NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई को होगा शुरू, ये विधेयक हो सकते हैं पेश
    अगली खबर
    संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई को होगा शुरू, ये विधेयक हो सकते हैं पेश
    20 जुलाई को शुरू संसद का मानसून सत्र

    संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई को होगा शुरू, ये विधेयक हो सकते हैं पेश

    लेखन सकुल गर्ग
    Jul 01, 2023
    03:33 pm

    क्या है खबर?

    संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई को शुरू होगा और यह 11 अगस्त तक चलेगा।

    मानसून सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा की कुल 17 बैठकें होना प्रस्तावित है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसकी जानकारी दी है।

    बता दें कि मानसून सत्र की कार्यवाही पुरानी संसद में शुरू होगी और नई इमारत में खत्म होगी, जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 28 मई को उद्घाटन किया था।

    विधेयक

    दिल्ली के अध्यादेश को लेकर विधेयक ला सकता है केंद्र

    केंद्र सरकार मानसून सत्र के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) अध्यादेश को लेकर एक अध्यादेश ला सकती है।

    सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने 11 मई को अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग से जुड़े अधिकार दिल्ली सरकार को दे दिए थे, जिसे बेअसर करने के लिए केंद्र ने अध्यादेश जारी किया था।

    आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार अध्यादेश का विरोध कर रही है और अन्य पार्टियों से विधेयक का विरोध करने की अपील की है।

    हंगामा 

    मानसून सत्र के दौरान भारी हंगामे के आसार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में समान नागरिक संहिता (UCC) का समर्थन किया था, जिस पर कई पार्टियों ने आपत्ति जताई थी। इसके चलते संसद के मानसून सत्र के दौरान हंगामे के काफी आसार हैं।

    इसके अलावा तमाम राजनीतिक पार्टियां मणिपुर में पिछले करीब 2 महीने से जारी हिंसा को लेकर भी भाजपा को घेर सकती हैं। 3 मई से जारी मणिपुर हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

    विधेयक 

    UCC पर विधेयक पेश कर सकती है मोदी सरकार

    केंद्र सरकार संसद के मानसून सत्र में UCC पर विधेयक पेश कर सकती है।

    बतौर रिपोर्ट्स, केंद्र सरकार जल्द UCC के मसौदे को संसदीय स्थायी समिति के पास भेज सकती है। जिसके बाद समिति मुद्दे पर विभिन्न हितधारकों की राय ली जाएगी और फिर इस पर विधेयक लाया जा सकता है।

    समिति ने UCC पर विधि आयोग के सार्वजनिक नोटिस पर लोगों की राय जानने के लिए कानून मंत्रालय के विभागों के प्रतिनिधियों को बुलाया है।

    कानून 

    पेश हो सकता है राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक 

    केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी प्राप्त राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक के पेश किए जाने की भी संभावना है।

    इस प्रस्तावित विधेयक के कारण विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में देश की अनुसंधान क्षमता को बढ़ाने के लिए एक नई फंडिंग एजेंसी की शुरुआत की जाएगी।

    इसके साथ डिजिटल इंडिया अधिनियम (DIA) के लिए भी मसौदे पर लोगों से इस पर परामर्श मांगा जा रहा है। मानसून सत्र के दौरान इसके भी पेश होने की उम्मीद है।

    ट्वीट 

    11 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र

    जोशी ने शनिवार को एक ट्वीट के जरिए संसद के मानसून सत्र के बारे में जानकारी दी।

    उन्होंने लिखा, 'संसद का मानसून सत्र, 2023 आगामी 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी।'

    उन्होंने आगे लिखा, 'मैं सभी पार्टियों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य कामकाज में रचनात्मक योगदान देने की अपील करता हूं।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    संसद मानसून सत्र
    संसद
    लोकसभा
    राज्यसभा

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    संसद मानसून सत्र

    केंद्रीय कक्ष में बैठेंगे सांसद या चलेगी वर्चुअल संसद, बिरला और नायडू ने किया विचार लोकसभा
    कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, कोरोना के चलते नहीं होगी सर्वदलीय बैठक नरेंद्र मोदी
    संसद के मानसून सत्र से पहले पांच सांसदों के हुई कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि लोकसभा
    19 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जरूरी संसद

    संसद

    राहुल गांधी के कैम्ब्रिज भाषण पर संसद में हंगामा, माफी की मांग पर अड़ी भाजपा  राहुल गांधी
    अडाणी-हिंडनबर्ग मामला: विपक्ष ने की संसद से ED कार्यालय तक मार्च की कोशिश, पुलिस ने रोका दिल्ली पुलिस
    लोकसभा और राज्यसभा में भारी हंगामा, संसद 20 मार्च तक स्थगित राज्यसभा
    संसद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, सोनिया और राहुल गांधी शामिल बजट सत्र

    लोकसभा

    दिहाड़ी मजदूरों की आत्महत्या के मामले 2014 के मुकाबले तीन गुना हुए- गृह मंत्रालय आत्महत्या
    पेगासस से जुड़े आरोप पर बोले अमित शाह- इससे जुड़े तथ्य हैं तो सामने रखें संसद शीतकालीन सत्र
    बिहार: जातिगत जनगणना आज से शुरू, मुख्यमंत्री ने कही केवल जातियों को सूचीबद्ध करने की बात बिहार
    नागरिकता संशोधन कानून: सरकार ने नियम बनाने के लिए 6 महीने का समय और मांगा केंद्र सरकार

    राज्यसभा

    UPA सरकार के मुकाबले मोदी राज में निलंबित हुए दोगुने से ज्यादा सांसद लोकसभा
    मानसून सत्र: वापस लिया गया कांग्रेस के चार लोकसभा सांसदों का निलंबन नरेंद्र मोदी
    देशभर की IITs में फैकल्टी के 4,596 पद रिक्त, जानें किस IIT में कितने पद खाली भारतीय जनता पार्टी
    देश में दौड़ रहे हैं लगभग 14 लाख इलेक्ट्रिक वाहन, सबसे ज्यादा तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025