NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गुजरात के इस गांव को UN से मिला 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव' का सम्मान, क्या है खास?
    अगली खबर
    गुजरात के इस गांव को UN से मिला 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव' का सम्मान, क्या है खास?
    धोर्डो में 10 नवंबर से शुरू होगा रण उत्सव

    गुजरात के इस गांव को UN से मिला 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव' का सम्मान, क्या है खास?

    लेखन अंजली
    Oct 20, 2023
    12:10 pm

    क्या है खबर?

    भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने बीते गुरूवार (19 अक्टूबर) को घोषणा की कि गुजरात के धोर्डो को संयुक्त राष्ट्र (UN) के विश्व पर्यटन संगठन द्वारा 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव' के रूप में सम्मानित किया गया है।

    पर्यटन मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'यह सम्मान गांव के अनुकरणीय योगदान को दर्शाता है।'

    धोर्डो एक छोटा-सा गांव है, जो कच्छ के सफेद रण के किनारे स्थित है और सर्दियों में वार्षिक रण उत्सव की मेजबानी के लिए जाना जाता है।

    गांव

    प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ साल पहले ही इस अज्ञात दूरस्थ स्थान को एक नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया।

    उन्होंने पर्यटन आकर्षण के रूप में कच्छ के सफेद रण की क्षमता की पहचान की और सर्दियों में एक 'तंबू शहर' की स्थापना करके इस गांव में रण उत्सव की शुरुआत की।

    प्रारंभिक वर्षों में रण उत्सव को बढ़ावा देने के लिए मोदी व्यक्तिगत रूप से यहां का दौरा करते थे और उसमें रहते थे।

    जानकारी

    लगभग 100 दिन चलता है रण उत्सव

    पहले रण उत्सव महज 3 दिन के लिए होता था, लेकिन धोर्डो में यह लगभग 100 दिवसीय उत्सव में बदल गया।

    इस उत्सव के लिए एक नया तंबू शहर बनाया गया है, जो हर साल अस्थायी बुनियादी ढांचे के निर्माण और पुनर्निर्माण से परिपूर्ण होता है।

    रण उत्सव भारत के सबसे उत्सुकता से प्रतीक्षित पर्यटन कार्यक्रमों में से एक है, जो सफेद रेगिस्तान में प्रकृति के चमत्कार और कच्छ की समृद्ध सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत का जश्न मनाता है।

    उत्सव

    इस बार कब है रण उत्सव? 

    लगभग 4 महीने तक चलने वाला रण उत्सव एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है, जो धोर्डो में 7,000 वर्ग मील के विशाल क्षेत्र में आयोजित किया जाता है।

    इस उत्सव में सफेद रेत के विशाल मैदान पर 400 शानदार तंबू लगते हैं। यहां लाइव सांस्कृतिक प्रदर्शन और कच्छ के व्यंजनों का आनंद लिया जा सकता है।

    इस बार यह उत्सव 10 नवंबर, 2023 से शुरू होकर 25 फरवरी, 2024 तक चलने वाला है।

    राह

    धोर्डो कैसे पहुंचे?

    हवाई मार्ग: धोर्डो के सबसे नजदीक हवाई अड्डा लगभग 80 किलोमीटर दूर भुज में है, जबकि निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अहमदाबाद में 384 किलोमीटर की दूरी पर है।

    रेल मार्ग: इसका निकटतम रेलवे स्टेशन भुज रेलवे स्टेशन है, जो इस पर्यटन स्थल से 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

    सड़क मार्ग: कच्छ के रण के किनारे पर स्थित धोर्डो शहरों से बहुत दूर है, लेकिन भुज, अहमदाबाद और गुजरात के अन्य शहरों से आसानी से पहुंचा जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गुजरात
    पर्यटन
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    गुजरात

    सावन 2023: देश के मशहूर शिव मंदिर, जहां हमेशा लगा रहता है भक्तों का तांता  सावन
    फॉक्सकॉन ने वेदांता के साथ समझौता तोड़ा, भारत की सेमीकंडक्टर बनाने की योजना को लगा झटका फॉक्सकॉन
    कभी कैफे में काम करते थे KP ग्रुप प्रमुख फारूक गुलाम पटेल, आज इतनी है संपत्ति बिज़नेस
    अहमदाबाद: साइबर जालसाज ने डिलीवरी ब्वॉय बनकर महिला से की 1.38 लाख की ठगी साइबर अपराध

    पर्यटन

    दिल्ली, आगरा और जयपुर में मौजूद हैं ये यूनेस्को वैश्विक धरोहर स्थल, एक बार जरूर जाएं  यूनेस्को
    वन्यजीवों से है प्यार? भारत के इन 5 अभयारण्य का करें रुख  नेशनल पार्क
    तमिलनाडु के 6 हिल स्टेशन हैं बहुत खूबसूरत, जानिए वहां की विशेषताएं तमिलनाडु
    कयाकिंग का लुत्फ उठाने के लिए भारत की इन 5 जगहों का करें रुख लद्दाख

    लाइफस्टाइल

    चेहरे से झुर्रियां हटाना चाहते हैं तो घर पर बनाएं ये 5 फेस मास्क, मिलेगा फायदा त्वचा की देखभाल
    हाथों की ढीली त्वचा को टाइट करने के लिए रोजाना कुछ मिनट करें ये व्यायाम  एक्सरसाइज
    मेहमान आने वाले हैं तो घर पर बनाएं ये 5 भारतीय व्यंजन, आसान है इनकी रेसिपी  खान-पान
    जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग में स्थित ये 5 पर्यटन स्थल छुट्टियों के लिए हैं बेहतरीन  जम्मू-कश्मीर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025