे सरसों के पत्तों से बने साग के साथ परोसा जाता है।

    सरसों का साग विटामिन A, C और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। यह व्यंजन ना केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी होता है।

    बिहार

    लिट्टी-चोखा

    बिहार का लिट्टी-चोखा एक पारंपरिक व्यंजन है, जिसे विशेष रूप से ठंड में बनाया जाता है। लिट्टी गेहूं के आटे से बनी होती हैं, जिसमें चने की दाल भरी जाती हैं और इसे आग पर सेंका जाता हैं।

    दूसरी ओर, चोखा बैंगन, आलू और टमाटर को मिलाकर तैयार किया जाता है। इसमें कई तरह के मसाले डाले जाते हैं ओर उन्हें देर तक पकाया जाता है।

    यह व्यंजन पेट भरने वाला होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है।

    गुजरात

    ढोकला

    गुजरात का ढोकला एक हल्का लेकिन पौष्टिक नाश्ता हो सकता है, जिसे चावल व बेसन से तैयार किया जाता है। इसे भाप देकर पकाया जाता है।

    यह व्यंजन प्रोटीन व फाइबर से भरपूर होता है और पाचन क्रिया को सुधारने में सहायता करता है। ढोकले में करी पत्ता, सरसो व हरी मिर्च का तड़का लगाकर इसके स्वाद में चार चांद लगाया जा सकता है।

    इसे खट्टी हरी चटनी और तली हुई मिर्च के साथ परोसा जाता है।

    केरल

    अप्पम-स्टीव

    केरल में अप्पम-स्टीव का मेल बेहद लोकप्रिय है। यह नारियल के दूध में पकाई गई सब्जियों के साथ मुलायम अप्पम का अनोखा मिश्रण होता है।

    नारियल का दूध दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है, जबकि अप्पम कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर होते हैं। सर्दियों में यह नाश्ता शरीर को गर्माहट देता है और तृप्ति की भावना को बढ़ा देता है।

    भारतीय संस्कृति की विविधता यहां के खाने में झलकती है, जहां हर क्षेत्र की अपनी खास पहचान होती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    रेसिपी
    सर्दियों की देखभाल
    सर्दियों के टिप्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    खान-पान

    धनिये की जड़ से बनाएं ये स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन, जानिए इन्हें बनाने का आसान तरीका रेसिपी
    बाहर का खाना खाने से बढ़ता है वजन? जानिए यह धारणा सही है या गलत  डाइट
    सर्दी के मौसम में बनाकर खाएं ये 5 तरह की चटनियां, बढ़ जाएगा भोजन का स्वाद  रेसिपी
    सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए खाने चाहिए ये 5 फल, ठंड से होता है बचाव सर्दियों की देखभाल

    रेसिपी

    प्रोटीन समेत कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है लोबिया, इससे बनाएं ये स्वादिष्ट व्यंजन लाइफस्टाइल
    सर्दियों के मौसम में खाएं लहसुन से बने ये 5 व्यंजन, शरीर को मिलेगी गर्माहट  खान-पान
    क्रिसमस पर बनाकर खाएं ये 5 स्वादिष्ट आलूबुखारा के व्यंजन, जानिए रेसिपी लाइफस्टाइल
    नए साल की पार्टी आयोजित कर रहे हैं? मेन्यू में शामिल करें ये 5 स्वास्थ्यवर्धक पेय नया साल मुबारक हो

    सर्दियों की देखभाल

    सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए जरूर खाएं ये 5 व्यंजन, जानिए इनकी रेसिपी रेसिपी
    सर्दियों में घर पर बनाकर पीये ये 5 पेय, कई समस्याओं से मिलेगा आराम रेसिपी
    सर्दियों में घर पर ये 5 सूप बनाकर पीये, शरीर को मिलेगी गरमाहट रेसिपी
    सर्दियों में इन 5 चीजों का जरूर करें सेवन, सहनशक्ति बढ़ाने में करेंगे मदद स्वास्थ्य टिप्स

    सर्दियों के टिप्स

    घर पर पालक और मकई का चीला बनाना है बहुत आसान, जानिए इसकी रेसिपी रेसिपी
    सर्दियों में होंठ खो देते हैं अपनी नमी, इन घरेलू नुस्खों से बनाएं इन्हें मुलायम  टिप्स
    सर्दियों में सिरदर्द से हैं परेशान? इन 5 पेय पदार्थों से मिलेगी राहत सर्दियों की देखभाल
    सर्दियों के मौसम में महिलाएं इन तरीकों से अपने कपड़ों को करें लेयर, दिखेंगी खूबसूरत  फैशन टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025