NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रात में गुनगुना पानी पीने से आएगी बेहतर नींद, जानिए फायदे
    अगली खबर
    रात में गुनगुना पानी पीने से आएगी बेहतर नींद, जानिए फायदे

    रात में गुनगुना पानी पीने से आएगी बेहतर नींद, जानिए फायदे

    लेखन अंजली
    Jun 20, 2024
    10:42 pm

    क्या है खबर?

    पोषण विशेषज्ञ सुबह की शुरूआत गुनगुने पानी से करने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात को सोने से पहले गुनगुना पानी पीना भी लाभदायक होता है।

    इससे सबसे बड़ा फायदा है कि तनाव का स्तर होता है, जिससे अच्छी नींद आती है। साथ ही पाचन क्रिया भी बेहतर होती है और खाना अच्छे से पच जाता है।

    इसी तरह इससे कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

    #1

    शरीर को प्राकृतिक रूप से कर सकता है डिटॉक्स 

    गुनगुना पानी शरीर के लिए फिल्टर करने का काम कर सकता है।

    इसके जरिए आपको शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह शरीर को भरपूर ऊर्जा देने में भी मदद कर सकता है।

    लाभ के लिए रोजाना रात को गुनगुने पानी का सेवन करें और आप चाहें तो इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं।

    #2

    शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कर सकता है दूर 

    शरीर के लिए फैट जरूरी है, लेकिन जरूरत से ही ज्यादा फैट शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

    ऐसे में अगर कोई पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीता है तो उसके आंतरिक अंगों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

    इसलिए पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है और अगर रात में गुनगुना पानी पिया जाए तो शरीर से अपने आप ही अतिरिक्त चर्बी दूर होने लगती है।

    यहां जानिए पेट की अतिरिक्त चर्बी दूर करने वाली एक्सरसाइज।

    #3

    ठंडक का दिला सकता है अहसास 

    सुनने में शायद अजीब लगे, लेकिन गुनगुने पानी का सेवन पसीने के माध्यम से ठंडक प्रदान कर सकता है क्योंकि यह वास्तव में शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

    आप चाहें तो दिनभर शरीर को ठंडा रखने के लिए अपनी डाइट में नारियल पानी, नींबू पानी, बेल का जूस या फिर सत्तू का शरबत भी शामिल कर सकते हैं क्योंकि ये कई खनिजों और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।

    #4

    पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में है सहायक 

    खराब पाचन नींद में बाधा डाल सकता है, इसलिए इसे दुरुस्त रखने के लिए रात में गुनगुने पानी का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।

    यह भोजन को अच्छी तरह से पचाने में सहायता कर सकता है और कई पाचन संबंधी समस्याओं से सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है।

    हालांकि, पानी उतना ही गर्म होना चाहिए, जितना कि आप उसे आराम से पी सकें।

    #5

    कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में है कारगर 

    कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी गुनगुना पानी काफी मदद कर सकता है।

    नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (NCBI) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, गुनगुने पानी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) और ट्राइग्लिसराइड्स (Triglyceride) का स्तर कम कर सकता है।

    अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो रोजाना रात को सोने से पहले गुनगुना पानी जरूर पीएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    UPI जल्द ही लेनदेन में निकल सकता है वीजा से आगे  UPI
    होंडा कार खरीदने का जून में सुनहरा मौका, होगी जबरदस्त बचत  होंडा
    जयदीप अहलावत ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का आशियाना, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश जयदीप अहलावत
    2025 येज्दी एडवेंचर से उठा पर्दा, जानिए क्या कुछ मिला नया  येज्दी

    खान-पान

    गर्मी में बनाकर खाएं स्वादिष्ट गोंद कतीरा पुडिंग, बेहद आसान है इसकी रेसिपी रेसिपी
    बेरीज बनाम जामुन: गर्मियों में किसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए है ज्यादा बेहतर? लाइफस्टाइल
    गर्मी में इन खाद्य पदार्थों का सेवन बिगाड़ सकता है हृदय का स्वास्थ्य, जल्द करें सीमित  हृदय रोग
    खाने की चीजों में भी होते हैं प्लास्टिक के महीन कण, पेट को पहुंचाते हैं नुकसान स्वास्थ्य

    लाइफस्टाइल

    आर्थराइटिस का जोखिम कम करने में मदद कर सकती हैं ये 5 जड़ी बूटियां घरेलू नुस्खे
    स्ट्रेप थ्रोट बनाम सोर थ्रोट: जानिए गले से जुड़ी इन समस्याओं में अंतर, लक्षण और इलाज बीमारियों से बचाव
    जल्द घटना चाहते हैं वजन तो करें ये घर के काम, कैलोरी जलाने में मिलेगी मदद वजन घटाना
    क्या लीची के बीज खाने के योग्य होते हैं? जानिए महत्वपूर्ण बातें खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025