NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जानें-अनजाने हम सभी कर रहे हैं माइक्रोप्लास्टिक का सेवन, इन तरीकों से करें कम
    अगली खबर
    जानें-अनजाने हम सभी कर रहे हैं माइक्रोप्लास्टिक का सेवन, इन तरीकों से करें कम

    जानें-अनजाने हम सभी कर रहे हैं माइक्रोप्लास्टिक का सेवन, इन तरीकों से करें कम

    लेखन सयाली
    Apr 07, 2025
    02:13 pm

    क्या है खबर?

    घर की रसोई में जिन खाद्य पदार्थों का हम रोजाना इस्तेमाल करते हैं, इन दिनों उनमें प्लास्टिक की मौजूदगी दर्ज की जा रही है।

    प्लास्टिक के इन महीन कणों को माइक्रोप्लासटिक कहा जाता है, जो 5 मिलीमीटर से भी छोटे होते हैं और इन्हें देख पाना मुश्किल होता है।

    इन कणों को 2 प्रकार (प्राथमिक माइक्रोप्लास्टिक्स और द्वितीयक माइक्रोप्लास्टिक्स) में बांटा जाता है। आप माइक्रोप्लासटिक के सेवन को कम करने के लिए ये टिप्स अपना सकते हैं।

    #1

    प्लास्टिक की बोतलों में पानी पीना बंद करें

    ज्यादातर लोग घर से बाहर निकलते ही प्लास्टिक वाली पानी की बोतल खरीद लेते हैं। हालांकि, ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं।

    अमेरिका के एक अध्ययन में सामने आया है कि बोतलबंद पानी में लाखों छोटे-छोटे प्लास्टिक के कण होते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को प्रभावित कर सकते हैं। एक लीटर बोतलबंद पानी में औसतन 2.40 लाख माइक्रोप्लास्टिक होते हैं।

    इसीलिए, आपको प्लास्टिक की बोतल के बजाय स्टील, तांबे या अन्य धातुओं वाली बोतल में पानी पीना चाहिए।

    #2

    नल के पानी को फिल्टर करें 

    माइक्रोप्लास्टिक आमतौर पर नल के पानी को दूषित करते हैं। नल के पानी में ये प्लास्टिक के कचरे और वायुमंडलीय जमाव जैसे स्रोतों के जरिए प्रवेश करते हैं।

    इसे पीने से आप बीमार पड़ सकते हैं या आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो सकती है। ऐसे में आपको पीने से पहले नल के पानी को अच्छी तरह फिल्टर कर लेना चाहिए।

    घर में RO लगवाएं या अन्य तरीकों को अपनाकर पानी को शुद्ध करने का प्रयास करें।

    #3

    पैकेट वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें

    बाजार में बिकने वाले सभी खाद्य पदार्थों के पैकेट प्लास्टिक के ही होते हैं, फिर चाहे वो चिप्स हो या इंस्टेंट नूडल्स।

    माइक्रोप्लास्टिक का सेवन कम करने के लिए आपको अपने खान-पान से प्लास्टिक के पैकेट वाले खाद्य पदार्थों को भी बाहर कर देना चाहिए। इनके बजाय ताजी सब्जियां और फल खरीदें और उन्हें कपड़े के थैलों में रखकर घर ले जाएं।

    इसके अलावा, ऐसे प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों को खरीदें, जो कांच, कपड़े या कागज वाली पैकेजिंग में बिकते हों।

    #4

    जांचने के बाद ही नमक और चीनी खरीदें

    हमारी रसोई में खान-पान के लिए रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीनी और नमक में भी प्लास्टिक के कण पाए जाते हैं।

    एक अध्ययन में कहा गया है कि भारत में बिकने वाले सभी ब्रांड के नमक और चीनी में माइक्रोप्लास्टिक मौजूद होते हैं। ऐसे में आपको अपनी ओर से जांच करनी चाहिए और उसके बाद ही नमक और चीनी का चुनाव करना चाहिए।

    आप चीनी की जगह पर गुड़, खजूर या शहद का सेवन भी कर सकते हैं।

    #5

    सिंगल यूज प्लास्टिक को अलविदा कहें

    भारत में हर छोटी-बड़ी पार्टी या समारोह में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल जरूर किया जाता है।

    हालांकि, ये स्वास्थ्य के लिहाज से खतरनाक होते हैं, क्योंकि इनमें बहुत ज्यादा मइक्रोप्लास्टिक मौजूद होता है। आपको प्लास्टिक के डिस्पोजेबल कप, गिलास, प्लेट, कटोरी और चम्मच का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर देना चाहिए।

    इनकी जगह पर पत्तों से बनने वाले बर्तनों में खाना खाएं, जो कि सुरक्षित विकल्प होते हैं। रोजाना के खान-पान में स्टील के बर्तन ही इस्तेमाल करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    खान-पान

    नवरात्रि: कुट्टू के आटे में मिलावट है या नहीं? इन 5 तरीकों से लगाएं पता लाइफस्टाइल
    बेल का जूस बनाम गन्ने का जूस: वजन घटाने के लिए किसका सेवन करना है बेहतर? वजन घटाना
    अलसी के तेल के 5 फायदे, जिन्हें जानकर हैरान रह जाएंगे आप लाइफस्टाइल
    कोरियाई लोगों जैसा दुबला-पतला शरीर चाहते हैं? रोजाना करें ओमीजा चा का सेवन हर्बल चाय

    स्वास्थ्य

    जैतून का तेल सेहत के लिए होता है बेहद लाभदायक, जानिए इससे मिलने वाले मुख्य फायदे खान-पान
    क्या रोजाना 8 गिलास पानी पीना जरूरी होता है? जानें इसकी सच्चाई स्वास्थ्य टिप्स
    दही खाने से हो सकता है पेट का कैंसर कम, अध्ययन में किया गया दावा कैंसर
    प्लास्टिक के डिब्बों में खाने से बढ़ता है हृदय रोग का खतरा, अध्ययन में हुआ खुलासा हृदय गति रुकना

    स्वास्थ्य टिप्स

    इन 5 विटामिन की न होने दें कमी, वर्ना रूखी हो जाएगी त्वचा त्वचा की देखभाल
    कॉफी के बारे में प्रचलित 5 बड़े मिथक और उनकी सच्चाई भ्रम और सच्चाई
    जैस्मिन भसीन की आखें हुईं खराब, लेंस लगाने से पहले आप भी बरतें ये सावधानी जैस्मिन भसीन
    कफ सिरप में है विषाक्त पदार्थ का खतरा, खराश मिटाने के लिए अपनाएं ये प्राकर्तिक विकल्प स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025