NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जरूरी पोषक तत्वों से समृद्ध माना जाता है अंगूर के बीज का तेल, जानिए इसके फायदे
    अगली खबर
    जरूरी पोषक तत्वों से समृद्ध माना जाता है अंगूर के बीज का तेल, जानिए इसके फायदे

    जरूरी पोषक तत्वों से समृद्ध माना जाता है अंगूर के बीज का तेल, जानिए इसके फायदे

    लेखन अंजली
    Oct 31, 2020
    07:34 pm

    क्या है खबर?

    अंगूर के स्वाद और पौष्टिक गुणों से तो लगभग हर कोई वाकिफ है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंगूर के बीज का तेल भी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध हो सकता है।

    अंगूर के बीज से निकले तेल का प्रयोग पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। इस बात पर ध्यान देते हुए आज हम आपको अंगूर के बीज के तेल के फायदे बताने जा रहे है, ताकि आपको इसके चलन का कारण पता चल सके।

    #1

    एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है यह तेल

    अंगूर के बीजों से तैयार किए जाने वाला तेल कई ऐसे पोषक गुणों से समृद्ध होता है जिनकी मदद से कई तरह की समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी उन्हीं में से एक है ।

    इस तेल में पाया जाने वाला एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण डेक्स्ट्रान (बैक्टीरियल पॉलीसैकराइड) से उत्पन्न प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है।

    इसके अलावा यह पुरानी से पुरानी सूजन की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है।

    #2

    हृदय का सुरक्षा कवच बन सकता है यह तेल

    आजकल कई लोग हृदय संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं, ऐसे में हृदय को स्वस्थ रखना जरूरी हो गया है।

    ऐसे में अंगूर के बीज का तेल फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें ओमेगा-6 पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है। ओमेगा-6 पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड का पर्याप्त सेवन करने पर हृदय रोग के साथ-साथ स्ट्रोक के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

    इसलिए हृदय रोगों से बचने के लिए इस तेल का इस्तेमाल करना सुनिश्चित करें।

    #3

    कैंसर के जोखिमों से काफी राहत देने में मदद करता है यह तेल

    कैंसर एक जानलेवा बीमारी है जिसके इलाज के लिए व्यापक चिकित्सा प्रक्रिया की जरूरत होती है।

    इसी के साथ खान-पान और अच्छी दिनचर्या के जरिए भी इस खतरनाक बीमारी से बचना आसान हो सकता है। ऐसे में अंगूर के बीजों का तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि इसमें पाए जाने वाले एक विशेष प्रकार के फैनोलिक यौगिकों में एंटी-कैंसर गतिविधियां होती हैं।

    इस वजह से कैंसर जोखिमों को इस तेल की मदद से कम किया जा सकता है।

    #4

    त्वचा के लिए भी लाभकारी है यह तेल

    स्वास्थ्य के साथ ही त्वचा के लिए भी अंगूर के बीजों का तेल लाभकारी सिद्ध हो सकता है क्योंकि इसकी गिनती उन खास एसेंशियल ऑयल के रूप में की जाती है जो स्किन एजिंग को कम करने वाले प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य कर सकते हैं।

    अगर आपके चेहरे से एजिंग प्रभाव झलकता है तो रोजाना अपने चेहरे पर एक कॉटन बॉल की मदद से इस तेल की कुछ बूंदों को नारियल के तेल के साथ मिलाकर लगाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    स्वास्थ्य

    बच्चों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रोजाना करवाएं ये योगासन योग
    नवरात्रि उपवास: भूल से भी न करें डाइट से जुड़ी ये गलतियां, सेहत को पहुंचेगा नुकसान लाइफस्टाइल
    कोरोना वायरस के दौर में बच्चों को इन तरीकों से बार-बार चेहरा छूने से रोकें लाइफस्टाइल
    एक महीने में पांच किलो वजन कम करना चाहते हैं तो जरूर अपनाएं ये टिप्स वजन घटाना

    लाइफस्टाइल

    स्टाइल से जुड़ी इन सामान्य गलतियों को करने से बचें पुरुष, दिखेंगे स्टाइलिश लाइफस्टाइल
    अपने कुत्ते को प्रदूषण से सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स लाइफस्टाइल
    ये हैं दुनिया की सबसे ठंडी जगहें, जानिए कितना रहता है तापमान लाइफस्टाइल
    पोटेशियम और फाइबर का अच्छा स्त्रोत है मूली, जानिए इसके फायदे स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025