NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मियों में जरूर खाएं तरबूज, मिलेंगे ये स्वास्थय संबंधी फायदे
    अगली खबर
    गर्मियों में जरूर खाएं तरबूज, मिलेंगे ये स्वास्थय संबंधी फायदे

    गर्मियों में जरूर खाएं तरबूज, मिलेंगे ये स्वास्थय संबंधी फायदे

    लेखन अंजली
    Apr 29, 2020
    08:08 pm

    क्या है खबर?

    शायद ही गर्मी के मौसम में तरबूज के सेवन से अच्छा विकल्प हो। इस मौसमी फल की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसका सेवन न सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि भूख को भी शांत करता है।

    इतना ही नहीं, इसमें कई तरह के पोषक गुण शामिल हैं जो विभिन्न तरह की शारीरिक समस्याओं से राहत देने में सक्षम हैं।

    आइए तरबूज के अद्भुत फायदों के बारे में विस्तार से जानें।

    #1

    हृदय समस्याओं से बचे रहने के लिए करें तरबूज का सेवन

    तरबूज का सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए एक तरह से वरदान समान है।

    कई अध्ययनों पर गौर फरमाया जाए तो नियमित तौर पर तरबूज का सेवन करने या इसका जूस पीने से खराब कोलेस्ट्रॉल के संचय को रोका जा सकता है जो हृदय रोग का कारण बन सकता है।

    दरअसल, ऐसा तरबूज में पाए जाने वाला साइट्रलाइन नामक पदार्थ के कारण संभव है जो हृदय को कई घातक बीमारी से बचाने में कारगर है।

    #2

    पाचन क्रिया के लिए बेहद लाभदायक है तरबूज का सेवन

    तरबूज का सेवन पाचन क्रिया को भी स्वस्थ बनाए रखने के लिए किया जा सकता है।

    तरबूज में कई पोषण गुणों समेत भरपूर मात्रा में पानी मौजूद होता है और पानी भोजन पचाने में सबसे अहम माना जाता है। साथ ही कब्ज, डायरिया और गैस जैसी समस्याओं से निजात दिलाने का काम करता है।

    अगर आप पेट संबंधी समस्याओं से बचे रहना है तो अपनी डाइट में तरबूज को जरूर शामिल करें।

    #3

    शरीर को हाइड्रेट रखने में सहायक है तरबूज का सेवन

    शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हाइड्रेट रहना बेहद जरूरी है। साफ शब्दों में कहा जाए तो शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता रहना चाहिए।

    डिहाइड्रेशन कई शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है लेकिन रोजाना तरबूज का सेवन या जूस पीने भर से इस समस्याओं से दूरी बनाई जा सकती है।

    तरबूज में पानी की अधिकता होती है, इसलिए यह शरीर को हाइड्रेट रखने और पेट को ठंडा रखने में मददगार है।

    #4

    रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए फायदेमंद है तरबूज का सेवन

    तरबूज विटामिन-सी से समृद्ध होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने और रोग पैदा करने वाले बैक्टरिया से लड़ने में मदद कर सकता है।

    विटामिन-सी शरीर की कोशिकाओं का विकास कर कई तरह की बीमारियों से बचाकर शरीर की रक्षा करता है।

    इसके अलावा, तरबूज में फाइबर भी पाया जाता है जो आंतों को स्वस्थ रखने का काम करता है।

    इन तथ्यों के आधार पर कहा जा सकता है कि तरबूज का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    धनुष ने इन फिल्मों से जीते दिल, किसी की भी IMDb रेटिंग 8 से कम नहीं धनुष
    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    लाइफस्टाइल

    प्रियंका चोपड़ा ने बताया अपने सिल्की बालों का राज, देखें घरेलु नुस्खे का वीडियो प्रियंका चोपड़ा
    टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के ये साड़ी लुक्स हैं बेहद ग्लैमरस, आप भी लीजिए इंस्पिरेशन फैशन टिप्स
    लॉकडाउन: घर पर ऐसे बनाएं पोषक गुणों से भरपूर सोया चंक्स सलाद, नहीं बढ़ाएगा वजन रेसिपी
    लॉकडाउन: फ्लोर क्लीनर खत्म हो गया है? घर में मौजूद इन चीजों से करें सफाई लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025