NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राज्यसभा चुनाव: 15 में से 10 सीटों पर भाजपा जीती, हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर खतरा
    अगली खबर
    राज्यसभा चुनाव: 15 में से 10 सीटों पर भाजपा जीती, हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर खतरा
    3 राज्यों की 15 सीटों पर हुए राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित

    राज्यसभा चुनाव: 15 में से 10 सीटों पर भाजपा जीती, हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर खतरा

    लेखन नवीन
    Feb 27, 2024
    08:35 pm

    क्या है खबर?

    3 राज्यों की 15 सीटों पर हुए राज्यसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों में 8 सीटें भाजपा के खाते में गई, जबकि शेष 2 सीटों पर समाजवादी पार्टी (SP) जीत हासिल करती दिख रही है।

    इसके अलावा कर्नाटक की 4 सीटों में से एक सीट पर भाजपा और 3 पर कांग्रेस की जीत हुई, जबकि हिमाचल प्रदेश की इकलौती सीट को भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस के हाथ से छीन लिया।

    जीत

    56 सीटें हुई थीं खाली, 41 पर निर्विरोध जीते उम्मीदवार

    इस साल 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटें खाली हुई हैं। इनमें से 12 राज्यों की 41 राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए थे, जबकि 3 राज्यों की बाकी 15 सीटों के लिए आज मतदान हुआ।

    अंतिम चुनावी नतीजों में 10 सीट पर भाजपा, 3 सीट पर कांग्रेस और 2 सीट पर SP ने जीत हासिल की।

    मतदान की प्रक्रिया के दौरान खूब क्रॉस वोटिंग देखने को मिली और सभी पार्टियों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।

    क्रॉस वोटिंग

    विधायकों की क्रॉस वोटिंग के कारण SP के साथ से गई एक सीट

    उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर हुए मतदान के दौरान क्रॉस वोटिंग से SP को एक सीट का नुकसान उठाना पड़ा।

    उसके 8 विधायकों ने अचानक पाला बदल लिया और भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया।

    इन पाला बदलने वाले SP विधायकों में राकेश पांडे, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी, मनोज पांडे, पूजा पाल, महाराजी देवी और आशुतोष मौर्य शामिल हैं।

    हालांकि, SP विधायक महाराजी देवी मतदान प्रक्रिया के दौरान अनुपस्थित थीं।

    हिमाचल

    हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी की हार

    हिमाचल प्रदेश की एक सीट के लिए कुल 68 में से 67 विधायकों ने मतदान किया। सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन ने शिकस्त दी।

    40 विधायक होने के कारण सत्तारूढ़ कांग्रेस का ये सीट जीतना तय माना जा रहा था, लेकिन 6 विधायकों की क्रॉस वोटिंग की वजह से वह हार गई।

    यहां कांग्रेस की सरकार पर भी खतरा मंडरा रहा है और उसके 6 विधायक भाजपा शासित हरियाणा चले घए हैं।

    कर्नाटक

    कर्नाटक की 4 सीटों में से 3 पर कांग्रेस का कब्जा

    कर्नाटक में 4 सीटों के लिए मतदान के बाद कांग्रेस ने 3 और भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की।

    यहां भाजपा विधायक एसटी सोमशेखर के कांग्रेस के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की। इसके अलावा एक और भाजपा विधायक अर्बैल शिवराम हेब्बार मतदान से अनुपस्थित रहे।

    224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में 134 विधायकों वाली कांग्रेस का 3 सीटें जीतना तय था, लेकिन भाजपा और जनता दल सेक्युलर (JDU) के गठबंधन ने 2 उम्मीदवार उतार मुकाबला दिलचस्प बना दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राज्यसभा चुनाव
    उत्तर प्रदेश
    कर्नाटक
    हिमाचल प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: रोहित शर्मा ने खेली प्लेऑफ में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पंकज त्रिपाठी बोले- सिनेमा का शौक तो बचपन से नहीं, पहली बार कब देखी थी फिल्म? पंकज त्रिपाठी
    IPL 2025: SRH के ट्रेविस हेड का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग

    राज्यसभा चुनाव

    राज्यसभा में भी घट रहा है कांग्रेस का बहुमत, 17 राज्यों से एक भी सांसद नहीं उत्तर प्रदेश
    पंजाब: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस छोड़ने वाले सुनील जाखड़, भेजे जा सकते हैं राज्यसभा कांग्रेस समाचार
    राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा और विपक्ष की अहम बैठकें, जानें क्या कहते हैं आंकड़े भाजपा समाचार
    कपिल सिब्बल ने छोड़ी कांग्रेस, सपा के सहयोग से किया राज्यसभा के लिए नामांकन समाजवादी पार्टी

    उत्तर प्रदेश

    कौन हैं आचार्य प्रमोद कृष्णम और कांग्रेस ने उन्हें 6 साल के पार्टी से क्यों निकाला? कांग्रेस समाचार
    UPSSSC ने 1,002 पदों पर निकाली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन UPSSSC
    यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त वोल्वो बस से टकराई कार, आग लगने से 5 लोग जिंदा जले यमुना एक्सप्रेसवे
    लोकसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश में SP और कांग्रेस में बनी सीटों पर बात, जल्द होगा ऐलान राहुल गांधी

    कर्नाटक

    कर्नाटक: परिवार के 5 सदस्यों के कंकाल मिले, आखिरी बार 2019 में दिखे थे कर्नाटक पुलिस
    #NewsBytesExplainer: देश में बढ़ रहे कोरोना के JN.1 वेरिएंट के मामले, कैसे निपट रहे हैं राज्य? कोरोना वायरस
    टोयोटा ने सालभर में बेची 2.33 लाख कारें, जानिए पिछले महीने कैसे रहे आंकड़े  टोयोटा
    अयोध्या में राम मंदिर के लिए हुआ मूर्ति का चयन, जानिए क्या वजह बनी खास अयोध्या

    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन की घटनाओं के बाद सैकड़ों घरों में आई दरारें, पलायन शुरू सुखविंदर सिंह सुक्खू
    हिमाचल प्रदेश में IMD का 'ऑरेंज अलर्ट', 22-24 अगस्त के बीच भारी बारिश का अनुमान भारतीय मौसम विभाग
    हिमाचल प्रदेश: कोल डैम जलाशय में फंसे वन विभाग के कर्मियों समेत 10 को बचाया गया राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF)
    पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 105 की मौत भारतीय मौसम विभाग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025