उत्तर प्रदेश: मंत्री के पति के बिगड़े बोल, कहा- महिलाओं में आग लगाने की प्रवृत्ति
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान मां-बेटी की जलकर मौत के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति अनिल वारसी का विवादित बयान सामने आया है।
वायरल वीडियो में अनिल वारसी कह रहे हैं, "महिलाओं के अंदर आग लगाने की प्रवृत्ति होती हैं। वो जल्दी आग लगाने के लिए उत्सुक हो जाती हैं। उसका भी मरने का कोई इरादा नहीं था। वह चाहती थी, वो ये करे और ये भाग जाएंगे।"
बयान
आरोपियों को मुआवजा देना और कानून का पालन करने वालों पर FIR गलत- वारसी
वारसी ने आगे कहा, "यह बात आज की नहीं है, यह आगे भी होगी। अगर कोई गैर-कानूनी घटना घटती है तो उसमें कोई मर जाता है तो क्या प्रशासन को कानून को खत्म कर देना चाहिए, जिससे सही निर्णय न ले पाएं। कानून चूल्हे भाड़ में गया, जो गलत काम करने वाला है, उसका तेल-पानी करो। पैसे दो। मनाने में लग जाओ। फिर FIR करके भोले लोग जो ड्यूटी का पालन कर रहे हैं, उनको जेल भेजो।"
घटना
क्या है मामला?
वारसी ने आगे कहा, "इसके बाद लोगों को पैसे दो और ये सब करने के बावजूद भी वो लोग पार्टी को गाली दें। ये बिल्कुल 100 प्रतिशत गलत है।"
वारसी यह बातें कानपुर देहात में अतिक्रमण अभियान के दौरान जलकर जान गंवाने वाली मां-बेटी के लिए कह रहे थे। मामले में वारसी पर न्याय के लिए आवाज उठा रहे ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष को चप्पल से पीटने और गाली देने का आरोप है।
वारसी पूर्व सांसद भी रह चुके हैं।
ट्विटर पोस्ट
भाजपा विधायक के पति के बयान का वीडियो वायरल
BJP नेता का शर्मनाक बयान।
— Dilip Singh (@dileepsinghlive) February 17, 2023
कानपुर देहात कांड पर बोले महिलाओं में आग लगाने की टेंडेंसी होती है...।
सरकार अतिक्रमण हटाने वाले भोले-भाले लोगों पर FIR दर्ज करके जेल भेज रही, आरोपियों को मुआवजा दे रही...।
UP महिला कल्याण मंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति हैं पूर्व सांसद अनिल वारसी...👇 pic.twitter.com/ztTgcHr16y