NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गठिया रोगियों के लिए फायदेमंद हैं ये 5 फल, आज ही डाइट में करें शामिल
    अगली खबर
    गठिया रोगियों के लिए फायदेमंद हैं ये 5 फल, आज ही डाइट में करें शामिल
    फलों का सेवन स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है

    गठिया रोगियों के लिए फायदेमंद हैं ये 5 फल, आज ही डाइट में करें शामिल

    लेखन गौसिया
    Oct 15, 2023
    12:28 pm

    क्या है खबर?

    गठिया, जोड़ों में दर्द या अर्थराइटिस एक ऐसी समस्या है, जिसमें व्यक्ति को चलने-फिरने में काफी परेशानी होती है। इस स्थिति में घुटनों में सूजन आ जाती है।

    हालांकि, इस समस्या को जल्दी ठीक करना आसान नहीं है, लेकिन सही खान-पान की मदद से गठिया के कारण होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है।

    इसके लिए आप अपनी डाइट में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर फलों को शामिल कर सकते हैं।

    #1

    स्ट्रॉबेरी 

    दिल की बनावट जैसी दिखने वाली स्ट्रॉबेरी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है उतनी ही सेहतमंद भी।

    अगर आपके जोड़ों में दर्द है तो स्ट्रॉबेरी का सेवन इससे राहत दिलाने में मदद करता है।

    इसमें विटामिन-C सहित कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो गठिया को रोकने में लाभदायक होते हैं।

    डाइट में शामिल करने के लिए आप स्ट्रॉबेरी से इन व्यंजनों की रेसिपी को भी आजमा सकते हैं।

    #2

    रसभरी 

    रसभरी लाल रंग का रसीला फल है, जो दिखने में काफी आकर्षक होता है।

    इसमें फाइबर, विटामिन-C, विटामिन-A, विटामिन-K, एंटी-ऑक्सीडेंट और फोलेट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मददगार हैं।

    नियमित रूप से इसका सेवन गठिया की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है।

    रसभरी में ऐंथोसायनिन भी उच्च मात्रा में होता है, जो हृदय रोगों से सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है।

    #3

    तरबूज 

    मीठे रसदार तरबूज में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

    इसके साथ ही इस फल में कैरोटीनॉयड बीटा-क्रिप्टोक्सैन्थिन भी उच्च मात्रा में होता है, जो गठिया के खतरे को कम करने के लिए काफी सहायक है।

    इसका सेवन शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और भूख को भी शांत भी करता है।

    जोड़ों के दर्द से राहत के अलावा तरबूज के सेवन से ये स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।

    #4

    अंगूर 

    जोड़ों के दर्द से राहत के लिए लाल और काले अंगूर का सेवन भी फायदेमंद है।

    इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, पॉलीफेनोल्स और रेस्वेराट्रॉल मौजूद होते हैं, जो गठिया, मांसपेशियों में दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

    इसके अलावा इनमें मौजूद पोषक तत्व हड्डियों की मजबूती बढ़ाने में सहायक हैं इसलिए इन्हें अपनी डाइट में शामिल जरूर करें।

    अंगूर के अलावा इसका तेल भी सेहत के लिए फायदेमंद है।

    #5

    अनार

    हड्डियों और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को आज से ही अनार का सेवन शुरू कर देना चाहिए।

    इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो गठिया जैसी समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

    एक शोध के मुताबिक, अनार के सेवन से जोड़ों में दर्द और सूजन में कमी आती है और साथ ही गठिया रोग का कारण बनने वाले एंजाइम भी खत्म हो सकते हैं।

    अनार से इन व्यंजनों की रेसिपी आजमाकर इसे डाइट में शामिल करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    खान-पान

    ब्रेकफास्ट में बनाकर खाएं ये 5 हाई फाइबर व्यंजन, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    डाइटिंग के दौरान इन 5 स्वस्थ पेय के विकल्पों को चुनें, सेहत के लिए होंगे फायदेमंद वजन घटाना
    इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान इन 5 पेय का करें सेवन, स्वास्थ्य को मिलेंगे कई फायदे स्वास्थ्य टिप्स
    बाजार में आई 'वाइन आइसक्रीम', देखिए अनोखे फूड कॉम्बिनेशन का वायरल वीडियो सोशल मीडिया

    स्वास्थ्य

    अजवाइन का तेल स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद, जानिए इससे मिलने वाले 5 लाभ  स्वास्थ्य टिप्स
    पाचन क्रिया में सुधार करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, मिलेगी राहत स्वास्थ्य टिप्स
    रात में सोने से पहले इन 5 सुपरफूड्स का करें सेवन, आएगी सुकून भरी नींद नींद
    ऑस्ट्रेलिया: महिला के दिमाग में मिला रेंगता हुआ कीड़ा, डॉक्टरों ने बताया दुनिया का पहला मामला ऑस्ट्रेलिया

    स्वास्थ्य टिप्स

    शरीर के लचीलेपन के लिए 5 स्ट्रेचिंग योगासन, जानिए अभ्यास करने का सही तरीका  योग
    राजगिरा को अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ  स्वास्थ्य
    हंसने के अलावा रोना भी सेहत के लिए हो सकता है फायदेमंद, जानिए कैसे  स्वास्थ्य
    मस्कुलोस्केलेटल विकार से राहत पाने के लिए करें ये 5 योगासन योगासन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025