NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गुजरात की राजधानी गांधीनगर में स्थित हैं ये शानदार पर्यटन स्थल, एक बार जरूर करें रुख  
    अगली खबर
    गुजरात की राजधानी गांधीनगर में स्थित हैं ये शानदार पर्यटन स्थल, एक बार जरूर करें रुख  
    गांधीनगर के 5 प्रमुख पर्यटन स्थल (तस्वीर: विकिपीडिया कॉमन्स)

    गुजरात की राजधानी गांधीनगर में स्थित हैं ये शानदार पर्यटन स्थल, एक बार जरूर करें रुख  

    लेखन अंजली
    Oct 19, 2023
    09:23 pm

    क्या है खबर?

    गुजरात की राजधानी गांधीनगर साबरमती नदी के तट पर स्थित है और इसे 'गुजरात की हरित भूमि' के रूप में जाना जाता है।

    चौड़े रास्ते, किलेबंद घर, खुले क्षेत्र और खूबसूरत बगीचों के कारण गांधीनगर देश के सुनियोजित शहरों में से एक है। इस शहर का नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखा गया है।

    अगर आप गुजरात की संस्कृति और विरासत को करीब से देखना चाहते हैं तो गांधीनगर के इन 5 प्रमुख पर्यटन स्थलों का रुख करें।

    #1

    अक्षरधाम मंदिर

    अक्षरधाम मंदिर लगभग 23 एकड़ भूमि में फैला हुआ धर्म, वास्तुकला, कला, प्रदर्शनियों और अनुसंधान का एक मिश्रण है।

    मंदिर को सुंदर लॉन के बीच बनाने के लिए लगभग 6,.000 टन गुलाबी बलुआ पत्थरों का उपयोग किया गया था।

    यह मंदिर भगवान स्वामीनारायण को समर्पित है और यहां भगवान की प्रतिमा सोने की पत्ती वाली है, जो लगभग 7 फीट ऊंची है।

    लुभावनी वास्तुकला का नमूना होने के अलावा अक्षरधाम मंदिर शिक्षा, ज्ञान और मनोरंजन के लिए भी प्रसिद्ध है

    #2

    अडालज की बावड़ी

    अडालज की बावड़ी इंडो-इस्लामिक वास्तुकला का एक शानदार उदाहरण है।

    15वीं शताब्दी में रानी रुदाबाई द्वारा निर्मित यह बावड़ी जमीन के अंदर कई मंजिल तक फैली हुई है। बावड़ी में 3 प्रवेश सीढ़ियां समेत दीवारों और खंभों पर नक्काशीदार फूलों, पत्तियों और पक्षियों के साथ जटिल सजावटी नक्काशी है।

    इसके अलावा बावड़ी अंदर से ठंडी है क्योंकि दिन के कुछ समय को छोड़कर सूरज की रोशनी सीधे इस तक नहीं पहुंचती है।

    #3

    गुजरात साइंस सिटी 

    गुजरात साइंस सिटी छात्रों को विज्ञान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए गुजरात सरकार की एक पहल है।

    साइंस सिटी में एक एम्फीथिएटर, ऊर्जा पार्क, विज्ञान हॉल, ग्रह पृथ्वी और जीवन विज्ञान पार्क सहित अन्य शामिल हैं।

    यह पार्क 107 हेक्टेयर क्षेत्र में विज्ञान गतिविधियों का प्रसार करते हुए विज्ञान संबंधी गतिविधियों को संचालित करता है।

    पार्क में एक अनोखा आकर्षण है, जो हर उम्र के लोगों को विज्ञान की खोज के लिए आकर्षित करता है।

    #4

    इंड्रोडा डायनासोर और फॉसिल पार्क

    भारत का अपना 'जुरासिक पार्क' इंड्रोडा डायनासोर और फॉसिल पार्क देश का दूसरा सबसे बड़ा मैदान कहा जाता है, जहां डायनासोर ने अंडे दिए थे।

    इस जमीन पर इन विशाल जानवरों के जीवाश्म अंडे और कुछ कंकाल के हिस्से पाए गए थे।

    पार्क का प्रबंधन GEERI (गुजरात इकोलॉजिकल एंड रिसर्च फाउंडेशन) द्वारा किया जाता है और इसे भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा स्थापित किया गया था।

    यह पार्क देश का एकमात्र डायनासोर संग्रहालय है।

    #5

    त्रिमंदिर 

    त्रिमंदिर 3 गर्भगृहों का एक संग्रह है, जो एक साथ मिलकर इस खूबसूरत मंदिर को जीवंत बनाते हैं।

    गुलाबी बलुआ पत्थरों से बना यह मंदिर कई देवताओं को समर्पित है।

    इसका दाहिना गर्भगृह भगवान शिव, पार्वती देवी, भगवान हनुमान और भगवान गणेश को समर्पित है।

    मध्य गर्भगृह में भगवान सीमंधर स्वामी हैं और तीसरे गर्भगृह में तिरूपति बालाजी, श्रीनाथजी, भद्रकाली मां और श्री अंबा मां हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गुजरात
    पर्यटन

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष

    गुजरात

    टाटा टियागो ने बिक्री में बनाया नया कीर्तिमान, 7 साल में बिकी 5 लाख यूनिट्स  टाटा मोटर्स
    सावन 2023: देश के मशहूर शिव मंदिर, जहां हमेशा लगा रहता है भक्तों का तांता  सावन
    फॉक्सकॉन ने वेदांता के साथ समझौता तोड़ा, भारत की सेमीकंडक्टर बनाने की योजना को लगा झटका फॉक्सकॉन
    कभी कैफे में काम करते थे KP ग्रुप प्रमुख फारूक गुलाम पटेल, आज इतनी है संपत्ति बिज़नेस

    पर्यटन

    केरल की 5 सबसे प्रसिद्ध बैकवाटर जगहें, एक बार जरूर करें इनका रुख केरल
    दिल्ली, आगरा और जयपुर में मौजूद हैं ये यूनेस्को वैश्विक धरोहर स्थल, एक बार जरूर जाएं  यूनेस्को
    वन्यजीवों से है प्यार? भारत के इन 5 अभयारण्य का करें रुख  नेशनल पार्क
    तमिलनाडु के 6 हिल स्टेशन हैं बहुत खूबसूरत, जानिए वहां की विशेषताएं तमिलनाडु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025