NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / किशोरावस्था में वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, जल्द दिखेगा असर
    अगली खबर
    किशोरावस्था में वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, जल्द दिखेगा असर
    किशोरावस्था में वजन घटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    किशोरावस्था में वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, जल्द दिखेगा असर

    लेखन अंजली
    Jul 08, 2023
    06:00 am

    क्या है खबर?

    खराब खान-पान और गतिहीन जीवनशैली के कारण 10 में से 1 किशोर मोटापे या अधिक वजन से ग्रस्त है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अध्ययन में यह बात सामने भी आई है।

    इसके कारण किशोरों में मधुमेह, जोड़ों की समस्याएं, हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ गया है। किशोरों का मोटापा उनकी वयस्कता को भी प्रभावित कर सकता है।

    आइए हम आपको 5 ऐसे तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर किशोर अपना वजन कम कर सकते हैं।

    #1

    जंक फूड से बनाएं दूरी

    जंक फूड में ट्रांस वसा, संतृप्त वसा, अधिक कैलोरी, नमक और चीनी होती है। इनसे शरीर में जिद्दी चर्बी बढ़ सकती है, जिसे बाद में कम करना मुश्किल हो सकता है।

    इसलिए अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो जंक फूड से दूरी बनाना जरूरी है।

    लाभ के लिए स्वास्थ्यवर्धक स्नैकिंग को अपनाएं। इसके लिए बेक्ड चिप्स, फलों का जूस, ककड़ी, नट्स और सादे पॉपकॉर्न का सेवन किया जा सकता है।

    #2

    पर्याप्त मात्रा में पानी के सेवन पर दें ध्यान 

    रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन जरूर करें। इससे आपको वजन कम करने में भी मदद मिलेगी।

    वजन घटाने, हाइड्रेट रहने और शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालने के लिए दिनभर में 8-10 गिलास पानी का सेवन बेहद ही जरूरी है।

    इसके साथ ही नारियल पानी और ताजा फलों के जूस का सेवन भी करें। यकीन मानिए इससे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको छू भी नहीं पाएंगी।

    #3

    बंद कर दें मीठे का सेवन 

    ऑस्ट्रेलिया में हुए एक शोध से यह बात सामने आई है कि जो लोग सोडा और अन्य मीठे पदार्थों का सेवन बंद कर देते हैं, उनका वजन तेजी से कम होता है।

    कई लोग स्मूदी, सॉफ्ट ड्रिंक या जूस पीते हैं, लेकिन इस तरह से भी आप मीठे का सेवन करते हैं, जो बिलकुल भी ठीक नहीं है।

    विशेषज्ञों ने अनुसार, आप फलों का जूस पीने की बजाय सीधा उन्हें खा सकते हैं। इससे वजन कम करने में मदद मिलेगी।

    #4

    एक्सरसाइज भी है बेहद जरूरी 

    वजन को घटाने के लिए जितना जरूरी डाइट पर ध्यान देना है, ठीक उतना ही महत्वपूर्ण एक्सरसाइज करना भी है।

    स्ट्रेचिंग, पुश-अप्स, कोर ट्रेनिंग, प्लैंक और स्क्वाट जैसी आसान एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ता है और कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जिसके परिणामस्वरूप आपका वजन कम हो सकता है।

    इसके अलावा आप चाहें तो जॉगिंग, स्वीमिंग, डांसिंग, रनिंग या फिर कोई आउटडोर गेम को भी अपने दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

    #5

    रोजाना 7-8 घंटे की नींद पूरी करें 

    अगर आपके घर में AC या कूलर जैसे उपकरण नहीं हैं तो आपके लिए उमस भरे मौसम में 7-8 घंटे की नींद लेना मुश्किल हो सकता है, लेकिन आप रोजाना इतने घंटे की नींद जरूर पूरी करें।

    दरअसल, वजन घटाने के लिए मेटाबॉलिज्म के स्तर का तेज होना महत्वपूर्ण है, जिसके लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी है।

    इसके अतिरिक्त खुद को तनाव से दूर रखने की भी हर संभव कोशिश करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वजन घटाना
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    क्या है शर्मिष्ठा पनोली का मामला, अब शिकायतकर्ता वजाहत खान के ही पीछे क्यों पड़ी पुलिस? कोलकाता
    ट्रैफिक में फंसी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में हुई देरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकट बोर्ड ने जारी किया केंद्रीय अनुबंध, इन नए खिलाड़ियों को किया शामिल  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    2026 तक AI सुलझाने लगेगा जटिल व्यावसायिक समस्याएं, सैम ऑल्टमैन ने की भविष्यवाणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    वजन घटाना

    सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे मानसिक स्वास्थ्य
    मुरमुरे के सेवन से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे डाइट
    सरसों के बीज को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे डाइट
    नए साल पर बनाएं ये 5 फिटनेस लक्ष्य, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में होगा सुधार मेटाबॉलिज्म

    लाइफस्टाइल

    एलोवेरा जूस से मिलते हैं ये 5 फायदे, आज ही शुरू करें सेवन खान-पान
    मानसून में होने वाली एलर्जी से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे  घरेलू नुस्खे
    मानसून के दौरान बनाकर पीएं ये 5 ड्रिंक, इम्युनिटी को मिलेगी मजबूती मानसून
    2024 में अपनी पहली यात्रा तय करेगा दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप, जानिए महत्वपूर्ण बातें अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025