NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे
    लाइफस्टाइल

    सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे

    सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे
    लेखन अंजली
    Dec 16, 2022, 05:31 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे
    सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के फायदे

    सर्दियों के दौरान लोग नहाने के लिए गरम पानी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ठंडे पानी से नहाने के अपने कई फायदे हैं। ठंडे पानी से स्नान करना आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, हृदय रोग से पीड़ित लोगों को ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए। आइए आज हम आपको ठंडे पानी से नहाने पर मिलने वाले पांच प्रमुख लाभों के बारे में बताते हैं।

    सक्रिय रहती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

    ठंडा पानी ल्यूकोसाइट्स के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है। ल्यूकोसाइट्स शरीर में संक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा नियमित रूप से ठंडे पानी से नहाने पर रोग प्रतिरोधक क्षमता भी सक्रिय रहती है और इससे सर्दी-खांसी और फ्लू जैसी बीमारियों से सुरक्षा मिल सकती है। ठंडे पानी से नहाने से मेटाबॉलिज्म का स्तर भी बढ़ने लगता है और यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

    ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में सहायक

    ठंडे पानी से नहाने से हमारे शरीर को अपने तापमान को बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है जिससे ब्लड सर्कुलेशन अपने आप बढ़ने लगता है। बेहतर ब्लड सर्कुलेशन त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है। ठंडे पानी से नहाने से वर्कआउट के दौरान मांसपेशियों को होने वाले नुकसान को ठीक करने में भी मदद मिल सकती है।

    बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मददगार

    शैंपू करने के बाद बालों को ठंडे पानी से धोने से बालों में चमक आती है। दरअसल, ठंडा पानी स्कैल्प के रोमछिद्रों को बंद कर देता है और क्यूटिकल्स को टाइट कर देता है। यह नमी को भी लॉक करता है और समय के साथ बालों को रूखा और बेजान होने से बचा सकता है। इसके विपरीत गरम पानी न सिर्फ आपकी त्वचा, बल्कि बालों को भी रूखा बना सकता है।

    डिप्रेशन को कम करने में सहायक

    डिप्रेशन से निपटने वाले लोगों के लिए ठंडे पानी से नहाना भी लाभदायक हो सकता है। इसे इलेक्ट्रोशॉक थेरेपी के रूप में जाना जाता है। ठंडा पानी मस्तिष्क को इलेक्ट्रिक इंपल्स भेजता है, जो शरीर को सतर्कता, स्पष्टता और ऊर्जा का स्तर बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। ठंडे पानी से नहाने से शरीर में एंडोर्फिन या हैप्पी हार्मोन भी रिलीज होने लगते हैं।

    मेटाबॉलिज्म का स्तर सुधारने में कारगर

    कई शोध के मुताबिक, ठंडे पानी से नहाने से मेटाबॉलिक रेट बेहतर होता है। इसके अलावा, यह ब्राउन फैट के उत्पादन को भी बढ़ाता है। यह एक विशिष्ट प्रकार का वसा ऊतक होता है जो कैलोरी जलाकर ऊर्जा उत्पन्न करता है। हफ्ते में दो से तीन बार ठंडे पानी से नहाने से समय के साथ वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    वजन घटाना
    लाइफस्टाइल
    मानसिक स्वास्थ्य
    टिप्स

    ताज़ा खबरें

    WPL 2023: DC ने RCB को दिया 224 रन का लक्ष्य, शतक से चूकी शफाली  दिल्ली कैपिटल्स
    नंदिता दास ने सिंगल पेरेंटिंग पर की बात, कहा- ये मुश्किल पर इसमें खुशियां भी हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    मुंह के छालों को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    गौ हत्यारे उतने साल नरक में सड़ेंगे, जितने उनके शरीर पर बाल हैं- इलाहबाद हाईकोर्ट इलाहाबाद हाई कोर्ट

    वजन घटाना

    तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो रोजाना सुबह के समय करें ये 5 एक्सरसाइज  एक्सरसाइज
    2 हफ्ते में वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 5 प्रभावी घरेलू नुस्खे लाइफस्टाइल
    एक्सरसाइज से जुड़ी ये 5 धारणाएं हैं गलत, फिटनेस एक्सपर्ट से जानिए इनकी सच्चाई  एक्सरसाइज
    इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान भूख नियंत्रित करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स स्वास्थ्य

    लाइफस्टाइल

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: भारत की 5 सफल महिला उद्यमी, जिन्होंने बनाई खुद की अलग पहचान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
    जन्मदिन विशेष: श्रद्धा कपूर अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और एक्सरसाइज प्लान श्रद्धा कपूर
    रूखे बालों से हैं परेशान? घर पर एवोकाडो से ये हेयर मास्क बनाकर करें इस्तेमाल  बालों की समस्या
    बालों को मुलायम बनाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके बालों की समस्या

    मानसिक स्वास्थ्य

    बगीचे को साफ रखने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 टिप्स गार्डनिंग टिप्स
    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की हत्या करने वाला आरोपी पुलिसकर्मी था मानसिक रोगी ओडिशा
    मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल से दिमाग पर पड़ सकते हैं ये 5 नकारात्मक प्रभाव स्मार्टफोन
    ईटिंग डिसऑर्डर क्या है? जानिए इसके कारण, लक्षण और इलाज तनाव

    टिप्स

    बोर्ड परीक्षाओं के दौरान माता-पिता ऐसे रखें अपने बच्चों का ख्याल परीक्षा
    कलाई को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 आसान एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2023: अच्छे नंबर लाने के लिए अपनाएं ये रिवीजन टिप्स बोर्ड परीक्षाएं
    जेट लैग क्यों होता है और इससे बचने के क्या तरीके हैं? हवाई यात्रा

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail

    Live

    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023