
दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति चुने गए ली-जे म्यांग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
क्या है खबर?
दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति यून सुक योल की गिरफ्तारी के बाद आनन-फानन में हुए चुनाव में वामपंथी नेता ली-जे म्यांग ने जीत दर्ज कर ली है। अब वे दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति हैं।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको बधाई दी।
उन्होंने एक्स पर लिखा, 'ली जे-म्यांग को कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई। भारत-दक्षिण कोरिया विशेष रणनीतिक साझेदारी को और अधिक विस्तारित और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की आशा है।'
चुनाव
यून सुक योल की पार्टी के किम मून-सू को हराया
डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ली-जे म्यांग ने पूर्व राष्ट्रपति योल की पूर्व पार्टी के रूढ़िवादी किम मून-सू को भारी मतों से हराया है।
ली-जे को 49.4 प्रतिशत वोट मिले हैं, जो किम से काफी आगे रहे। किम को 41.2 प्रतिशत वोट मिले।
किम अपनी पार्टी की अंदरूनी कलह और तीसरे पक्ष के उम्मीदवार द्वारा दक्षिणपंथी वोटों के विभाजन से हार की दहलीज तक पहुंचे।
किम ने वोटों की गिनती के बीच ही अपनी हार स्वीकार कर ली थी।
दोषी
योल को मार्शल लॉ लगाने के बाद हटाया गया
3 दिसंबर, 2024 को योल ने विपक्षी पार्टियों पर देश में व्यवधान पैदा करने का आरोप लगाते हुए रात में आनन-फानन में आपातकालीन मार्शल लॉ लगा दिया था।
मार्शल लॉ को रात में 6 घंटे बाद संसद में रद्द कर दिया गया और राष्ट्रपति योल के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया गया और 14 दिसंबर को महाभियोग में उनके खिलाफ वोट पड़े।
योल को राजनीतिक संकट पैदा करने का दोषी पाते हुए हटाया गया। उनकी 15 जनवरी, 2025 को गिरफ्तारी हुई।