NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / 2024 में अपनी पहली यात्रा तय करेगा दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप, जानिए महत्वपूर्ण बातें
    अगली खबर
    2024 में अपनी पहली यात्रा तय करेगा दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप, जानिए महत्वपूर्ण बातें
    दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप 2024 में करेगा अपनी पहली यात्रा

    2024 में अपनी पहली यात्रा तय करेगा दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप, जानिए महत्वपूर्ण बातें

    लेखन अंजली
    Jun 28, 2023
    03:25 pm

    क्या है खबर?

    समुद्र के प्राकृतिक नजारों से आत्मसात कराने वाले क्रूज शिप्‍स (समुद्री जहाज) को देखकर सबका मन रोमांचित हो जाता है।

    हर किसी का सपना होता है कि वे अपनी जिंदगी में कम से कम एक बार कुछ दिन क्रूज शिप पर जरूर बिताएं।

    अगर आप भी प्लान बना रहे हैं तो आप दुनिया की सबसे बड़ी क्रूज शिप 'आइकॉन ऑफ द सीज' को बुक कर सकते हैं, जो साल 2024 में अपनी पहली यात्रा पर निकलने वाला है।

    परिक्षण

    दुनिया के सबसे बड़े क्रूज शिप ने पास किए सभी परीक्षण

    क्रूज कंपनी रॉयल कैरेबियन रॉयल द्वारा बनाए गए दुनिया के सबसे बड़े क्रूज शिप ने हाल ही में अपने सभी परीक्षणों पास कर लिया है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, 450 से अधिक क्रूज शिप विशेषज्ञों ने इसकी कार्यक्षमता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसके इंजन, स्टीयरिंग, ब्रेकिंग सिस्टम, कंपन और आवाज के स्तर का 4 दिनों से अधिक समय तक परीक्षण किया था।

    अब जनवरी, 2024 में आखिरकार इसका परिचालन शुरू हो जाएगा।

    वजन

    365 मीटर लंबा और 2,51,000 टन वजनी है शिप 

    आइकॉन ऑफ द सीज 365 मीटर लंबी क्रूज शिप है और इसका वजन लगभग 2,51,000 टन होगा। इसमें एक साथ 5,600 यात्री और 2,300 क्रू सदस्य आसानी से यात्रा कर सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त इसमें दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर पार्क होगा। इसके जरिए आप 6 वॉटर स्लाइड्स, 7 स्विमिंग पूल और 9 व्हर्लपूल का आनंद ले सकते हैं।

    इतना ही नहीं, इसमें आपको कई तरह की अन्य रॉयल सुविधाएं भी मिलेगीं।

    सुविधाएं

    इस क्रूज शिप में 20 डेक और थीम पार्क भी होंगे मौजूद

    रॉयल कैरेबियन की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, आइकॉन ऑफ द सीज में एक रिजॉर्ट गेटअवे, एक थीम पार्क, खान-पान की कई वैरायटी और मनोरंजन के लिए 40 से अधिक चीजें जैसी कई सुविधाएं हैं।

    इसमें 20 डेक यानी फ्लोर हैं और इसमें रॉयल कैरेबियन का पहला पियानो बार भी शामिल होगा।

    इसके अलावा इसमें 15 बजिंग स्पॉट्स और लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट भी होगें। इनके कारण यात्रियों के सफर का मजा दोगुना हो जाएगा।

    यात्रा

    मियामी से अपनी पहली यात्रा शुरू करेगा शिप

    ये शिप अमेरिका के राज्य फ्लॉरिडा के शहर मियामी से अपनी यात्रा की शुरुआत करके कैरिबियाई देशों तक का सफर तय करेगा।

    इसके जरिए यात्री बहामास, मैक्सिको, सिंट मार्टेन और होंडुरास जैसे देशों की यात्रा कर सकेंगे। यात्रा कार्यक्रम में रॉयल कैरेबियन के निजी द्वीप, कोकोके का दौरा भी शामिल होगा।

    अगर आप इस क्रूज की सुविधाओं का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इसकी प्रति व्यक्ति टिकट की कीमत 1,703 डॉलर से शुरू है।

    जानकारी

    वर्तमान में वंडर ऑफ द सीज है सबसे बड़ा क्रूज शिप

    आइकॉन ऑफ द सीज से पहले रॉयल कैरेबियन का वंडर ऑफ द सीज दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप है। इसमें 18 डेक हैं और इसकी लंबाई लगभग 360 मीटर है और इसका वजन लगभग 2,37,000 टन है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    अमेरिका

    ताज़ा खबरें

    पहलगाम हमले का एक महीना: भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' और व्यापार रोकने समेत क्या-क्या कदम उठाए? पहलगाम आतंकी हमला
    IPL 2025: RCB ने जैकब बेथेल की जगह टिम सीफर्ट को किया शामिल IPL 2025
    सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक, गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा अनजान शख्स  सलमान खान
    'कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' से पहले अब्दुल कलाम पर बन चुकी हैं ये फिल्में-सीरीज एपीजे अब्दुल कलाम

    लाइफस्टाइल

    पेट की चर्बी कम करने के लिए इन देशी पेय का करें सेवन, जल्द मिलेगा फायदा रेसिपी
    फादर्स डे 2023: पिता के साथ अपना रिश्ता मजबूत करने के लिए अपनाएं ये तरीके  फादर्स डे
    मांसपेशियों में है ऐंठन? उपचार के लिए अपनाएं ये आसान और प्रभावी घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    खाली पेट इन खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें, वरना हो सकती हैं गंभीर समस्याएं स्वास्थ्य

    अमेरिका

    अमेरिका: विलोब्रुक में भीड़ पर गोलीबारी, कम से कम 17 लोगों को गोली लगी  गोलीबारी की घटना
    अमेरिका: 2 दिन में 6 जगह हुईं गोलीबारी की घटनाएं, सैनिक समेत 6 लोगों की मौत पेंसिल्वेनिया
    अमेरिका: सालों से एक ही नंबर की लॉटरी खरीदने वाले व्यक्ति ने जीते लाखों रुपये लॉटरी
    अमेरिका: लाइब्रेरी से ली किताब 43 साल बाद वापस आई, अधिकारी भी रह गए हैरान लाइब्रेरी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025